Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609

बागपत में कार की छत पर युवक की पिटाई CCTV VIDEO वायरल

KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 05, 2026 05:47:08
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत में मामूली कहासुनी के बाद आधा दर्जन युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक फिल्मी स्टाइल में कार की छत पर बैठकर मौके पर पहुंचे और फिर युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पूरा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के लहचौड़ा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद आधा दर्जन युवक कार की छत पर बैठकर गांव में पहुंचे और एक युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया। अब कार की छत पर बैठकर आते और युवक के साथ मारपीट करते युवकों का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DMDILEEP MISHRA
Mar 05, 2026 07:15:58
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन रेंज में दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से भटक कर रिहायसी इलाके में आया हिरण जिसे रेस्क्यू कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंप दिया है। भटक कर आए इस हिरण को कुत्तों द्वारा हमला कर दौड़ाया जा रहा था जिसके बाद हिरण नाली में फंसकर गिर गया था। जंगल से भटककर एक हिरन आज सुबह गांव भैरमपुर में घुस आया | जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हिरन को गांव की गलियों में इधर-उधर दौड़ते देखा गया। कुछ लोग उसे देखने के लिए घरों से बाहर निकल आए, जबकि कई लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हिरन को सुरक्षित पकड़ लिया। रेंजर की माने तो हिरन भोजन या पानी की तलाश में जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में आ गया । वन विभाग द्वारा हिरन को दोबारा सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 05, 2026 07:15:27
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Mar 05, 2026 07:15:15
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ नंदीशाला में मर रहा गौवंश, वीडियो वायरल खुले में पड़े हैं गौवंश के शव, खुले गड्ढे में कुत्तों के साथ भी पड़े हैं गौवंश के शव। शवों से उठती बदबू से लोग परेशान लोगों ने रात में नंदीशाला में जाकर जताया रोष। वीडियो बनाकर दिखाई गौवंश की हालत। लोगों ने गौधन सेवा समिति और नंदीशाला संचालको को सुनाई खरी खोटी। हंगामे के बाद हुआ गौवंश का अंतिम संस्कार। प्रधान रमेश राठी ने कहा- होली के कारण श्रमिक थे छुट्टी पर। छुट्टी के कारण नही हो पाया मृत गौवंश का अंतिम संस्कार। लोगों की मांग- खेल स्टेडियम की जगह से हटाई जाए नंदीशाला। बिना किसी लिखित अनुमति के बनाई गई नंदीशाला है अवैध। गौधन सेवा समिति ही नंदीशाला का संचालन करती है और बीमार पशुओं के इलाज के लिए नंदीशाला में हॉस्पिटल भी चला रही है। साथ में हर चारे के व्यापार भी नंदीशाला से हो रहा है जंहा हरा चारा 6 रुपए किलो के हिसाब से बेचा जाता है। लेकिन अहम बात ये है कि नंदीशाला की जमीन सरकार की है। खेल स्टेडियम के लिए रिजर्व है बावजूद इसके एक अधिकारी ने अवैध तरीके से यंहा नंदीशाला बनवा दी और अब वँहा के हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग नंदीशाला लो शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।ऐसे में प्रशासन और सरकार पर खेल स्टेडियम के लिए रिजर्व जमीन को खाली करवाने और नंदीशाला को शिफ्ट करने की जिम्मेदारी आ पड़ी है। देखते हैं कि क्या लोगों के विरोध के बाद खेल स्टेडियम की जमीन खाली होगी ।क्या नंदीशाला को शिफ्ट किया जाएगा या फिर राजनीति के फेर में ये विरोध दबकर रह जायेगा।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 05, 2026 07:07:39
New Delhi, Delhi:अंडा फेंकने की कहासुनी में युवक को चाकू मारा, आरोपी गिरफ्तार। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। अंडा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में 27 वर्षीय रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया。 जानकारी के मुताबिक घटना सीलमपुर के सीपीजे ब्लॉक इलाके की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इलाके में होली के माहौल के बीच किसी बात को लेकर रिहान और उसके परिचित शादाब के बीच अंडा फेंकने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस तेज हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर शादाब ने चाकू निकाल लिया और रिहान पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर घायल रिहान को संभाला और उसे इलाज के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे गुरुतेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है。 घटना की सूचना मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की पूरी वजह जानने की कोशिश की जा रही है。 पुलिस के मुताबिक इलाके में स्थिति सामान्य है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Mar 05, 2026 07:05:52
:भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भतीजे ने अपनी चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक घर में घुसा और चाची पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका का नाम पूनम त्यागी है । जबकि आरोपी भतीजा शिवा त्याग है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है । ये घटना हस्तिनापुर क्षेत्र के गणेशपुर गांव की है । हत्या की इस वारदात को भतीजे घर में घुसकर दिया । गोली लगने से चाची की मौके पर ही मौत हो गई । आरोपी भतीजा फरार हो गया है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नही हुआ है । पुलिस पड़ताल कर रही है ।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 05, 2026 07:04:52
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग. मारपीट, पथराव, बवाल के वीडियो वायरल दो सगे भाइयों के विवाद ने लिया हिंसक रूप घर में दीवार खड़ी करने को लेकर कई दिनों से था झगड़ा कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव में बदला मामला पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर चले पत्थर अचानक पथराव से सड़क पर मची अफरा-तफरी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग कई लोगों के घायल होने की सूचना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना अछनेरा पुलिस बवालियों ने पुलिस की मौजूदगी में भी नहीं रोका उपद्रव थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर हालात किए गए काबू दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया गया हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ तहरीर मिलने पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात थाना अछनेरा के रायभा गांव का मामला
0
comment0
Report
PPPrakash Pandey
Mar 05, 2026 07:04:36
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में सिपाही का नशे में वीडियो वायरल कोतवाल से हुई झड़प मऊ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में मुंशीपुरा ओवर ब्रिज मेन रोड पर शराब के नशे में एक सिपाही ने जमकर हंगामा किया। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे सिपाही और उसके साथियों ने राहगीरों से बदसलूकी की। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अनिल सिंह से भी सिपाही उलझ गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। यह घटना तब हुई जब तीन लोग मुख्य सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी करके शराब पी रहे थे। जब स्थानीय लोगों ने उनसे गाड़ी हटाने के लिए कहा, तो वे उनसे भिड़ गए और हाथापाई करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। नशे में धुत सिपाही ने उनसे भी बदसलूकी की और उलझ गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिपाही कोतवाल से बहस करता दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में हंगामा करने वाला शख्स पुलिस विभाग में सिपाही है और सीओ लाइन में तैनात है। उसका नाम अविनाश बताया जा रहा है। उसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों से भी दुर्व्यवहार किया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही अविनाश और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। उनकी गाड़ी को भी कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया है। घटना के दौरान मौजूद एक अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 05, 2026 07:04:14
Kota, Rajasthan:कोटा पुलिस ने होली मनाई: पुलिस लाइन में राजस्थानी वेशभूषा में रंग-गुलाल, गानों पर झूमे अधिकारी-जवान कोटा में गुरुवार को पुलिस विभाग ने होली के दूसरे day उत्साह के साथ त्योहार मनाया। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में पुलिस लाइन में सभी अधिकारी और जवानों ने राजस्थानी वेशभूषा में रंग-गुलाल खेलकर होली का जश्न मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मी धोती-कुर्ता पहनकर पारंपरिक अंदाज में नजर आए और रंग-बिरंगे गानों पर थिरकते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। दरअसल होली के दिन पुलिसकर्मी शहर में कानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, इसलिए वे अगले दिन आपस में मिलकर होली का पर्व मनाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि हर साल इसी तरह सभी अधिकारी और जवान मिलकर होली मनाते हैं, जिससे विभाग में आपसी सौहार्द, भाईचारा और टीम भावना मजबूत होती है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top