Back
आजमगढ़ में केमिकल युक्त नकली दूध बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार, 200 लीटर बरामद
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 09, 2026 05:02:38
Azamgarh, Uttar Pradesh
जनपद आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने केमिकल युक्त कृत्रिम दूध बनाने के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। डेयरी सप्लाई से पहले असली दूध निकालकर मिलाया जाता नकली दूध के मामले में कार्रवाई के दौरान 200 लीटर कृत्रिम दूध, भारी मात्रा में अपमिश्रक पदार्थ और खतरनाक केमिकल बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका सहयोगी मकान मालिक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार जिले लालगंज क्षेत्र में भ्रमणशील रही उसी दौरान काशी डेयरी, मिर्जाआदमपुर के प्रबंधक द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम Sophiepur में दूध सप्लायर संतोष कुमार अपने मकान मालिक प्रमोद राय के साथ मिलकर केमिकल मिलाकर कृत्रिम दूध तैयार कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दबिश दी। जहां मौके से अभियुक्त संतोष कुमार निवासी गोविन्दीगढ़ी, थाना सतरौली, जनपद एटा को गिरफ्तार किया, जबकि मकान मालिक प्रमोद राय मौके से फरार हो गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि लालच में आकर वह टैंकर से असली दूध निकाल लेता था और उसमें केमिकलयुक्त कृत्रिम दूध मिलाकर डेयरी में सप्लाई करता था। निकाले गए असली दूध को प्रमोद राय स्वयं का बताकर डेयरी में बेच देता था। मौके से पुलिस ने करीब 200 लीटर कृत्रिम दूध, 100 लीटर अपमिश्रक मिश्रण, 40 लीटर केमिकलयुक्त रिफाइंड तेल, 45 किलो यूरिया, मेथनॉल, एथनॉल, सोडियम हाइड्रॉक्साइड सहित कई खतरनाक रसायन 35 टिन में, 3 बड़े ड्रम, कई प्लास्टिक कंटेनर, पाइप तथा दूध निकालने का हैंड पंप बरामद किया गया है। इस संबंध में देवगांव कोतवाली में मुकदमा सं. 54/2026 धारा 274, 275, 318 (1) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया है। जहां अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही वहीं फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VCVikash Choudhary
FollowFeb 09, 2026 06:48:440
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 09, 2026 06:48:370
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 06:48:250
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 09, 2026 06:48:150
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 09, 2026 06:48:070
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 06:47:42Noida, Uttar Pradesh:हम और आप उस दिशा में जा रहे हैं जहां हम लोग कोई सवाल सरकार से नहीं पूछ पाएंगे और अगर आप सवाल पूछेंगे तो आप पर कोई भी कार्रवाई हो सकती है।
0
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 09, 2026 06:47:330
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 09, 2026 06:47:230
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 09, 2026 06:47:160
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 06:46:460
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 06:46:260
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 09, 2026 06:46:130
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 06:45:580
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 09, 2026 06:45:510
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 09, 2026 06:45:430
Report