Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609

बागपत के खेकड़ा बिजली घर में भीषण आग, हजारों घर अँधेरे में

KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 19, 2025 11:16:08
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में पाठशाला रोड स्थित बिजली घर में ओवरलोड के कारण आग लग गई। इस घटना से बिजली घर की मशीनें जल गईं और पूरे खेकड़ा कस्बे में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आग लगने के बाद मशीनों से घना धुआं निकलने लगा और लपटें करीब 15 फीट तक ऊंची उठने लगीं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से विद्युत विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के बाद से ही विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्युत विभाग के अधिकारी आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल करने में जुटे हुए हैं। दीपावली से ठीक पहले हुई इस घटना से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है ताकि त्योहार पर उन्हें बिजली मिल सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 19, 2025 13:45:35
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर कदमा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहाँ पुलिस ने पिछले दिनों हुए डकैती मामले का खुलासा कर दिया है, इस मामले में पांच लोगों की गिरफ़्तاری हुई है, जिनके पास से एक देशी पिस्टल दो जिन्दा गोली, सोने का ब्रेसलेट, स्कूटी और एक ऑटो भी जप्त हुआ है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए कहा कि कुल 8 लोग डकैती की घटना को अंजाम दिया था, तीन लोग अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। डकैती के बाद एसएसपी के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन हुआ था, पुलिस ने करवाई करते हुए पहले पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है, बाकी तीन की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है, उन्होंने कहा कि तीनों की पहचान हो गई है, उनकी भी गिरफ़्तारी जल्द हो जाएगी।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Oct 19, 2025 13:45:21
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में ग्रीन पटाखे की मांग इस वर्ष ज्यादा है। इस बार दुकानदार कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों को प्रमुखता के साथ बेच रहे हैं। इन्होंने बताया कि इनके दुकान में ग्रीन पटाखे ज्यादा है। खास करके वैसे पटाखे जो बच्चों को ज्यादा भा रहे हैं इन्होंने कहा कि 50 रूपए से लेकर 50 हजार रुपए तक के पटाखे बाजार में बिकRE रही हैं,इन पटाखों की मांग छठ तक रहेगी। इन पटाखों में मुख्य रूप से फुलझड़ी, चकरी,आनार, पेन्सिल लाइट, बटरफ्लाई, चिटपुट,रॉकेट, स्काई शाॅट, जिलजिल, रस्सी डोरी सहित कई तरह के पटाखे बेचे जा रहे है। ग्रीन पटाखे शिवा काशी मद्रास और बंगाल प्रदेश से मंगाए गए है जिसकी मांग ज्यादा है। लोहरदगा में पटाखो की बिक्री दीपावली में बढ़ जाती है। खरीदार भी दीपोत्सव का इंतजार करते है।
0
comment0
Report
BSBidhan Sarkar
Oct 19, 2025 13:44:53
Chinsurah, West Bengal:কানাইপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রাক্তন তৃনমূল প্রধান আচ্ছালাল যাদবের সঙ্গে সাক্ষাৎ অর্জুন সিং এর! ছাব্বিশের জল্পনা। আচ্ছালাল উত্তরপাড়া পুরসভার চেয়ারম্যান তৃনমূল নেতা দিলীপ যাদবের দাদা। আচ্ছালাল অর্জুন সাক্ষাৎ লোকসভা ভোটের আগেও হয়েছিল।তবে আচ্ছালাল সেসময় বিজেপিতে যাননি। অনেক দিন সক্রিয় রাজনীতি বিশেষ করে তৃনমূল থেকে দূরে রয়েছেন আচ্ছালাল। এবার ২৬ এর বিধানসভা নির্বাচন।তার আগে কোন্নগর উত্তরপাড়ায় কি সমিকরন বদলাতে পারে? আচ্ছালাল যাদব বলছেন তা সময়ই বলবে। শুক্রবার শ্রীরামপুরে সুকান্ত মজুমদারের সঙ্গে বিজেপির কর্মসূচীতে যোগ দিতে এসেছিলেন অর্জুন সিং।সেখান থেকে ফেরার সময় কানাইপুরের প্রাক্তন প্রধান তৃনমূল নেতা আচ্ছালাল যাদবের অফিসে যান ব্যারাকপুরের প্রাক্তন সাংসদ। কিছুদিন ধরেই কোন্নগর কানাইপুরে শাসক দলের অন্দরমহলে জল্পনা চলছে, কিছু প্রভাবশালী নেতা দলবদল করতে পারেন। এবার সেই জল্পনাই যেন আরও জোরালো হয়ে উঠল আচ্ছালালের সঙ্গে বিজেপি নেতার সাক্ষাৎ এ। তবে এখনই দলবদলের বিষয়ে কোনো কথা বলতে সাবধানী আচ্ছালাল। কানাইপুরের প্রাক্তন পঞ্চায়েত প্রধান উত্তরপাড়া শ্রীরামপুর পঞ্চায়েত সমিতির প্রাক্তন সহ সভাপতি আচ্ছালাল। অর্জুন স্বাক্ষাৎ প্রশ্নে আচ্ছালাল বলেন, এই মুহূর্তে আমি রাজনীতিতে নেই, অর্জুন সিং এর সাথে বহুদিনের পরিচয়। জেলাতেই কোথাও এসেছিলেন তাই আমার বাড়িতে এসে সৌজন্য সাক্ষাৎ করে গেছেন। তবে ভবিষ্যতে তিনি দলবদল করবেন কিনা সে বিষয়ে এখনই কিছু পরিষ্কার না করলেও তিনি বলেন সেটা সময় বলবে। তৃনমূল হুগলি শ্রীরামপুর সাংগঠনিক জেলা সভাপতি অরিন্দম গুঁইন বলেন,কেন গেছে,কি বৃত্তান্ত সেটা আচ্ছালাল যাদব বলতে পারবেন।আমি জানিনা।উনি এখন দলের কোনো পদে নেই।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 19, 2025 13:44:40
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर के बागनाडा से बूटाटी धाम तक पहली बार मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । इस दौरान मैराथन दौड़ के साथ ही हाफ मैराथन,दस किलोमीटर और पांच किलोमीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया। इस दौरान नागौर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में इस दौड़ का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिला धावको ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वहीं मैराथन दौड़ का जगह जगह ग्रामीणों व शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं दौड़ पूर्ण होने के बाद नागौर एसपी मृदुल कच्छावा सहित सभी ने संत चतुरदास जी महाराज मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया । नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि नागौर में पहली बार मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । इस दौरान युवाओं के साथ आमजन में भी काफी जोश देखने को मिला । युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिला धावको ने भी इस दौरान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं इस दौड़ से युवाओं को भी संदेश दिया गया कि आप नशे से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें । इस प्रकार के आयोजन आगामी दिनों में और भी होते रहेंगे ।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 19, 2025 13:44:19
Bhilwara, Rajasthan:आसींत कस्बे में सक्रिय हैं बाइक चोर गिरोह, रविवार को पुनः दिनदहाड़े मुख्य बाजार से बाइक चोरी की घटना CCTV फुटेज में दिखा बाइक चोर आसींद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद के पास से रविवार दिन-दहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ महीनों से आसींद क्षेत्र में चोर गिरोह के सक्रिय होने से कई दर्जनों मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं सामने आई है, रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद के सामने से दिनदहाड़े पुनः बाइक चोरी की घटना हुई कुछ समय पूर्व आसींद पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस कार्यवाही भी की गई थी ब्रिट अतः बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है l दिनदहाड़े मुख्य बाजार के बीचो-बीच इस तरह के चोरी की घटनाओं से कस्बे में लोगों में दहशत का माहौल कायम है l शुक्रवार को हुई बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है जिसमें देखा जा सकता है चोरों के हौंसले कितने बुलंद है कि वह दिनदहाड़े बाइक चोरी कर रहे हैं
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Oct 19, 2025 13:44:10
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में अभी तक हाथ से बनी लक्ष्मी के पूजन की परंपरा है। दीपावली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए हर कोई तैयारी कर रहा है। लक्ष्मी पूजन के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक चित्र (पाना) बिक रहे हैं। इधर जयपुर में हाथ से बनी लक्ष्मी के चित्र के पूजन की परंपरा सदैव से है। आधुनिक तकनीक के युग में भी जयपुर के कुछ उद्योगपति, प्रमुख व्यवसायी और गणमान्य लोग तथा कई परंपरागत परिवार ऐसे हैं जो हर वर्ष नए रूप में लक्ष्मी का कैनवास पर स्वर्णमंडित चित्र बनवाकर उससे पूजन करना पसंद करते हैं। ये लोग लक्ष्मी के शास्त्रों में वर्णित रूपों के आधार पर उसकी मान्यताओं के अनुसार चित्रित करवाते हैं। पिछले कई दिनों से लक्ष्मी के विभिन्न रूपों को चित्रित कर रहे जयपुर के जाने-माने चित्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता का कहना है कि लक्ष्मी के चित्र में ऊपर की तरफ दोनों तरफ लक्ष्मी का यंत्र व नीचे की ओर उल्लू भी चित्रित कर रहे हैं। गुप्ता ने बताया कि उनके पिता बृजमोहन गुप्ता देवदास ने भी जयपुर के कई उद्योगपति व जौहरी लोगों के लिए वर्षों इस तरह के चित्र तैयार करते थे। अब वो यह परंपरा निभा रहे हैं। इनके अलावा भी शहर में अन्य चित्रकार भी हैं जिनसे लोग अपने मन पसंद का लक्ष्मी का चित्र बनवाकर हर साल पूजन कर रहे हैं।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 19, 2025 13:43:36
Haldwani, Uttar Pradesh:भेलुपुर थाना क्षेत्र के भदैनी स्थित फैब इंडिया शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू वाराणसी के भेलुपुर थाना क्षेत्र के भदैनी इलाके में स्थित फैब इंडिया शोरूम में आज भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान, जिसमें फर्नीचर और एयर कंडीशनर भी शामिल हैं, जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के समय शोरूम में ग्राहक मौजूद नहीं थे। हालांकि, तुरंत कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। यह शोरूम स्वदेशी सामानों और बनारसी साड़ियों की बिक्री के लिए जाना जाता था। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लाखों की संपत्ति, जिसमें कीमती वस्त्र और साज-सज्जा का सामान शामिल है, पूरी तरह से नष्ट हो गया है। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। भदैनी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 200 साल पुरानी बिल्डिंग में चल रहा था शोरूम। आग लगने के बाद शोरूम में नहीं काम कर सका फायर सिस्टम सर्विस। सूचना देने के 20 मिनट के भीतर पहुंचा फायर ब्रिगेड जिससे बड़ा हादसा रुका。
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Oct 19, 2025 13:43:12
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Oct 19, 2025 13:42:48
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में कोतवाली पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को रविवार के तड़के सुबह में उस्का खुर्द गांव के समीप नहर पुलिया के पास से एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेल जाने के डर से भागने की कोशिश में था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, एसपी संदीप कुमार मीणा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अपराधों के खिलाफ योगी पुलिस की कार्यवाई लगातार जारी है। संतकबीरनगर में बदरे आलम नाम के एक ऐसे ही एक रेप के आरोपी को पुलिस की गोली ने लगड़ा बना दिया है। इस आरोपी ने खलीलाबाद कोतवाली की एक नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। पुलिस इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी बदरे आलम के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीम का गठन किया था। आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस रविवार के तड़के सुबह जब आरोपी को रौरापार गांव से गिरफ्तार कर थाने ला रही थी तभी उस्का खुर्द नहर पुलिया के पास आरोपी बदरे आलम पेशाब के बहाने गाड़ी से उतर गया और जेल जाने के डर से भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने और आत्मसमर्पण करने की बात कही गई लेकिन, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। फायरिंग के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। वहीं, सुबह में एसपी संदीप कुमार मीना ने घटना स्थल उस्का खुर्द और जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली। बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही जारी है。
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Oct 19, 2025 13:42:32
Gazipur, Dhaka Division:गंगा स्नान के दौरान तीन युवतियां गंगा में डूबीं, दो की मौत, एक की तलाश अब भी जारी स्थानीय मल्लाह ने दिखाई बहादुरी, चार लोगों की जान बचाई मृतकों में रोली (16) और खुशी (12) शामिल लापता युवती पूनम (19) की तलाश में गोताखोर जुटे तीनों युवतियां रामजनपुर गांव की निवासी हादसे की पुष्टि सीओ सिटी शेखर सेंगर ने की गंगा घाट पर मातम का माहौल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल गंगा की लहरों में समाईं तीन बेटियां, गांव में सन्नाटा करंडा थाना क्षेत्र के लीलापुर अमवां घाट पर बड़ा हादसा गाजीपुर के थाना क्षेत्र के लीलापुर अमवां घाट पर अल सुबह गंगा स्नान के दौरान तीन युवतियां गंगा की तेज धारा में बह गईं। रेस्क्यू टीम ने दो युवतियों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक की खोज अब भी जारी है। जानकारी के मुताबिक, डूबी हुई तीनों युवतियों की पहचान पूनम (19 वर्ष), रोली (16 वर्ष) और खुशी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों रामजनपुर गांव की रहने वाली थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में चली गईं। घटना के समय घाट पर मौजूद वीर मल्लाह बलिराम चौधरी ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए चार अन्य लोगों को गंगा की लहरों से खींचकर जान बचाई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान रोली और खुशी के शव बरामद किए गए, जबकि बड़ी बेटी पूनम की तलाश अब भी जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। गांव में सन्नाटा पसरा है, परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top