Back
आजमगढ़ में पिता की सातवीं शादी के खिलाफ बेटे ने थाने में शिकायत
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 09, 2026 12:16:54
Azamgarh, Uttar Pradesh
स्थान - Azamgarh
7वीं शादी करने पर अड़ा पिता, बेटे ने पिता के मंसूबों पर फेरा पानी, शादी रुकवाने तथा संपत्ति को लेकर थाने पर की शिकायत。
नाबालिक बेटे ने पिता के मंसूबों पर पानी फेर दिया। जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र में पूरा दुबे गोदाम निवासी शनि मौर्य ने अपने ही पिता अमरजीत मौर्य पर थाने में शिकायती देकर पिता द्वारा की जा रही शादी को रोके जाने की गुहार लगाई। वहीं 55 वर्षीय पिता पुत्र की बात मानने से इनकार कर रहा है। हालांकि इस मामले में संपत्ति को लेकर विवाद बताया जा रहा है, वहीं इस मामले में संबंधित थाने की पुलिस बेटे के आरोपों की जांच कर पिता को समझाने की कोशिश कर रही है。
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना अंतर्गत एक ऐसा प्रकरण जो हैरान करने वाला आया है, जिसमें एक व्यक्ति एक नहीं, दो नहीं, सातवीं बार विवाह करने को तैयार है जिसका विरोध तीसरे नंबर की पत्नी का पुत्र कर रहा है। बेटे के अनुसार उसके 55 वर्षीय पिता अमरजीत मौर्य अब तक कई शादियां कर चुके हैं। अब फिर शादी करने की तैयारी में लगे हुए हैं। नाबालिक बेटे शनि मौर्य ने बताया पिता ने मेरी मां से तीसरी शादी की थी। उसके पहले दो शादियां कर चुके थे, वह कुल 6 शादियां अब तक कर चुके हैं। छठवीं शादी 2024 में किये और कुछ दिन रहने के बाद जमीन अपने नाम करने की बात कहने लगी और पिता ने जमीन जब नाम नहीं किया तो वह जेवर की मांग करने लगी। जब जेवर भी नहीं मिला तब वह कहीं अन्यत्र चली गई। अब पिता अमरजीत मौर्य सातवीं शादी के लिए कुछ लोगों के संपर्क में हैं। उन्होंने सातवीं शादी करने का लालच दिया है और बची हुई जमीन बेचने के लिए उन्होंने किसी से 50,000 एडवांस में ले लिया है। इसके साथ ही आधी से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं। उनके द्वारा लिया गया कर्ज कई बार चुकता किया। बेटे द्वारा दिया गया संबंधित थाने में शिकायती पत्र के अनुसार वह 12वीं का छात्र है, जबरिया हमें पिताजी कमाने के लिए भेज दिये। अभी मैं बाहर था और 12वीं की परीक्षा देने आया हूं। उनके द्वारा लिया गया कर्ज मेहनत मजदूरी करके चुकता कर रहा हूं। अब वह शादी करने जा रहे हैं और जमीन बेचने के लिए एडवांस भी ले चुके हैं। घर पर मौजूद उसकी बूढ़ी मां ने पांच शादी होने की पुष्टि की है तो वहीं आरोपी व्यक्ति ने यह कबूल किया कि उसकी 6 शादियां हो चुकी है और उसका पीड़ित पुत्र कहता है कि अब उसके पिता सातवीं शादी करने के लिए तैयार है और सब के पीछे लालच उसकी जमीन लिखाने को लेकर है, जिसे वह होने नहीं देना चाहता और पिता द्वारा अन्य शादी पर रोक लगाना चाहता है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAbhishek Mathur
FollowMar 09, 2026 13:48:31Hapur, Uttar Pradesh:MID PTC- बता दें की क्षेत्र में ऐसे कई नाले हैं...जो अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही के चलते खुले हुए हैं....जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है
0
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 09, 2026 13:48:210
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 13:48:050
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 13:47:420
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 09, 2026 13:47:290
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 09, 2026 13:47:140
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 09, 2026 13:46:240
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 09, 2026 13:45:540
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 09, 2026 13:45:270
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 09, 2026 13:33:340
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 09, 2026 13:33:210
Report
PVPankaj Verma
FollowMar 09, 2026 13:33:090
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 09, 2026 13:32:460
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 09, 2026 13:31:180
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 09, 2026 13:22:52Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में रंगभरी होली पर नफरती पत्थर देखने को मिले। यहां शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जमकर बवाल काटा
0
Report