Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609

बागपत: तीन दिन से लापता किशोर का शव रटोल गांव में मिला, हत्या आशंका

KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 18, 2025 11:38:44
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत से इस वक्त की बड़ी खबर... तीन दिन से लापता किशोर का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटोल गांव का है, जहां एक 15 वर्षीय किशोर की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, किशोर तीन दिन पहले घुड़चढ़ी देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।तीन दिन बाद ग्रामीणों को गांव के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा मिला। शव की पहचान लापता किशोर के रूप में हुई। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

KHKHALID HUSSAIN
Oct 18, 2025 13:40:58
Chaka, :
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 18, 2025 13:40:38
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल नगर के व्यस्ततम इलाके सीमेंट रोड पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों का जखीरा जब्त किया है। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक जनरल गुड्स व्यापारी अपने गोदाम में बिना लाइसेंस के फटाके रखकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर एसडीओपी सुनील लाटा और कोतवाली टीआई सत्यप्रकाश सक्सेना ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस जब गोदाम में पहुंची तो वहां जनरल गुड्स के सामान के बीच बड़ी मात्रा में फटाके छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने सभी फटाकों को जब्त कर व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि व्यापारी के पास पटाखा बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था।
0
comment0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
Oct 18, 2025 13:40:26
Mansa, Punjab:ਦਿਵਾਲੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਾਨਸਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਵਿੱਚ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮਾਨਸਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਦਿਵਾਲੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਐਸਐਸਪੀ ਭੱਗੀਰਤ ਸਿੰਘ ਮੀਨਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਐਸਐਸਪੀ ਭਗੀਰ ਸਿੰਘ ਮੀਨਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬਾਰਡਰ ਏਰੀਏ ਤੇ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਅਮਨ ਕਾਨੂੰਨ ਭੰਗ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਦਿਵਾਲੀ ਦਿਨ ਉਹਨਾਂ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਟਰੈਫਿਕ ਜਾਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਦੀ ਨਫਰੀ ਵਧਾਈ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਸਤੈਦ ਹੈ।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 18, 2025 13:39:00
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Oct 18, 2025 13:38:25
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- ओएफसी हैडर- बस-ट्रेन फुल, सीट की मशक्कत! दिवाली पर लोगों का घर लौटना हुआ मुश्किल यात्रियों को सीट मिलने में हुई परेशानी रोडवेज ने 100 से अधिक अतिरिक्त बसें चलाई यूूपी-भरतपुर रूट पर रही अधिक भीड़ ट्रेनों में लोकल यात्रियों की संख्या रही अधिक एंकर दिवाली से 2 दिन पूर्व धनतेरस के दिन सुबह से ही जयपुर के परिवहन के टर्मिनल यात्रियों से ठसाठस भरे नजर आए। बात चाहे रोडवेज के सिंधीकैम्प बस स्टैंड की हो, या फिर रेलवे के जयपुर रेलवे स्टेशन की। दोनों ही जगह यात्रियों की भारी भीड़ रही। ऐसे में यात्रियों को सीट मिलने में दिक़त हुई। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 जयपुर के सिंधीकैम्प बस स्टैंड जहां से रोजाना 1350 से अधिक बसों का संचालन होता है और रोजाना 45 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। धनतेरस के दिन यात्रियों का यह आंकड़ा करीब दोगुना हो गया है। शनिवार को तड़के सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। सुबह 10 बजे यात्रियों की सर्वाधिक संख्या देखी गई। इनमें भी उत्तर प्रदेश और भरतपुर रूट की तरफ जाने वाली बसों में सर्वाधिक भीड़ देखी गई है। रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों को पर्याप्त संख्या में सीटें मिल सकें, इसके लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम भी किया है। रोडवेज प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रोडवेज के बेड़े में अनुबंधित बसों को मिलाकर कुल बसें करीब 3250 हैं। ऐसे में इन सभी बसों का संचालन दिवाली को देखते हुए किया जा रहा है। पहले से खराब चल रही बसों का भी मेंटिनेंस बेहतर कर इन्हें दिवाली पर संचालन में लाया गया है। हालांकि सिंधीकैम्प बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या अधिक होने और यूपी-भरतपुर रूट के काउंटर कम होने के चलते टिकट लेने में अधिक समय लगा। Gfx In दिवाली पर घर लौटने के लिए 'सफर'! - रोडवेज प्रशासन सिंधीकैम्प पर 1285 बसों का कर रहा संचालन - रोजाना की तुलना में शनिवार को करीब 100 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही - यहां से हरियाणा, यूपी, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की रोडवेज बसें भी संचालित - शनिवार को करीब 1450 बसों का संचालन होने का अनुमान - आम दिनों में करीब 1340 से 1370 बसें होती हैं रोज संचालित - शनिवार को सिंधीकैम्प से करीब 90 हजार यात्रियों का आवागमन होने का अनुमान - शनिवार को भरतपुर, करौली, हिंडौन, धौलपुर, डीग के यात्रियों की रही भीड़ - यूपी के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फर्रूखाबाद के लिए भीड़ - टिकट काउंटर कम होने से यात्रियों को एक-एक घंटे में मिल सके टिकट Gfx Out बाइट- महिला यात्री बाइट- पुरुष यात्री वीओ- 2 रोडवेज जैसे हालात ही जयपुर रेलवे स्टेशन पर भी नजर आए। हालांकि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित ट्रेनों में 100 से ज्यादा कोच बढ़ाए हैं। वहीं नियमित ट्रेनों के अलावा करीब 50 स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन की तरफ से उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र रूट के लिए अधिक ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। जयपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बाहर विश्राम स्थल बनाए गए हैं। यात्रियों को गाइड करने के लिए जगह-जगह स्वयंसेवक भी लगाए गए हैं। बाइट- सुरेन्द्र टाक, प्रबंधक यातायात, सिंधीकैम्प बस स्टैंड वीओ- 3 हालांकि रोडवेज और रेलवे प्रशासन के पुरजोर प्रयासों के बावजूद सभी यात्रियों को सुगमता से सीट नहीं मिल पा रही है। इस कारण यात्री प्राइवेट बसों में भी सफर कर रहे हैं। हालांकि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सिंधीकैम्प पर प्लेटफार्म बदलने के प्रयास करने भी जरूरी हैं। क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरी
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Oct 18, 2025 13:38:13
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में गिरोह सरगना की एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क -बाराबंकी पुलिस एवं प्रशासन ने धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके सरगना अभिजीत शर्मा की लगभग एक करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। थाना सफदरगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा के तहत गिरोह सरगना अभिजीत शर्मा पुत्र कैलाश चंद्र शर्मा निवासी विकास नगर लखनऊ मूल निवासी गोरखपुर पर कार्रवाई की गई। अभियुक्त अभिजीत शर्मा अपनी पत्नी दिव्या श्रीवास्तव उर्फ दिव्या शर्मा तथा साथी जाहिद जमाल सिद्दीकी के साथ मिलकर लोगों से छल, कपट और जालसाजी कर संपत्ति हड़पने जैसे अपराधों में लिप्त था। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में थाना सफदरगंज व जैदपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को ग्राम लक्षबर बजहा व सेमरी में स्थित अभिजीत शर्मा की अचल संपत्ति कुल मूल्य एक करोड़ 30 लाख 19 हजार 500 रुपये को कुर्क किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि संगठित होकर आर्थिक अपराध करने वाले ऐसे गिरोहों की पहचान कर उनकी अवैध संपत्तियों को कुर्क किए जाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बाइट- विकास चंद्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top