Back
आजमगढ़ बरदह मुठभेड़ में लूट के मुख्य अभियुक्त घायल
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Oct 18, 2025 04:45:38
Azamgarh, Uttar Pradesh
Azamgarh जिले के बरदह थाना क्षेत्र के हदिसादयालपुर नहर के पास देर रात पुलिस और लूट के मुख्य अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षात्मक कार्रवाई में आनंद यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को सीएचसी बरदह ले जाया गया, जहां उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूट के 6300 रुपये व मोबाइल बरामद किया गया।
आजमगढ़ जिले में ताबड़तोड़ लंगड़ा अभियान जारी है, जहां 24 घंटे के अंदर तीसरी मुठभेड़ बरदह थाने क्षेत्र में भी हुई। आरोपी आनंद यादव पर बरदह और देवगांव थाने में लूट व चोरी के आरोप पहले से दर्ज थे। आनंद यादव निवासी ग्राम चितको थाना चंदवक जनपद जौनपुर का है। बताया गया कि 10 अक्टूबर को दीपक प्रजापति से 1.5 लाख रुपये की लूट दो बाइक पर सवार चार व्यक्तियों द्वारा किया गया था; इस मामले की जांच के बाद यह मुठभेड़ देर रात हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन और तकनीकी जानकारी के आधार पर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। हालांकि इस दौरान 3 अन्य अभियुक्त आशुतोष सिंह, गौरव जायसवाल और विपिन यादव को रामपुर पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया, जहां इनसे पूछताछ पर आनंद यादव का नाम सामने आया। घायल गिरफ्तार आनंद यादव ने भी बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दुर्गापुर पुलिया के पास जनसेवा केंद्र संचालक से बैग और मोबाइल लूटा था, साथ ही देवगांव में एक मंदिर से चोरी की थी। इस मामले की जांच तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है, और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होगी। एसपी सिटी ने बताया कि बरदह थानाध्यक्ष अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रहे हैं।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 18, 2025 07:21:140
Report
VRVikash Raut
FollowOct 18, 2025 07:21:060
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 18, 2025 07:20:500
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 18, 2025 07:20:330
Report
AAAsrar Ahmad
FollowOct 18, 2025 07:20:180
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 18, 2025 07:20:080
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 18, 2025 07:19:591
Report
HBHemang Barua
FollowOct 18, 2025 07:19:460
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 18, 2025 07:19:380
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 18, 2025 07:19:290
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 18, 2025 07:19:220
Report
VMVimlesh Mishra
FollowOct 18, 2025 07:19:080
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 18, 2025 07:18:590
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 18, 2025 07:18:290
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 18, 2025 07:18:160
Report