Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ayodhya224123

अयोध्या में अफवाह के बाद भी पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य

PKPravesh Kumar
Mar 26, 2026 08:49:45
Ayodhya, Uttar Pradesh
अयोध्या में पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनपद में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।Dएम के अनुसार, जनपद में प्रतिदिन लगभग 538 किलोलीटर पेट्रोल की खपत होती है, जबकि इसके सापेक्ष 773 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है।इसी तरह डीजल की दैनिक खपत 671 किलोलीटर है, जबकि 1015 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है।यानी जरूरत से कहीं अधिक स्टॉक मौजूद है।उन्होंने कहा कि कुछ अफवाहों के कारण लोग घबराकर पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा रहे हैं, जिससे अनावश्यक स्थिति बन रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि सभी 24 घंटे संचालित होने वाले पेट्रोल पंप खुले हैं और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें और अफवाहों पर ध्यान न दें।प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Mar 26, 2026 09:56:50
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को कुचल दिया जिससे मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार ढाला के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मजदूर 24 मार्च की देर शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जहां पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। मृतक की मजदूर पहचान लाखो पंचायत के अयोध्याबाड़ी वार्ड नंबर-2 के रहने वाले जितेंद्र राय (42) के रूप में हुई है। पेशे से पेंटर और कारपेंटर का काम करता था। चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि काम करने के लिए मंझौल गया था। काम खत्म होने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। खम्हार ढाला के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जितेंद्र सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मुफस्सिल थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई है.
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 26, 2026 09:54:12
Kishanganj, Bihar:किशनगंज में रामनवमी के अवसर पर आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मो के लोग शामिल होकर गंगा जमुनी तहजीब का बेमिसाल उदाहरण पेश किया। शोभायात्रा में लोग पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र से अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन करते नजर आए। शोभायात्रा में बजरंगी झंडों के साथ राम भक्तों की भीड़ उमड़ी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भूतनाथ गौशाला में समापन हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि परुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श पर चलने का प्रण लिया। लोगों ने कहा कि सभी एक दूसरे के धर्म संप्रदाय का सम्मान करें और संविधान का पालन करते हुए देश को मजबूत और समृद्ध बनाएं। लोगों ने कहा कि बैर भाव से समाज को पाटने के अलावा कुछ हासिल नहीं होता है।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 26, 2026 09:53:55
Patna, Bihar:मुख्यमंत्रি नीतीश कुमार के गृह जिले में समृद्धि यात्रा के दौरान मंच से जेडीयू एमएलसी सह प्रवक्ता नीरज कुमार ने दिया बड़ा बयान जय निशांत..तय निशांत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने गृह जिले नालंदा में समृद्धि यात्रा के आज अंतिम दिन गए हुए थे JDU के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा नीतीश कुमार जी ने दिल्ली जाने का फैसला कर लिया है माननीय मुख्यमंत्री ने नालंदा और बिहार की तस्वीर को बदल दिया लेकिन तकदीर बनाने की लड़ाई अभी बाकी है माननीय नीतीश कुमार ने जो विकास का मॉडल स्थापित किया है जो भी सरकार बने किसकी किसी की हिमाकत नहीं होनी चाहिए कि नीतीश कुमार की रोल मॉडल को छेड़छाड़ करें हम लोग का अनुरोध पर निशांत कुमार जी पार्टी में आए हैं जय जय निशांत तय निशांत बाइट---नीरज कुमार एमएलसी JDU
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 26, 2026 09:53:48
Noida, Uttar Pradesh:WT बसपा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी मायावती ने बसपा की 31 मार्च को अहम बैठक बुलाई है, जिसमें प्रदेश व मंडल स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे इस बैठक को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसमें बूथ गठन के काम की समीक्षा की जाएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती को पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर मनाने की रणनीति भी तय हो सकती है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की भूमिका को लेकर भी फैसला होने की अटकलें तेज माना जा रहा है कि चुनाव से पहले उन्हें यूपी में जिलावार अभियानों की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 09:52:03
Gobaraha, Uttar Pradesh:बीघापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां के दलपत खेड़ा स्थित प्राचीन माता शीतला शक्ति पीठ पर गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर विधि-विधान से हवन-पूजन किया और क्षेत्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। शक्ति पीठ परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में आहुतियां डालकर भक्तों ने माता रानी का आशीर्वाद लिया। भक्तिमय माहौल में आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज सिंह, राम ठाकुर, कोमल सिंह, शिवम, अतुल, आदित्य, अंकुर और अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में माता के भक्त मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि शक्ति पीठ पर प्रतिवर्ष श्रद्धा भाव से पूजन किया जाता है, जिसमें पूरे गांव का सहयोग रहता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 26, 2026 09:52:00
Krishnanagar, West Bengal:নবদ্বীপ ভজন আশ্রমে নিঃসন্তান বয়স্ক মহিলাদের কাছ থেকে আশীর্বাদ নিয়ে প্রচার ও জনসংযোগ শুরু করলেন তৃণমূল প্রার্থী পুন্ডরীকাক্ষ সাহা। নবদ্বীপ ভজন আশ্রমে নিঃসন্তান বিধবারা থেকে শুরু করে দুঃস্থ সমস্ত বিধবাদের কাছ থেকে আশীর্বাদ নিয়ে জনসংযোগ ও প্রচার শুরু করলেন নবদ্বিপ‑এর তৃণমূল প্রার্থী পুন্ডরীকাক্ষ সাহা। বিগত দিনেও নবদ্বীপের ভিন্ন মত মন্দির থেকে তিনি প্রচার শুরু করেছিলেন এবারও তার ব্যতিক্রম ঘটলো না। নবদ্বীপ পৌরসভার পোড়াঘাট এলাকায় ভজন আশ্রমে মহাপ্রভুর গলায় মাল্য দান করে মন্দির প্রাঙ্গণে জনসংযোগ করলেন নবদ্বীপ বিধানসভা কেন্দ্রের ষষ্ঠ বারের তৃণমূল মনোনীত প্রার্থী পুন্ডরীকাক্ষ সাহা। নবদ্বীপ ভজন আশ্রমে মহাপ্রভুর চরনে পুষ্পাঞ্জলী অর্পণের মাধ্যমে জনসংযোগ শুরু করেন তিনি। এদিন তৃণমূল প্রার্থীর সাথে উপস্থিত ছিলেন নবদ্বীপ পৌরসভার পৌরপতি বিমান কৃষ্ণ সাহা সহ বিভিন্ন ওয়ার্ডের কাউন্সিলর ও তৃণমূল নেতাকর্মী এবং সমর্থকেরা। বিগত বছরের মতো এবারের বিধানসভা নির্বাচনেও পুন্ডরীকাক্ষ সাহাকে পুনরায় নির্বাচিত করার জন্য সকলের আশীর্বাদ নিলেন।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top