Back
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि उत्सव: सुरक्षा चक्र और आधुनिक तकनीक से सजग
PKPravesh Kumar
Dec 28, 2025 04:03:02
Ayodhya, Uttar Pradesh
रामनगरी अयोध्या एक बार फिर दिव्यता और भव्यता के अनुपम संगम की साक्षी बन रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ (पाटोत्सव) एवं प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में वैदिक अनुष्ठान चल रहा है। yadya कल सुबह से ही यज्ञशाला में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान प्रारम्भ हुए, जिनमें वास्तु पूजा के पश्चात गणहोम, तत्त्वकलश, तत्त्वहोम, सुदर्शन होम सहित अनेक वैदिक कर्मकांड संपन्न कराए गए। संध्याकाल के समय भक्तों के लिए विशेष देवदर्शन की व्यवस्था की गई, जिसके अंतर्गत प्रभु के उत्सव विग्रह की भव्य पालकी यात्रा मंदिर परिसर में निकाली गई। भक्ति, श्रद्धा और जयघोष से गूंजता परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। यह पांच दिवसीय महोत्सव देश के विद्वान आचार्यों द्वारा जगद्गुरु माध्वाचार्य जी के निर्देशन में संपन्न कराया जा रहा है। 31 दिसंबर को प्रतिष्ठा द्वादशी के मुख्य आयोजन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित होंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहेंगे। इसी अवसर पर मंदिर परिसर स्थित सप्त उप-मंदिरों में से माता अन्नपूर्णा मंदिर पर रक्षा मंत्री द्वारा ध्वज फहराया जाएगा। इस ऐतिहासिक उत्सव को लेकर संपूर्ण रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाते हुए हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। अब अयोध्या की सुरक्षा में एटीएस और एसटीएफ के यूनिट भी लगाई गई है, यहां तक कि अयोध्या में NSG हब भी बनने जा रहा है, सभी आधुनिक तकनीक सुरक्षा में उपयोग किए जा रहे हैं, राम मंदिर परिसर में एंटी ड्रोन सिस्टम लगा हुआ है, क्राउड मैनेजमेंट के लिए पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है, जगह-जगह चौक चौराहों पर बैरिकेडिंग कर क्राउड मैनेजमेंट की तैयारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowDec 28, 2025 05:37:380
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 28, 2025 05:37:010
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowDec 28, 2025 05:36:470
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowDec 28, 2025 05:36:350
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowDec 28, 2025 05:36:220
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowDec 28, 2025 05:36:050
Report
ASAJEET SINGH
FollowDec 28, 2025 05:35:400
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowDec 28, 2025 05:35:280
Report
ASAmit Singh
FollowDec 28, 2025 05:35:180
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 28, 2025 05:34:44Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर इन्द्र भवन पर कांग्रेस का ध्वज फहराया。
0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowDec 28, 2025 05:34:050
Report
AKAshwani Kumar
FollowDec 28, 2025 05:33:530
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowDec 28, 2025 05:33:320
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 28, 2025 05:33:180
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 28, 2025 05:32:370
Report