206001
फफूंद में ऑटो चालक के साथ विवाद का वीडियो वायरल
Phaphund, Uttar Pradesh:औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑटो चालक के साथ विवाद की वीडियो के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने जानकारी दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिमारपुर, उत्तरी दिल्ली में गहरे गड्ढों पर प्रशासन ने मरम्मत शुरू कर दी
New Delhi, Delhi:खबर का असर—सड़क के गड्ढों पर प्रशासन की कार्रवाई। एंकर उत्तरी दिल्ली की तिमारपुर विधानसभा में सुर घाट से वजीराबाद जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढों की वजह से राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मानसून के दौरान सड़क पर जलभराव के चलते हालात और खराब हो गए थे। सड़क हादसों की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों ने भी चिंता जताई थी। अब इस मामले में खबर का असर देखने को मिला है। वीओ-1 तस्वीरें उत्तरी दिल्ली की तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के सुर घाट से वजीराबाद जाने वाली सड़क की हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पर चलना और भी मुश्किल हो जाता था। वाकथरु / नसीम अहमद वीओ-2 खस्ताहाल सड़क और गहरे गड्ढों की वजह से यहां हादसों का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना था कि मानसून के दौरान सड़क की स्थिति लगातार खराब होती चली गई। इस समस्या को लेकर Zee मीडिया ने प्रमुखता से खबर दिखाई और सड़क की बदहाल स्थिति को प्रशासन के सामने रखा। बाईट / स्थानीय निवासी वीओ-3 खबर प्रसारित होने के करीब दस दिन बाद अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अधिकारियों की ओर से सड़क पर बने गहरे गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क की मरम्मत शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। बाईट / स्थानीय निवासी वीओ-4 वहीं, जानकारी के मुताबिक सुर घाट से वजीराबाद तक सड़क को स्थायी रूप से बेहतर बनाने के लिए जल्द ही आरसीसी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत भी हो सकती है। अगर आरसीसी सड़क का निर्माण होता है तो बारिश के दौरान सड़क की खराब होती स्थिति और जलभराव से होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। बाईट / स्थानीय निवासी वीओ-5 फिलहाल गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। अब देखना होगा कि प्रस्तावित आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य कब शुरू होता है और स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से स्थायी राहत कब मिलती है। रिपोर्ट :- नसीम अहमद Zee मीडिया उत्तरी दिल्ली0
0
Report
गंजबासौदा में चार साल की बच्ची की मौत: गला दबाने की आशंका, पिता पर शक
Vidisha, Madhya Pradesh:गंजबासौदा में चार साल की आदिवासी बच्ची के लापता होने के बाद आज सुबह उसका शव झाड़ियों में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कल शाम करीब 7 बजे गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की थी। सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीओपी शिखा भलावी के मुताबिक बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और गर्दन ढीली अवस्था में है। प्रथम दृष्टया गला दबाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पिता की भूमिका को लेकर भी जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
श्योपुर मानपुर क्षेत्र में बारिश-हवा से धान फसल गिरी, किसानों ने मुआवजे की मांग तेज
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर श्योपुर जिले के मानपुर ओर आसपास के क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं का कहर, खेतों में बिछी धान की फसलें, मानपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा, बारिश और हवाओं के चलते कई खेतों में धान की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई। फसलें गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार होने के समय हुई बारिश और तेज हवाओं ने मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित गांवों में फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिया जाए0
0
Report
Advertisement
जशपुर में टेनशन तार की चपेट में आकर 2 मजदूरों की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर: ठेकेदार की लापरवाही से हुई 2 मजदूरों की मौत पर भड़के परिजन और ग्रामीण, ठेकेदार की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े, सैंकड़ो की संख्या में अस्पताल के बाहर जुटी भीड़, मृतक का शव लेने से परिजनों ने किया इंकार, कल पोल शिफ्टिंग के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आकर 2 मजदूरों की मौत, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, पत्थलगांव पुलिस और स्थानीय प्रशासन लोगों को समझाइश देने में जुटी।0
0
Report
स्वामी विवेकानंद की राजस्थान यात्राओं पर शोध पत्र जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गाँव री... के लिए गांव—भीमसर, जिला— झुंझुनूं — स्वामी विवेकानंद की राजस्थान यात्राओं पर शोध पत्र जारी — डॉ. जुल्फिकार और डॉ. इंद्रेश कुमार ने शोध किया — 'एक कर्मयोगी की राजस्थान यात्राएं' पुस्तक का विमोचन हुआ — खेतड़ी को विवेकानंद की आध्यात्मिक कर्मभूमि बताया गया — शोध में राजस्थान प्रवास और कर्मयोग को रेखांकित किया0
0
Report
झुंझुनूं में मारवाड़ी युवा मंच ने नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला— झुंझुनूं — मारवाड़ी युवा मंच ने नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया — वार्ड 29 के पार्षद प्रतिनिधि रवि गुप्ता का सम्मान — वार्ड 50 के पार्षद हरीश तुलस्यान भी सम्मानित हुए — डॉ. डीएन तुलस्यान और प्रमोद खंडेलिया रहे मौजूद — मंच पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के सिंहानिया विवि फ्रेशर्स पार्टी: मिस्टर-मिस फ्रेशर और पर्सनालिटी विजेता घोषित
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—पचेरी कलां, जिला— झुंझुनूं — सिंघानिया विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन हुआ — रिटायर्ड आईएएस डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को सफलता का संदेश दिया — नए विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया — आदर्श और सिमरन को मिस्टर-मिस फ्रेशर चुना गया — तुषार और प्रिया मिस्टर-मिस पर्सनैलिटी चुने गए0
0
Report
डीपीएस डूंडलोद ने जिला प्रतियोगिता जीतकर टीमों का शानदार प्रदर्शन दिखाया
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—डूंडलोद, जिला— झुंझुनूं — डीपीएस डूंडलोद ने जिला प्रतियोगिता में सैकंड रनर ट्रॉफी जीती — स्कूल सचिव बीएल रणवां ने दी खिलाड़ियों को बधाई — बैडमिंटन और वालीबॉल टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया — 14 वर्षीय छात्र वर्ग में बैडमिंटन टीम रही सफल — 19 वर्षीय छात्रा वर्ग वालीबॉल में ट्रॉफी हासिल की — भूमिका का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ0
0
Report
नानूवाली बावड़ी में पानी सप्लाई शुरू, 7 दिन के जल संकट के बाद ग्रामीणों में उम्मीद
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—नानूवाली बावड़ी, जिला— झुंझुनूं — नानूवाली बावड़ी में सात दिन से पानी सप्लाई बंद — पानी संकट से किसान और ग्रामीण परेशान नजर आए — डॉ. शीशराम गुर्जर और धर्मेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीण — ग्रामीणों ने टंकी में कीड़े मिलने का लगाया आरोप — पांच साल से टंकी सफाई नहीं होने का आरोप — एलएनटी अधिकारियों ने बुधवार से सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के डालमिया की ढाणी में श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा का शुभारम्भ
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—डालमिया की ढाणी, जिला— झुंझुनूं — चिड़ावा में श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा से शुभारंभ — डालमिया की ढाणी स्थित बालाजी मंदिर में आयोजन शुरू — पं. प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में कथा का आयोजन — पितृ पक्ष में भागवत श्रवण को बताया गया पुण्यकारी — धuंधकारी और परीक्षित चरित्र का कथा में हुआ वर्णन0
0
Report
गंडक नदी के सुलिस गेट लीकेज से नगदाहां बांध के पास भीड़ और विभाग पर आक्रोश
Motihari, Bihar:मोतिहारी में गंडक नदी का जलस्तर यथावत है पर इसी बीच अरेराज प्रखंड के नगदाहां रिंग बांध के सुलिस गेट में लीकेज हो गया है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। सुलिस गेट लीकेज होने की सूचना मिलने पर गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी, नगदाहां पंचायत के सरपंच विनोद कुमार पांडेय पहुंचे है। सभी लोगों के द्वारा एकजुट होकर उक्त लीकेज को भरने का प्रयास किया जा रहा है। आप तस्वीरों के माध्यम से भी उक्त भीड़भाड़ की स्थिति को देख पा रहे है। गंडक नदी में आई बाढ़ को लेकर अलग अलग जगहो पर समस्या उत्पन्न हो रही है। मंगलवार को अरेराज प्रखंड के दर्जनो जगहो पर लोग रात्रि तक चंपारण तटबंध में हो रहे रिसाव को रोकने का प्रयास करते रहे। लोगों के द्वारा लगातार ही जल संसाधन विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग की लापरवाही बताई जा रही है जिसको लेकर अलग-अलग जगहो पर चंपारण तटबंध में समस्या सामने आ रही है। आप तस्वीरों में भी उक्त लीकेज की गतिविधि को देख पा रहे है। सरपंच का आरोप है कि तीन दिनों से जल संसाधन विभाग को सूचित किया जाता रहा पर कोई कारवाई नहीं हुई जिसका नतीजा आज बांध से पानी का रिसाव शुरू हो गया है।0
0
Report
झालावाड़ घाटोली थाने: चार तस्कर गिरफ्तार, 7.09 ग्राम स्मैक व 7.68 लाख रुपए जब्त
Jhalawar, Rajasthan: घाटोली (झालावाड़) झालावाड़ जिले के घाटोली थाना पुलिस ने नशा माफियाओ के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.09 ग्राम स्मैक, 7 लाख 68 हजार रुपए नगदी तथा तस्करी में उपयोग की जा रही कार को भी जप्त किया है। गिरफ्तार तस्करों में से एक एनडीपीएस प्रकरण का फरार वांछित भी है। मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित ने बताया कि नशे के खिलाफ झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले भर में धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। घाटोली थाना पुलिस द्वारा भी देर रात्रि को नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक वेन्यू कार पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर आगे निकल गई। जिस पर पुलिस टीम ने पीछा कर कार को डिटेन किया और तलाशी ली, तो उसमें गोपनीय तरीके से छुपा कर रखी 7.09 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक तथा 7 लाख 68 हजार रूपए नकद राशि बरामद हुई। यह राशि तस्करों द्वारा 300 ग्राम स्मैक बेचकर प्राप्त की गई थी। ऐसे में पुलिस ने मादक पदार्थ तथा नगद राशि को जब्त कर कार सवार चारों आरोपी मुकेश, कैलाश, बबलू तथा दिनेश तंवर निवासी थाना क्षेत्र घाटोली को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल कैलाश तंवर झालरापाटन थाने के एनडीपीएस प्रकरण का फरार वारंटी है, जिसकी झालरापाटन थाना पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, कि यह मादक पदार्थ कहां से लाए थे और किसे सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही 300 ग्राम स्मैक उनके द्वारा किसे बेचा गया। नशा तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई घाटोली थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में की गई।0
0
Report
Advertisement
AGTF की बड़ी कार्रवाई: सरदारशहर से दो आरोपी गिरफ्तार, 49 जिंदा कारतूस बरामद
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में AGTF और सरदारशहर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई कर दो युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल, चार मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस मिले। बरामद हथियारों में 30 बोर की पिस्टल भी शामिल है। हथियारों पर X-SHOT और 30 BORE की मार्किंग मिली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार जाट और नितेश बगड़िया के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को आशंका है कि इन आरोपियों के तार गैंगस्टर रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाणा के गुर्गों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि वे किसी उद्योगपति, व्यापारी या अन्य व्यक्ति को निशाना बनाने की तैयारी में थे, जिससे संभावित वारदात टल गई। इस कार्रवाई में AGTF टीम के नेतृत्व में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी भी सामने आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और मामले की गहन जांच जारी है।0
0
Report
NH-27 पर शाहाबाद में कार के आग लगाने हादसे में चालक की सूझबूझ से बची जान: बारां
Baran, Rajasthan:बारां जिले के शाहाबाद में NH-27 पर कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान बारां के शाहाबाद क्षेत्र के कस्बाथाना के पास नेशनल हाईवे-27 पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। कस्बाथाना के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और तेज लपटें उठने लगीं। कार सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि शाहाबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर पहले भी इस तरह के हादसे सामने आते रहे हैं।0
0
Report
गंडक नदी का उफान गोपालगंज में बाढ़, शीतलपुर में बांध टूटने से जलस्तर बढ़ा
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गंडक नदी उफान पर है वही बैकुंठपुर के शीतलपुर में रिंग बांध टूट गया जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे हैं आज बुधवार को सुबह बैकुंठपुर में शीतलपुर में रिंग बांध टूट गया जिसके बाद बाढ़ का पानी सारण बांध के तरफ पानी तेजी से बढ़ रहा है बाढ़ से शीतलपुर, फैजुलाहपुर,नरवार,बहरामपुर सहित आला दर्जन गांवों को प्रभावित करेगा वही डीएम समीर सौरभ आला अधिकारियों के साथ बांध पहुँचे जहाँ निरीक्षण किया बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगो को सुरक्षित उचे स्थलों पर पहुँचाने के लिए नाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया राजद के पूर्व विधायक प्रेमशंकर यादव भी शীতलपुर छरकी पहुँचे जहाँ निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात की वही जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि कल अधिकारियों को लीकेज की जानकारी दी गई थी लेकिन उचित करवाई नही हुई जिसके कारण आज सुबह बांध टूट गया0
0
Report
Advertisement
