Back
बागपत मस्जिद हत्याकांड: 15–16 साल के दो नाबालिगों ने किया चौंकाने वाला कत्ल
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 12, 2025 01:01:19
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत के गांगनौली गांव में हुए तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है । मस्जिद परिसर में मुफ्ती की पत्नी और दो बच्चियों की बेरहमी से हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि मस्जिद में पढ़ने वाले दो नाबालिग छात्र निकले — जिनकी उम्र महज़ 15 से 16 साल बताई जा रही है। मामला बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव का है, जहां शुक्रवार को मस्जिद परिसर में बने कमरे से मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी इसराना और उनकी दो बेटियों सोफिया व सुमैया के खून से लथपथ शव बरामद हुए थे। वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने जब मस्जिद के सीसीटीवी डीवीआर को जांच के लिए लैब भेजा, तो खुलासा हुआ कि एक नाबालिग लड़का कैमरे को बंद करता हुआ दिखाई दे रहा है। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस निर्मम हत्या की पूरी कहानी बता दी। एसपी सूरज कुमार राय के मुताबिक दोनो नाबालिग मस्जिद में दीनी तालीम लेने आया करते थे। कभी मुफ्ती इब्राहिम पढ़ाते थे तो कभी उनकी पत्नी इसराना। मुफ्ती के डांटने और मारपीट करने से दोनों किशोर नाराज थे और इसी रंजिश में उन्होंने परिवार को खत्म करने की योजना बना ली। शनिवार को जब उन्हें पता चला कि मुफ्ती देवबंद गए हैं, तो दोनों दोपहर में मस्जिद पहुंचे और राजमिस्त्री के काम में इस्तेमाल होने वाली बिसौली को उठा लिया। पहले उन्होंने इसराना पर हमला किया, और जब दो बच्चियों ने शोर मचाने की कोशिश की, तो उन पर भी वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी गांव के पास ही घूमते रहे, लेकिन पुलिस की पैनी नजर और तकनीकी जांच से वो ज्यादा देर बच नहीं पाए। दोनो नाबालिगों से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। बाईट : सूरज कुमार राय (एसपी बागपत)
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowOct 12, 2025 05:48:220
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 12, 2025 05:48:100
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowOct 12, 2025 05:47:500
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowOct 12, 2025 05:47:390
Report
ADArvind Dubey
FollowOct 12, 2025 05:47:280
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 12, 2025 05:47:170
Report
MGMOHIT Gomat
FollowOct 12, 2025 05:47:020
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowOct 12, 2025 05:46:450
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowOct 12, 2025 05:46:350
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 12, 2025 05:46:260
Report
ASAMIT SONI
FollowOct 12, 2025 05:46:130
Report
NPNishit Pancholi
FollowOct 12, 2025 05:45:580
Report
ADArvind Dubey
FollowOct 12, 2025 05:45:510
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 12, 2025 05:45:390
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 12, 2025 05:45:300
Report