Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ayodhya224123

यूपी विधान परिषद की अध्ययन समिति अयोध्या में शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर गौर

PKPravesh Kumar
Dec 03, 2025 12:33:46
Ayodhya, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति आज अयोध्या पहुंची, जहां सर्किट हाउस में विधान परिषद के सदस्यों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन शिकायतों और प्रश्नों के निस्तारण की समीक्षा करना था, जिन्हें पहले विधानसभा या विधान परिषद में उठाया गया था, लेकिन किसी कारणवश लंबित रह गए थे। अध्ययन समिति के सभापति किरण पाल कश्यप ने बताया कि सदन में लंबित रहने वाली शिकायतों और प्रश्नों को विधानसभा अध्यक्ष संबंधित समितियों को हस्तांतरित कर देते हैं। इसके तहत समितियां सीधे जनपदों में जाकर अधिकारियों से जानकारी लेकर मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करती हैं। इसी क्रम में आज समिति अयोध्या में मौजूद रही और यहां मंडल से जुड़ी विभिन्न शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पाया गया कि कुछ अधिकारियों ने अभी तक अपनी आख्या प्रस्तुत नहीं की है। इस पर समिति ने सख्त रुख अपनाते हुए उन सभी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण या विस्तृत आख्या देने का निर्देश दिया है। समिति ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा और समयबद्ध निस्तारण ही प्राथमिकता होगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
Dec 12, 2025 10:30:42
Patna, Bihar:केस: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित इलाके में फायरिंग करते एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू कुमार (25), निवासी रामदास पथ, को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सोनू ने बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल उसके दोस्त मनोज कुमार (30) के पास रखी गई थी. पुलिस ने मनोज को भी हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर खटाल से पिस्टल बरामद की गई. पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि यह हथियार सोनू ने विकास नाम के एक व्यक्ति से 25 हजार रुपए में खरीदा था. पुलिस अब फरार विकास की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. आरोपी सोनू ने बताया कि इलाके में वर्चस्व स्थापित करने और लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी. वीडियो को उसने खुद सोशल मीडिया पर डाला, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक गिरफ्तार कर लिया गया है. बरामद पिस्टल उसी की निशानदेही पर मिली है. हथियार उपलब्ध कराने वाला युवक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Dec 12, 2025 10:30:17
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल यूपी के संभल में सी एम योगी की पहल पर पौराणिक तीर्थ स्थल/मंदिरों को सजाने संवारने के साथ ही शिक्षा के मंदिरों यानी सरकारी स्कूलों को भी सजाया संवारा जा रहा है...परिषदीय स्कूल में कभी शिक्षक रहे जिले के डीएम राजेंद्र पेंसिया के प्रयासों से जिले के परिषदीय स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है...जिले के 16 परिषदीय पीएम श्री विद्यालय उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए आइडियल बने हुए हैं...यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन खुद इटायला माफी के पीएम श्री स्कूल का भ्रमण कर जनपद में शैक्षिक क्रांति के लिए डीएम राजेंद‌ा पेंसिया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तारीफ कर चुकी है..
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Dec 12, 2025 10:21:25
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Dec 12, 2025 10:21:11
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन: उज्जैन: पौष माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर, शुक्रवार को धर्मनगरी उज्जैन में हनुमान अष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन हनुमान जी महाराज की आराधना, पूजन और दर्शन का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से जुड़ी तीन प्रमुख कथाएं प्रचलित हैं—माता सीता द्वारा सिंदूर का महत्व बताने पर हनुमान जी का संपूर्ण देह पर सिंदूर लगाना; राम राज्याभिषेक के लिए तीर्थ जल भरते समय महाकाल स्थित कोटि तीर्थ कुंड का रहस्य; और संत रामदास महाराज को हनुमान जी द्वारा इसी दिन दर्शन देना。 रणजीत हनुमान, गैबी साहब हनुमान, खेड़ापति हनुमान, और गुमानदेव हनुमान सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों में विशेष आयोजन जारी हैं। भगवान का आकर्षक शृंगार भक्तों के लिए श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। दिनभर भंडारे और प्रसादी का वितरण चलता रहेगा। पर्व की मुख्य विशेषता 108 हनुमान मंदिर यात्रा है, जिसमें हजारों भक्त शामिल होते हैं। यह यात्रा शहर के मंदिरों से होते हुए पुनः रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचकर भव्य आरती के साथ समाप्त होगी। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन हनुमान जी स्वयं उज्जैन में वास करते हुए भक्तों को दर्शन देते हैं।
0
comment0
Report
ATANKUR TYAGI
Dec 12, 2025 10:20:47
Mumbai, Maharashtra:गोवा में जो हादसा हुआ जिसमें करीब 25 लोग की जान चली गयी, उनमें से 20 लोग तो सिर्फ होटल का स्टाफ ही थे। ऐसे ही कोई दूसरा हादसा न हो पाए, इस बात को सुनिश्चित करने के लिए BMC ने अचानक से मुंबई के पब, रेस्टॉरेंट्स में जाकर फायर ऑडिट करना शुरू कर दिया है। इसी कारण शुक्रवार को मुंबई के सहार एयरपोर्ट के ओरिका बाय लेमन ट्रे 4 स्टार होटल में मुंबई फायर ब्रिगेड, बीएमसी का संयुक्त इंस्पेक्शन किया गया। अचानक होटल में हुई इस इंस्पेक्शन की वजह से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में होटल मेनेजमेंट खुद बीएमसी और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ हर जगह गई जहाँ इंस्पेक्शन के दबिश की जा रही थी। इस जांच में बीएमसी और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के साथ Health Department की टीम, Building Department, Factory Department, Encroachment Department के अधिकारी भी मौजूद थे। होटल में एक रेस्टोरेंट, एक बैंकेट हॉल/बालरूम था—एग्जिट और एंट्री की जांच की गई। बालरूम में एग्जिट एंट्री की जांच की गई क्योंकि बालरूम में एकसाथ 300 लोगों के खाने की व्यवस्था है। दो बड़े रेस्टोरेंट हैं और एक कैफेटेरिया है जिसमें 200 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। ये सभी क्षेत्र फायर कॉम्प्लायंस के नियमों के अंतर्गत हैं या नहीं इसकी भी जांच की गई। मुंबई में करीब 5 हजार पब, रेस्ट्रो, बार, क्लब हैं जिनमें दिसम्बर महीने में हजारों सैलानी देश विदेश से आते हैं। ऐसे में फायर सेफ्टी की जांच और औचक निरीक्षण से भविष्य के संभावित खतरों को टाला जा सकता है।
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Dec 12, 2025 10:19:40
Bhind, Madhya Pradesh:एंकर- भिंड में एक बार फिर दिखा रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्राले ने दो बाइकों को मारी एक साथ टक्कर, एसएएफ बटालियन की बाउंड्री वॉल तोड़कर ट्राला घुसा भीतर, एक की मौत एक घायल, घायल को गंभीर हालत में ग्वालियर किया गया रेफर, जानकारी के अनुसार शहर की कुरथरा रोड निवासी भगवान सिंह वर्मा अपनी स्कूटी से और जोशी नगर निवासी किशोरी लाल बाइक से देर रात्रि 12 बजे शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे, तभी शहर कोतवाली थाना इलाके अंतर्गत नेशनल हाईवे 719 इटावा रोड पर भिंड से इटावा की ओर जा रहा गिट्टी से भरा तेज रफ्तार ट्राले ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी फिर बाइक को टक्कर मारते हुए एसएएफ 17 बटालियन की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए अंदर जा घुसा, घटना के बाद ट्राला चालक ट्राला को छोड़कर मौके से फरार हो गया, घटना में स्कूटी सवार भगवान सिंह वर्मा की मौके पर मौत हो गई जबकि किशोरी लाल को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया है, घटनाकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर और चालक पर एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top