Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ayodhya224123

अयोध्या राम मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण

PKPravesh Kumar
Mar 26, 2026 09:07:02
Ayodhya, Uttar Pradesh
राम मंदिर परिसर में एक और मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण संपन्न हुआ है। अयोध्या में भगवान रामलला के भव्य मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियां लगातार जारी हैं। इसी क्रम में आज परकोटे में स्थित भगवान सूर्य देव के मंदिर के शिखर पर विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। यह अनुष्ठान अयोध्या के वरिष्ठ साधु-संतों की मौजूदगी में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 20 संत शामिल रहे। बताया जा रहा है कि भगवान राम के कुल के पूर्वज माने जाने वाले सूर्य देव के मंदिर पर यह ध्वजारोहण विशेष महत्व रखता है। रामलला के सूर्य तिलक से ठीक पहले इस आयोजन को शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव के अनुसार, मंदिर परिसर में कुल आठ शिखर हैं, जिनमें से अब तक मुख्य मंदिर, माता अन्नपूर्णा मंदिर और सूर्य मंदिर के शिखरों पर ध्वजारोहण किया जा चुका है। गौरतलब है कि 25 नवंबर 2025 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण कर मंदिर की पूर्णता का संदेश दिया था। वहीं 31 दिसंबर को प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया था। राम मंदिर परिसर के परकोटे में शिव मंदिर, गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, सूर्य मंदिर और अन्य देवी-देवताओं के मंदिर स्थित हैं, जहां चरणबद्ध तरीके से धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। कल भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर सूर्य तिलक का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GLGautam Lenin
Mar 26, 2026 10:19:30
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- रामनवमी के रंग में लोहरदगा जिला पुरी तरह से रंग चुका है। शहर गली मुहल्ला भगवा और लाल रंग से पूरी तरह से पट गया है। पट्टा, साफा, पताका की मांग रामनवमी को लेकर काफी बढ़ी है। रामनवमी को लेकर लोगों का कहना है कि यह पर्व प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। मुस्लिम समाज के दर्जी हनुमान पताका बनाने का काम करते है और हिन्दू समाज उसे खरीद कर बड़े शान के साथ उसे अपने आंगन में लहराते है। साथ ही रामनवमी जुलूस में सरना सनातन की एकता का परिचायक है। सरना समाज के लोग हनुमान पताका लहराने और उसे ले जाने का काम करते है। साथ ही डीसी डाॅ ताराचंद ने कहा की अफवाह से दूर होकर हम एकजुटता के साथ रामनवमी पर्व मनाने का काम करें। साथ ही विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 26, 2026 10:19:14
Ranchi, Jharkhand:रांची में इन दिनों चारों ओर रामनवमी की रौनक देखने को मिल रही है। शहर में उत्सव का माहौल है और लोग पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। रामनवमी के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां निकाली जा रही हैं। रांची में रामनवमी विशेष रूप से अपनी भव्यता और परंपराओं के लिए जानी जाती है। इस दौरान अस्त्र और शास्त्र के साथ सैकड़ों अखाड़ा दल शोभायात्रा में शामिल होते हैं। तलवार और लाठी भांजने की परंपरा यहां की खास पहचान है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। वहीं, बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लाठी और तलवार की दुकानों पर भारी भीड़ जुट रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस समय तलवार की खरीदारी काफी बढ़ जाती है। बाजार में 800 से 1600 रुपये तक की कीमत वाले विभिन्न डिजाइनों की तलवारें उपलब्ध हैं। ‘जय श्री राम’ लिखी हुई डिजाइनदार तलवार, फरसा और भाला जैसी चीजों की मांग सबसे ज्यादा है। ग्राहकों की भी अच्छी-खासी भीड़ दुकानों पर देखी जा रही है। वहीं अखाड़ा मंडली के लोगों का कहना है कि वे बड़ी संख्या में तलवार खरीदते हैं, जिन्हें वे अखाड़े में शामिल होने वाले लोगों, खासकर महिलाओं को भी वितरित करते हैं।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 26, 2026 10:18:59
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में पुलिस को डोडा तस्करों को रंगसाज पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। बीती रात अड़की थाना क्षेत्र के नौढ़ी के बाबू टोली में दो भाई अवैध डोडा कारोबार के जुर्म में गिरफ्तार किये गये। जिनकी निशानदेही में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध डोडा बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मामला 25 मार्च 2026 का है, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अड़की थाना क्षेत्र के ग्राम नौढ़ी, बाबू टोली में बड़े पैमाने पर डोडा का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने दोपहर करीब 1 बजे संदिग्ध घर पर छापेमारी की, जहाँ से अंकित हजाम उर्फ साजु ठाकुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने भाई लालू हजाम के साथ मिलकर डोडा का कारोबार करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसमें 21 बोरे में कुल 330.21 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 49 लाख 53 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दूसरे आरोपी लालू हजाम को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ अड़की थाना कांड संख्या 07/26 के तहत NDPS Act की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल हैं। डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि पकड़े गये डोडा की कीमत लगभग 49.53 लाख रुपए होगी। जो नौढ़ी, बाबू टोली में डोडा के साथ अंकित हजाम उर्फ साजु ठाकुर और लालू हजाम को गिरफ्तार किया गया हैं। जिसके बाद मामले की छानबीन की जा रही है कि ये लोग कितने समय से अफीम कारोबार कर रहे हैं और इनका कहां कहां तार जुड़ा हुआ है。
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Mar 26, 2026 10:18:43
Chowk, Uttar Pradesh:अफ़वाहों को लेकर पेट्रोल और डीजल की बढ़ी मांग, बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पहुंच डीजल और पेट्रोल भरवाने पहुंचे, कई पेट्रोल पंप हुए ड्राई, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पेट्रोल पंप पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा बोले पेट्रोल और डीजल की कमी नही ,लोगो से पैनिक न होने की दिए सलाह मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कल देर शाम से देशभर के कई पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी कतार और भीड़भाड़ देखने को मिल रही है । पेट्रोल और डीजल की किल्लत की संभावनाओं को देखते हुए लोग पेट्रोल और डीजल स्टोर करने को लेकर तमाम पेट्रोल पंप पहुंचे जहां अफरातफरी जैसा माहौल देखने को मिला । महाराजगंज जनपद की बात करें तो देर शाम से ही पेट्रोल और डीजल के बढ़ते मांग के बीच कई पेट्रोल पंप खाली हो गए । पेट्रोल और डीजल को लेकर जनता पैनिक ना हो इसको लेकर अब जिला प्रशासन के अधिकारी तमाम पेट्रोल पंप पहुंच लोगों को जागरूक करते हुए नजर आ रहे हैं । अधिकारियों का साफ कहना है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है लोग अफवाहों पर ध्यान ना दे आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल भरवाए । जी मीडिया के साथ खास बातचीत के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी एके सिंह ने बताया पिछले दो दिन के भीतर पेट्रोल और डीजल की मांग चार गुना बढ़ी है । जहां 23 मार्च को जिले में पेट्रोल 70 हजार लीटर बिका था तो वही 25 मार्च को 2 लाख 80 हजार पेट्रोल की बिक्री हुई है । डीजल भी जहां 23 मार्च को 84 हजार लीटर की बिक्री हुई थी तो वही 25 तारीख को 366 हजार लीटर की जनपद में बिक्री हुई है जिससे कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं वहीं एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार ने बताया कि अफवाहों पर ध्यान ना दें डीजल और पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में है ।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 26, 2026 10:18:24
Bikram, Bihar:पटना- मुख्यमंत्री नीतीश का सम्बोधन... आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आप शामिल हुए हैं आप सबको नमन करता हूं... 24 नवंबर 2005 को पहली बार एनडीए सरकार बनी थी इस समय हम लोगों की सरकार बनी तब से राज्य में क़ानून का राज है... उससे पहले जो लोग थे कोई काम नहीं कर रहे थे.. पहले क्या स्थिति थी बिहार में.. पहले बहुत बुरा हाल था लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे... पहले वाला लोगो कितना फालतू काम करता था... पहले वाला को हटने का मौका मिला तो पत्नी को बना दिया महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया... बिहार में विकास का काम हो रहा है.. डर का वातावरण नहीं है... हिंदू मुस्लिम का झगड़ा होता था... हम आए तो कब्रिस्तान का घेराबंदी किया... शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया... कृषि रोड मैप के जरिए किसानों के लिए काम किया मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया... pMCH सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज बन रहा है... हर जगह काम हो रहा है.. सात निश्चय योजना का काम 2005 में शुरू किया गया और इस बार साथ निश्चित तीन का काम शुरू हुआ... सरकार द्वारा लगातार विकास का काम किया जा रहा है... सरकार ने सभी धर्म के लिए काम किया है एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है... महिलाओं को रोजगार के लिए 10000 रुपए दिए गए हैं उनको अगले महीने से राशि देना शुरू किया जाएगा... पंचायती राज संस्था एवं नगर निकाय में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था किया... पहले वाला 7 साल में हट गया अपनी पत्नी को बना दिया लेकिन महिलाओं के लिए काम नहीं किया... पिछले वाले के सरकार में पटना जिले का हाल बुरा था डॉक्टर और व्यवसायी पटना छोड़कर चले गए थे... हम लोगों को मौका मिला तब से लगातार काम किया कानून का राज स्थापित किया... पटना के सभी सड़कों को ठीक कराया गया... कई फ्लावर बनवाएं कई सड़क बनाएं जेपी गंगा पथ अटल पथ बना... भार तीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संबोधन... जहां निराशा का वातावरण था... नीतीश कुमार के नेतृत्व बिहार आगे बढ़ा है... मै नीतीश कुमार के नेतृत्व काम किया बहुत कुछ सीखने का मौका मिला... मैं पटना के लोगो को विश्वास देता हूँ अबतक जो हुआ विकास हुआ है आने वाले दिनों में विकास को आगे बढ़ाऊंगा... 2005 में आपके नेतृत्व में सरकार बना तो कार्य करने की संस्कृति को अपने खड़ा किया.... आज लंबे समय से बिहार को कई अलग-अलग आयाम पर पहुंचाया... लालटेन युग से LED युग में बिहार आया है.. बिहार में सड़क का जाल बिछा... सड़क रखाव की पॉलिसी अपने बनाई जो पुरे देश में उदाहरण है... मैं प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त करता हूं... गंगा पर कई पुल केंद्र सरकार के सहयोग से बना... आधा दर्जन से अधिक ब्रिज गंगा पर बनकर तैयार है... बिहार को एक्सप्रेसवे का जाल मिल रहा है... नया बिहार बन रहा है जिसके लिए बिहार नीतीश कुमार का ऋणी रहेगा. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देता हूं... आज जो माता बहन बैठी है मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आगे बढ़ी है... माता बहन राज्य के विकास में योगदान दे रही है इसका श्रेय नीतीश कुमार को जाता है... यह यात्रा निरंतर चलती रहेगी ऐसी शुभकामनाएं.... बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सम्बोधन.... मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक पर पुष्पांजलि अर्पित की मैं उनको धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस पूरे कैंपस का नाम सम्राट अशोक कन्वेंशन रखा... दुनिया में शांति का साथ संदेश सम्राट अशोक ने दिया... बिहार के उन्नति का रास्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खोला... बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की समृद्धि का कल्पना किया... आज मोदी जी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया का सपना भारत देख रहा है... सोने की चिड़िया नहीं अब सोने का शेर बनाना है...
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 26, 2026 10:17:45
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राज्य सरकार की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने वाली महत्वाकांक्षी योजनाओं—पद्माक्षी पुरस्कार योजना और मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना—को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इन योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 5 अप्रैल 2026 कर दी गई है। विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पात्र बालिकाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बालिका शिक्षा फाउंडेशन की निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव (प्रारम्भिक शिक्षा) मुन्नी मीना ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा तक हर हाल में पात्र छात्राओं के आवेदन ऑनलाइन करवाना सुनिश्चित किया जाए। विभाग ने इस बार केवल तिथि बढ़ाने तक ही सीमित नहीं रहते हुए अधिकारियों की जवाबदेही भी तय कर दी है। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक छात्राओं तक योजना की जानकारी पहुंचाएं और आवेदन प्रक्रिया में उनकी सहायता करें। इन योजनाओं का उद्देश्य मेधावी छात्राओं को आर्थिक प्रोत्साहन देकर उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाना है। ऐसे में विभाग चाहता है कि कोई भी पात्र बालिका केवल जानकारी या प्रक्रिया की कमी के कारण इस अवसर से वंचित न रह जाए। शिक्षा विभाग की इस सख्ती के बाद अब अधिकारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है, वहीं उम्मीद की जा रही है कि आवेदन संख्या में बढ़ोतरी होगी।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 26, 2026 10:17:33
Jalore, Rajasthan:जालोर शहर में रामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रेरित सनातन महोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तिलक द्वार स्थित भारत माता चौक से रवाना हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः वहीं पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में 7 रथों में संत-महंत विराजमान रहे, जबकि 14 ट्रैक्टरों में गणगौर माता, भगवान शिव सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां सजाई गईं। भगवान श्रीराम के रूप में सजे छात्र-छात्राएं, घोड़ों पर सवार कलाकारों व अघोरी रूप में प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पानी-जूस की व्यवस्था की गई, अंत में रामदेवजी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 26, 2026 10:17:18
Dungarpur, Rajasthan:दोवड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन साइबर हंट 2.0' के तहत 13 साइबर ठग गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी डिटेन, एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर करते थे ठगी डोवड़ा थाना के सीआई परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के लीलवासा गांव के पास एक सुनसान खंडहर में कुछ युवक बैठकर साइबर ठगी कर रहे हैं। जिला साइबर सेल और थाना दोवड़ा की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी, तो वहां 14-15 लड़के मोबाइल फोन ऑपरेट करते पाए गए। पुलिस ने घेरा डालकर सभी को पकड़ा। उनके मोबाइल पर सोशल मीडिया एप व खातों की डिटेल चेक की तो पाया कि सभी युवक फर्जी एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर देशभर के विभिन्न राज्यों के लोगों को लड़कियों के अश्लील फोटो भेजकर साइबर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने मौके से लीलवासा निवासी लाल सिंह, बडलिया बनकोड़ा निवासी प्रवीण पाटीदार, जसपुर जापका निवासी नयनेश पाटीदार, माल निवासी जितेन्द्र सिंह, रायना निवासी नितेश पाटीदार, गलियाना निवासी नरेश पाटीदार, डोली निवासी भूरालाल पाटीदार, रायना निवासी महेश पाटीदार, डोली निवासी देवजी पाटीदार, रायना निवासी मुकेश पाटीदार, डोली निवासी गजेन्द्र पाटीदार, पचलासा बड़ा निवासी दिनेश पाटीदार और डोली निवासी प्रवीण पाटीदार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 2 बाल अपचारियो को मौके से डिटेन किया गया। आरोपियों के कब्जे से 27 मोबाइल व 38 फर्जी सिम भी जब्त की है ठगी का तरीका पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ये ठग लोकेंटो, ओक्ल्युट, स्ट्डुको जैसी वेबसाइटों पर फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस (लड़कियाँ उपलब्ध कराने) के विज्ञापन डालते थे। विज्ञापनों पर दिए गए नंबरों के जरिए ये लोगों को वाट्सऐप, टेलीग्राम और इंस्टा पर जोड़ते थे। इंटरनेट से डाउनलोड की गई अश्लील तस्वीरें भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे। वही फोटो सिलेक्शन के बाद 'एडवांस अमाउंट' और अन्य शुल्कों के नाम पर फर्जी बैंक खातों में पैसे डलवाते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने देशभर में कई लोगों के साथ ठगी करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Mar 26, 2026 10:16:47
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर नदबई में सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या के मामले में गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम का बयान, घटना की जितनी निंदा की जावे उतनी कम है, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है, पुलिस टीमें आरोपियों के पीछे है, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे, घटना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे एसपी सहित आला अफसर, क्षेत्रीय विधायक कुँवर जगत सिंह भी रात को पहुंचे, घटना की जानकारी लेकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी, मुख्यमंत्री जी ने घटना की जानकारी विधायक जगत सिंह, पुलिस अफसरों और मुझसे ली है, राज्य सरकार अपराधियो के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, मृतक परिवार को पांच लाख की सहायता विधायक जगत सिंह की तरफ से निजी तौर पर दी जाएगी, मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी सहायता दी जावेगी, मृतक का पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करा दिया है, हम नदबई भरतपुर ही नहीं पूरे प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं अपराधियो को बक्शा नहीं जावेगा...
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 26, 2026 10:16:23
Mumbai, Maharashtra:समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री से गुहार लगाते बुजुर्ग कार्यकर्ता ने कहा दिल्ली मत जाइए हमलोग आत्मदाह कर लेंगे। आरा में कल हुए समृद्धि यात्रा के कार्यक्रम के दौरान एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे ही आरा के बाजार समिति परिसर स्थित सभा स्थल से लोगों को संबोधित कर रहे थे, तभी हजारों की भीड़ के बीच एक बुजुर्ग कार्यकर्ता अचानक खड़ा हो गया। मंच के सामने खड़े उस कार्यकर्ता ने तेज आवाज़ में मुख्यमंत्री से गुहार लगानी शुरू कर दी— दिल्ली मत जाइए… 2030 तक बिहार के मुख्यमंत्री बनल रहिए… अगर आप दिल्ली चले गए तो हम आत्मदाह कर लेंगे! इस अचानक हुए प्रदर्शन से कुछ क्षणों के लिए कार्यक्रम में हलचल मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग कार्यकर्ता को शांत कराया और किनारे ले जाया गया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन को बिना रुके जारी रखते हुए लोगों से शांत रहने की अपील की और विकास कार्यों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मंच और सभा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।
0
comment0
Report
BKBIMAL KUMAR
Mar 26, 2026 10:15:53
Anandpur Sahib, Punjab:ਨੰਗਲ ਵਿੱਚ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਲੀਜ਼ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੱਡੀ ਰੋਮਾਂਚਕ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਪਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਕੋਲ ਲੀਜ਼ ਨੀਤੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਕੋਈ ਅਧਿਕਾਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜ਼ਮੀਨ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੈ ਅਗਰ ਕੋਈ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਕਾਂ ਜਾਂ ਮਕਾਨ ਮਾਲਕਾਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਆਵੇਗਾ ਤਾਂ ਉਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਐਫਆਈਆਰ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ。 Anchor - ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਵਾਟਰ ਰੇਸੋਰਸੇਸ ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ ਵਲੋਂ BBMB ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੂੰ ਇੱਕ ਪੱਤਰ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ । ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ BBMB ਕੋਲ ਐਸੀ ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਲਈ ਲੀਜ਼ ਨੀਤੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਕੋਈ ਅਧਿਕਾਰ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦਲੀਲ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਕਿ ਨੰਗਲ ਟਾਊਨਸ਼ਿਪ , ਤਲਵਾੜਾ ਟਾਊਨਸ਼ਿਪ ਅਤੇ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਹੋਰ ਖੇਤਰਾਂ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੈ ਜੋ ਵੀ ਲੀਜ਼ ਐਗਰੀਮੈਂਟ ਹੋਣਾ ਹੈ ਉਹ ਸਿਰਫ ਵਾਟਰ ਰਿਸੋਰਸ ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ ਦੁਆਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ। ਤੁਹਾਨੂੰ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਨੰਗਲ ਵਿਖੇ ਲੀਜ਼ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਪਿਛਲੇ ਕਾਫੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਚੱਲਿਆ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ।ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜ਼ਮੀਨ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੈ ਅਗਰ ਕੋਈ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਕਾਂ ਜਾਂ ਮਕਾਨ ਮਾਲਕਾਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਆਵੇਗਾ ਤਾਂ ਉਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਐਫਆਈਆਰ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਕਿ ਅਗਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਨੂੰ ਅਮਲੀ ਜਾਮਾ ਪਹਿਨਾ ਦਿੰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਬਹੁਤ ਧੰਨਵਾਦ ਹੋਵੇਗਾ । ਉਧਰ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤ ਦੇ ਆਗੂ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂ ਮਾਜਰਾ ਨੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ ਹੈ। VO1 - ਲੀਜ਼ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਸਥਾਨਕ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸੰਨ 1995 ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਨੇ ਕੋਈ ਲੀਜ ਪੋਲਸੀ ਨਹੀਂ ਬਣਾਈ ਅਤੇ ਲੋਕ ਦਰ ਦੀਆਂ ਠੋਕਰਾਂ ਖਾ ਰਹੇ ਹਨ ਇਕੱਲਾ ਨੰਗਲ ਸ਼ਹਿਰ ਹੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਗੰਗੂਵਾਲ , ਕੋਟਲਾ , ਤਲਵਾੜਾ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ਤੇ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਅਤੇ ਮਕਾਨ ਮਾਲਕ ਹਨ ਜੋ ਇਸ ਕਾਰਨ ਪ੍ਰਭਾਵিত ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਰੋਜਾਨਾ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਹੀ ਡਰ ਬਣਿਆ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਜਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਕਾਨ ਖਾਲੀ ਨਾ ਕਰਵਾ ਲਏ ਜਾਣ ਅਗਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰ ਦਿੰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਬਹੁਤ ਧੰਨਵਾਦੀ ਹੋਵਾਂਗੇ ਕਿਉਂਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕਹਿ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਜ਼ਮੀਨ ਭਾਖੜਾ ਬਿਆਸ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਬੋਰਡ ਦੀ ਨਹੀਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਇਹ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲਈ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਹੋਵੇਗਾ VO2 - ਕੈਬਿਨਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਜ਼ਮੀਨ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੈ। ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਡਰਨ ਦੀ ਲੋੜ ਨਹੀਂ। ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਕੋਲ ਇਹ ਅਧਿਕਾਰ ਨਹੀਂ ਕਿ ਕਿਸੇ ਦਾ ਮਕਾਨ ਜਾਂ ਦੁਕਾਨ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾ ਸਕੇ। ਹਰ ਸਮੇਂ ਲੋਕ ਡਰ ਦੇ ਸਾਏ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਕਿਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਜਾਂ ਮਕਾਨ ਨਾ ਛੁਡਵਾ ਲਾਇਆ ਜਾਵੇ ਮਗਰ ਇਹ ਜਮੀਨ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੈ ਅਗਰ ਕੋਈ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਆਵੇਗਾ ਤਾਂ ਉਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। VO3 - ਉਧਰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤ ਦੇ ਨੇਤਾ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂ ਮਾਜਰਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਹੀ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਜ਼ਮੀਨ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੈ । ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਜ਼ਮੀਨ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਮੀਨ ਦੀ ਅਲੋਟਮੈਂਟ ਕਰੇ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 2014 ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਰਦਾਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਸੈਂਟਰ ਅਥੋਰਟੀ ਆਫ ਇੰਡੀਆ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਰਖਵਾਈ ਸੀ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ , ਚੀਫ ਸੈਕਟਰੀ ਅਤੇ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵੀ ਸਨ । ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸਿਫਾਰਿਸ਼ਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਇਹ ਜ਼ਮੀਨ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸੌਂਪ ਦੇਵੇ , ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਆਈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਇਸ ਦੀ ਪੈਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਤੇ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਜੋ ਸਟੈਂਡ ਲਿਆ ਹੈ ਉਹ ਬਿਲਕੁਲ ਸਹੀ ਹੈ। ਬਾਈਟ - ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂ ਮਾਜਰਾ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤ ਦੇ ਆਗੂ ਸਥਾਨਕ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਵਾਕ ਥਰੂ
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 26, 2026 10:09:03
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में गर्भवती महिलाओं को ऐनीमिया यानी खून की कमी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी और राहत भरी पहल की है।अब जिले के सरकारी अस्पतालों में ‘फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज’ यानी FCM इंजेक्शन के जरिए मात्र 15 से 20 मिनट की ड्रिप में ही शरीर में आयरन की कमी को तेजी से पूरा किया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा पटना से इस योजना का राज्यव्यापी उद्घाटन किए जाने के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल में भी इस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। पहले ही दिन डॉक्टरों की निगरानी में 20 एनीमिक गर्भवती महिलाओं को यह इंजेक्शन दिया गया।विशेषज्ञों के अनुसार, FCM एक आधुनिक तकनीक है, जो सीधे रक्तप्रवाह में आयरन पहुंचाकर हीमोग्लोबिन के स्तर को तेजी से बढ़ाती है। इससे महिलाओं को महीनों तक आयरन की गोलियां खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और प्रसव के समय होने वाली जटिलताओं का खतरा भी कम होगा।सदर अस्पताल में इस सुविधा के लिए 20 बेड का एक समर्पित वार्ड तैयार किया गया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इंजेक्शन देने के बाद मरीजों को 30 मिनट तक विशेषज्ञों की निगरानी में रखा जाता है और आपात स्थिति के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि दूसरी और तीसरी तिमाही की उन गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया जाए, जिनका हीमोग्लोबिन 7 से 9.9 ग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच है, ताकि उन्हें समय पर यह उपचार मिल सके।वहीं पिरामल फाउंडेशन इस अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि परिवारों को समझाया जा रहा है ताकि महिलाएं इलाज से डरें नहीं और समय पर जांच कराएं।स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य इस पहल को जनआंदोलन का रूप देकर ‘एनीमिया मुक्त बेगूसराय’ बनाना है। इसके लिए टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियान को भी तेज किया गया है।बेगूसराय में एनीमिया के खिलाफ शुरू की गई यह पहल मातृ स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अगर यह योजना प्रभावी तरीके से लागू होती है, तो न सिर्फ मातृ मृत्यु दर में कमी आएगी, बल्कि गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव का भी बेहतर अवसर मिलेगा। बाइट डॉ अशोक कुमार सिविल सर्जन बाइट डॉ गोपाल
499
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 26, 2026 10:08:49
Dhanbad, Jharkhand:सरकार ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है ताकि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह अभियान 30 मार्च से झारखंड के सभी जिलों में एक साथ प्रारंभ होगा। धनबाद जिले में इसे सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी कर ली है। यह जानकारी गुरुवार को sivil सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि 30 मार्च से जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एचपीवी टीका उपलब्ध कराया जाएगा। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को एचपीवी का सिंगल डोज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि धनबाद जिले में 15 वर्ष से कम आयु की लगभग 31 हजार बच्चियाँ चिन्हित की गई हैं, जिनका टीकाकरण करना स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है। यह विशेष अभियान अगले तीन महीनों तक संचालित किया जाएगा, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान में प्रति एक लाख महिलाओं में लगभग 12 महिलाएं इस बीमारी से प्रभावित हो रही हैं। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक इस आंकड़े को घटाकर 12 से 4 पर लाना है। उन्होंने यह भी बताया कि एचपीवी वैक्सीन वर्ष 2006 से उपयोग में है और प्राइवेट सेक्टर में इसके दो डोज दिए जाते हैं, जिनकी कीमत प्रति डोज लगभग 10 हजार रुपये तक होती है। वहीं, सरकार द्वारा यह टीका पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बच्चियों को इसका लाभ मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण अभियान में अवश्य शामिल कराएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव संभव हो सके।
461
comment0
Report
Advertisement
Back to top