Back
सुरेश खन्ना ने अखिलेश यादव पर हमला; आजम-शिवपाल के गठबंधन का संकेत
PKPravesh Kumar
Oct 09, 2025 09:08:50
Ayodhya, Uttar Pradesh
अयोध्या में आज उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के स्वागत में हिस्सा लिया। इस दौरान सुरेश खन्ना ने कई राजनीतिक मुद्दों पर बयान देते हुए अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात केवल वोट बढ़ाने की नौटंकी है। जब आजम खान 23 महीने तक जेल में रहे, तब अखिलेश ने कोई हमदर्दी नहीं दिखाई। अब चुनाव नजदीक आते ही दिखावा किया जा रहा है। सुरेश खन्ना ने कहा कि आजम खान की नाराज़गी पहले से ही साफ दिखती रही है और अखिलेश यादव को डर है कि कहीं आजम खान, शिवपाल यादव के साथ मिलकर कोई नया गठबंधन न बना लें। आजम खान को फंसाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होगी, कानून अपना काम करेगा। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि वहां का माहौल एनडीए के पक्ष में है और निश्चित तौर पर बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर उन्होंने कहा कि आज जो हम यहां आए हैं, यह उसी का क्रिएशन है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PGPiyush Gaur
FollowOct 09, 2025 12:58:150
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 09, 2025 12:58:030
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 09, 2025 12:57:510
Report
SMSandeep Mishra
FollowOct 09, 2025 12:57:370
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 09, 2025 12:57:280
Report
RSRavi sharma
FollowOct 09, 2025 12:57:210
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 09, 2025 12:57:130
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 09, 2025 12:57:020
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 09, 2025 12:56:470
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 09, 2025 12:56:240
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowOct 09, 2025 12:55:580
Report
MSMrinal Sinha
FollowOct 09, 2025 12:55:450
Report
RVRaunak Vyas
FollowOct 09, 2025 12:55:160
Report
ADArjun Devda
FollowOct 09, 2025 12:55:080
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 09, 2025 12:54:540
Report