206122
औरैया में ईद-उल-अजहा की नमाज सकुशल संपन्न
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाह पर ईद-उल-अजहा की नमाज सकुशल अदा की गई। नमाजियों ने नमाज अदा कर देश के अमन-चैन की दुआ मांगी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने भी ईदगाह के अंदर नमाज अदा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीमराना नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा की अहम बैठक, बोर्ड बनाने की रणनीति तय
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़) जिले के नीमराना में नगर पालिका चुनावों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक मुंडावर के पूर्व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी के नेतृत्व में हुई, जिसमें आगामी नगर पालिका चुनावों की तैयारियों और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नीमराना नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने को लेकर रणनीति पर मंथन किया। वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और मतदाताओं तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को पहुंचाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के दम पर भाजपा नगर पालिका चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बोर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। बैठक के दौरान वार्डवार चुनावी समीकरण, संभावित प्रत्याशियों, संगठनात्मक तैयारियों और स्थानीय मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया।0
0
Report
भूपेश बघेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस: Housing, पेपरलीक और शिक्षा पर सरकार को घेरना
Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस. प्रधानमंत्री आवास के मुद्दे पर कहा- प्रदेश में सरकार का उनके मंत्रियों का दावा रहता है कि 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाये गए और दूसरी ओर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पत्र के जवाब में मंत्रालय ने बताया कि करीब 10 लाख मकान बनें. सरकार इसपर स्थिति स्पष्ट करें कि सही क्या है? खनीज संशोधन विधेयक के मसले पर कहा- मिनिरल को लेकर केंद्र सरकार ने जो बिल पास किया, उससे छत्तीसगढ़ को बड़ा नुकसान, लेकिन सरकार यहां की चुप है. क्या दिया जा रहा इसके बदले, क्यों चुप है बताएं. गैर भाजपा शासित राज्यों ने बोला है इसे लेकर. डबल इंजन की सरकार है और नुकसान पहुंच रहा है छत्तीसगढ़ को. 9 जजों के बेंच के निर्णय को केंद्र सरकार ने पलट दिया स्कूलों की जर्जर हालत और भवन विहीन स्कूलों के मसले पर कहा- छत्तीसगढ़ में भवन विहीन और जर्जर स्कूलों की ओर सरकार का ध्यान नहीं. हमने स्कूलों के संधारण के लिए 1800 करोड़ रुपये स्वीकृत किये थे और 1100 करोड़ रिलीज भी कर दिया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने 700 करोड़ की राशि रोक दी और 10 हजार स्कूलों को बंद किया, इसीलिए जेन अल्फा आंदोलन प्रदेश में जगह-जगह कर रहे हैं पेपरलीक मामले पर कहा- नये कानून के बाद सबसे पहला पेपरलीक IGKV में हुआ है. भाजपा सरकार के सिस्टम में गड़बड़ी है, आरोपी दुर्ग से पकड़ाया और पेपर कवर्धा में मिला, कहीं न कहीं इसमें भी भाजपा से जुड़े लोग होंगे. पूरे देशभर में पेपरलीक का नेक्सस काम कर रहा है, जब बिल पास हो रहा था तब यहां पेपर लीक हो रहा था, पेपर लीक करने वालों को कानून का भय नहीं एथेनॉल मसले पर कहा- पनीर में मिलावट पकड़ लिए, लेकिन पेट्रोल की मिलावट पर क्या कहेंगे? इसपर सजा कौन देगा. शक्कर का दाम 30 रुपये प्रतिकिलो बढ़ गया. यहां 4 शुगर मिल है, फिर भी शक्कर क्यों महंगा है सरकार बताए. महंगाई के मार से जनता परेशान है शराब और सट्टे के मामले को लेकर कहा- नकली शराब मिल रहा है, ओवररेट शराब मिल रहा है, सट्टा अभी भी चल रहा है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है. कहां है सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी, कब आएंगे वो? उसको लाएंगे नहीं, क्योंकि केंद्र सरकार से जुड़े लोगों के लेनदेन का खुलासा हो जाएगा, वो जब केंद्र में कांग्रेस राहुल गांधी की सरकार बनेगी तब लाये जाएंगे और कार्रवाई भी होगी जेन ज़ी को साधने भाजपा की कवायदों को लेकर कहा- प्रधानमंत्री को नींद नहीं आ रही, सभी सांसदों को कह रहे कि स्कूल जाओ. मोहन भागवत भी इस मामले में सामने आ चुके हैं पेपरलीक मामले पर कहा- पूरे देशभर में पेपरलीक का नेक्सस काम कर रहा है, जब बिल पास हो रहा था तब यहां पेपर लीक हो रहा था, पेपर लीक करने वालों को कानून का भय नहीं शिक्षा विभाग के ट्रांसफर को लेकर आरोप लगाते हुए कहा- शिक्षा विभाग में ट्रांसफर उद्योग चल रहा है. रेट भी उसका तगड़ा है. जिस तरह से लिस्ट निकालते हैं वो खुद सवालों में है सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल का नाम रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह के निमंत्रण पत्र में नहीं होने के मामले पर कहा- स्थिति खराब है, गुटबाजी चरम पर है. इससे ज्यादा किसी जनप्रतिनिधि का अपमान क्या होगा. यहां अधिकारी राज चल रहा है. दिशा की बैठक के अलावा बृजमोहन अग्रवाल जैसे नेता अन्य बैठक नहीं ले सकते, लेकर दिखा दें0
0
Report
जायसवाल ने पेपर लीक मामले में कानून सबके लिए बराबर होने की बात दोहराई
मनेंद्रगढ़ ब्रेक。 पेपर लीक मामलों में हुई गिरफ़्तारी को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान…. जीरो टॉलरेंस बीजेपी की सेंट्रल और स्टेट की सरकार है जो भी गड़बड़ी करेगा उसे दंड दिया जाएगा प्रोफेसर समेत 6 लोगो की गिरफ्तारी को लेकर दिया बयान …. श्याम बिहारी जयसवाल ने कहा इस देश में कानून सबके लिए बराबर है प्रोफेसर हो या किसी तबके का हो जो भी गड़बड़ करेगा देश के नवजवानों के हितो के साथ खिलवाड़ करेगा उसे भारत के संविधान के हिसाब से दंड दिया जाएगा। बाइट - श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री。0
0
Report
Advertisement
रायपुर के ज्वेलर्स शॉप में भारी चोरी; सोना-चांदी गायब, तलाशी जारी
Begun, Rajasthan:रायपुर\n\nराजधानी के ज्वेलरी दुकान में फिर एक बड़ी चोरी\n\nकचना स्थित शिव ज्वेलर्स में हुई चोरी \n\nबड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण को चोरों ने किया पार\n\nएक किलो चाँदी 35 तोला सोना चोरी की सूचना\n\nदुकान के ताले को कटर मशीन से काट कर चोरों ने चोरी को दिया अंजाम\n\nखम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर,जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
रायपुर में धर्मान्तरण मामले में 3 महिलाएं गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर राजधानी रायपुर में धर्मान्तरण का मामला. 3 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार. बजरंग दल का हंगामे के बाद 3 महिलाएं गिरफ्तार. खमतराई स्थित भनपुरी इलाके के मकान में धर्मान्तरण का आरोप. घर के भीतर दर्जनों लोगो को धर्मांतरित करने का आरोप. बजरंगदल की शिकायत पर 3 महिलाएं गिरफ्तार. खमतराई थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
बिलासपुर जिला अस्पताल में प्रसूता के इलाज में लापरवाही के आरोप; जांच के निर्देश
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के जिला अस्पताल में प्रसूता के इलाज और ऑपरेशन में lपराढ़ी का गंभीर आरोप सामने आया है। तखतपुर निवासी पवन देवांगन ने कलेक्टर से शिकायत कर डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक प्रसव पीड़ा के बाद उनकी पत्नी ज्योति को जिला अस्पताल लाया गया, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। आरोप है कि हालत सामान्य नहीं होने के बावजूद तीन दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर پرिजनों کو उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले میں कलेक्टर ने सीएमएचओ को जांच टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।जिस जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर और सुरक्षित इलाज की उम्मीद होती है, वहीं प्रसूता के इलाज को लेकर सामने आए इस मामले ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता पवन देवांगन का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी ज्योति की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, लेकिन इसके बावजूद तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिवार का कहना है कि अगर मरीज की हालत ठीक थी तो छुट्टी के कुछ ही समय बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत क्यों आई, और अगर हालत गंभीर थी तो अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किस आधार पर लिया गया। यही सवाल अब पूरे मामले की जांच का केंद्र है। शिकायत में पवन देवांगन ने डॉक्टर केके मित्तल का लाइसेंस रद्द करने के साथ अस्पताल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।मामला सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ को जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराने और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब सवाल यह है कि प्रसूता के इलाज के दौरान आखिर ऐसी कौन सी स्थिति बनी कि ऑपरेशन के महज तीन दिन बाद छुट्टी मिलने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे परिवार को अगर बाद में निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़े, तो निश्चित तौर पर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है। लेकिन आरोप और हकीकत के बीच का फैसला जांच रिपोर्ट करेगी। जांच में अगर इलाज में लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आती है, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय होगी। वहीं अगर आरोप सही नहीं पाए जाते हैं, तो वास्तविक स्थिति भी सामने आएगी। बाइट – संजय अग्रवाल (कलेक्टर, बिलासपुर)0
0
Report
Advertisement
विदिशा के लटेरी में नदी पार कर बच्चे स्कूल जाते, पुल कब बने?
Vidisha, Madhya Pradesh:किताबों का बोझ और उफनती नदी का डर, जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे मासूम. पहले पलोह डेम की तस्वीरे, फिर नटेरन में संदीपनी विद्यालय में ट्राली से स्कूल जाने की तस्वीरें और अब धीरगढ में नदी पार करते छोटे छोटे बच्चों की तस्वीरें सामने आई है, विदिशा की शिक्षा व्यवस्था के हालात कब सुधरेंगे...? विदिशा/लटेरी। किताबों का बोझ उठाए मासूम बच्चे... सामने उफनती नदी... और नदी पर नहीं कोई पुल। पढ़ाई की ललक में ये बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। यह तस्वीर विदिशा जिले की लटेरी तहसील के ग्राम पंचायत धीरगढ़ अंतर्गत भीलाखेड़ी खुर्द गांव की है। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ जाता है, लेकिन बच्चों के सामने स्कूल जाने के लिए यही जोखिम भरा रास्ता बचता है। पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को नदी पार करनी पड़ती है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर पढ़ाई की ललक बड़ी है या प्रशासन की अनदेखी? सबसे गंभीर बात यह है कि जिस समय यह तस्वीर सामने आई, उसी दौरान संभाग आयुक्त विदिशा जिले के स्कूलों का भ्रमण कर रहे थे। ऐसे में यह मामला प्रशासन के स्कूल शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के दावों पर भी सवाल खड़े करता है。 ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान नदी का बहाव तेज होने पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। बावजूद इसके अब तक नदी पर पुल या सुरक्षित आवागमन की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। सवाल सीधा है—क्या इन मासूमों को स्कूल तक पहुंचने के लिए हर दिन अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ेगी, या प्रशासन अब इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा? कैमरे में कैद ये तस्वीरें सिर्फ एक गांव की समस्या नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत बयां करती हैं। बाइट - श्रीमती लिली जैन, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (ADPC), शिक्षा विभाग, विदिशा。0
0
Report
शहडोल-जयसिहनगर से जनकपुर पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित; मरम्मत शुरू
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल - मध्यप्रदेश के जयसिहनगर से छत्तीसगढ़ के जनकपुर को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त गोहडारी नदी पर बना यह पुल छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा के अंदर आता है। तेज बारिश और नदी के बढ़े जलस्तर के चलते पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया。 यह पुल जयसिहनगर से जनकपुर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे पर स्थित है。 पुल के क्षतिग्रस्त होने से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन प्रभावित हुआ है。 सूचना मिलते ही मौके पर संबंधित विभाग की टीम पहुंची。 पुल की मरम्मत का काम तत्काल शुरू कर दिया गया है。 लगातार बारिश के बीच पुल की स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।0
0
Report
नाशामुक्त Navi Mumbai परियोजना: फडणवीस के CCTV कमांड सेंटर और राहुल गांधी Pune यात्रा
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): DEVENDRA FADNAVIS (MAHARASHTRA CM) ON NASHAMUKT NAVI MUMBAI INITIATIVE, INTEGRATED CCTV COMMAND CENTRE AND RAHUL GANDHI'S PUNE VISIT0
0
Report
Advertisement
प्याज 60 रुपए किलो, महंगाई की आंधी ने रसोई बजट बिगाड़ दिया
Kanpur, Uttar Pradesh:चीनी के बाद अब प्याज ने निकाले आंसू, प्रति किलो 15 से 20 रुपये हुआ महंगा महंगाई की मार झेल रही आम जनता को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पहले चीनी के दाम में हुई बढ़ोतरी ने लोगों का बजट बिगाड़ा और अब प्याज की बढ़ती कीमत ने रसोई का जायका प्रभावित कर दिया है。 बाजार में पिछले पांच दिन में प्याज के दाम में 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। पांच दिन पहले तक 40 रुपये किलो बिक रहा प्याज अब 60 रुपये किलो पहुंच गया है।0
0
Report
UCC बिल पर मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने Gehlot से मुलाकात, मस्जिदों की सुरक्षा चिंता
Jaipur, Rajasthan:UCC बिल एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों को हटाए जाने के मुद्दे पर मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व CM अशोक गहलोत से मुलाकात की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जयपुर स्थित 49, सिविल लाइंस आवास पर विभिन्न जिलों से आए उलेमाओं, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ सामाजिक व राजनीतिक साथियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने UCC बिल को लेकर मुस्लिम समाज की चिंताओं तथा पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एवं अतिक्रमण के नाम पर मस्जिदों, दरगाहों एवं मदरसों को हटाए जाने से जुड़े मामलों को श्री गहलोत जी के समक्ष विस्तार से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने इन मुद्दों से जुड़ी समाज की भावनाओं, आशंकाओं एवं मांगों से उन्हें अवगत कराया। कार्यक्रम के संयोजक एवं राजस्थान जमीयत उलमा-ए-हिन्द के प्रदेश महासचिव मौलाना अब्दुल वाहिद खत्री सहित उपस्थित उलेमाओं एवं समाज के प्रतिनिधियों ने UCC बिल से जुड़ी अपनी चिंताओं को भी विस्तार से रखा और संविधान एवं नागरिक अधिकारों के संदर्भ में अपनी बात रखी। गहलोत ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना तथा आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर पार्टी स्तर पर भी चर्चा की जाएगी और समाज की चिंताओं को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एम.डी. चोपदार, विधायक जाकिर गैसावत विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी सहित 27 जिलों के जिलाध्यक्ष, उलेमा मौजूद रहे0
0
Report
उदयपुर के गोगुन्दे में ट्रेलर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को लिया चपेट, पिता की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुन्दा से खब्त, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को लिया चपेट में, हादसे में पिता की हुई मौत बेटी गंभीर घायल, बरोडिया चौकी के पास हुआ हादसा, सूचना पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस पहुंची मौके पर, घायल बेटी को पहुंचाया हॉस्पिटल, शव को रखवाया मोर्चरी में, मृतक की नही हो पाई शिनाख्त, घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से हुआ फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच,0
0
Report
Advertisement
पालड़ी स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं से ग्रामीणों ने धरना शुरू किया
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाओ से ग्रामीण परेशान, गुसाईं ग्रामीणों ने धरना शुरू किया एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के पालड़ी गांव के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लम्बे समय से हो रही अव्यवस्थाओं से परेशान ग्रामीणो का आज गुस्सा फुट पड़ा। पालड़ी गांव के गुसाई ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के साथ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में ना डाक्टर समय पर मिलते हैं और ना ही दवाई मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक चिकित्साधिकारी ओर जिला अधिकारियों को बार बार अवगत करवाने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हो रहा था। ग्रामीणों के धरने की सूचना के बाद लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक चिकित्सा कार्यालय से एक टीम मौके पर पहुंची जहां ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया लेकिन अस्पताल की अव्यवस्थाओं से नाराज़ ग्रामीणों ने अस्पताल में सुचारू व्यवस्था ओर सुविधा की लिखित मांग पर अंडे हुए हैं। बाइट 1 समन्दर सिंह ग्रामीण पालड़ी लक्ष्मणगढ़ बाइट 2 फूलचंद कुमावत ग्रामीण पालड़ी लक्ष्मणगढ़0
0
Report
टोंक DST ने अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई; 99 किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त
Tonk, Rajasthan:टोंक DST की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 99 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ 158 गांजें के पौधे जप्त किये गये। टोंक DST द्वारा नशे पर कड़ा प्रहार करते हुए सदर टोंक थाना क्षेत्र में सोरन रोड पर देवपुरा के पास अवैध रूप से बोए गए गांजे के पौधे जप्त किये गये। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर टोंक पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया और अनुसंधान जारी है। गांजें के पौधे किसके द्वारा उगाए गए तथा भूमि के मालिकाना हक के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। टोंक DST द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।0
0
Report
धरियावद में निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कांग्रेस-भाजपा में दावेदारों की कतार
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद नगरपालिका बनने के बाद पहली बार होने जा रहे चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। शनिवार को कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में टिकट के दावेदारों ने अपने आवेदन प्रस्तुत कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी तेज कर दी। वार्ड स्तर पर दावेदारों की सक्रियता बढ़ने से शहर का राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। कांग्रेस ब्लॉक कमेटी की बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत, पूर्व उप जिला प्रमुख सागरमल बौहा और पूर्व विधायक नगराज मीणा ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया। नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव में एकजुट होकर मैदान में उतरने का आह्वान किया। बैठक के दौरान वार्डवार टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन भी लिए गए। वहीं भाजपा के जन संवाद केंद्र स्थित चुनाव कार्यालय पर भी दावेदारी के आवेदन जमा कराने की प्रक्रिया जारी रही। शनिवार दोपहर तक 20 वार्डों से करीब 65 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी सामने आई। पार्टी कार्यालय पर पुराने चेहरों के साथ युवा और नए कार्यकर्ताओं ने भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की। भाजपा चुनाव प्रभारी जसपाल गुर्जर के अनुसार शनिवार शाम तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जबकि अंतिम प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया हाईकमान के निर्देशानुसार आगामी चार से पाँच दिनों में पूरी होने की संभावना है। दोनों प्रमुख दलों में टिकट को लेकर बढ़ी सक्रियता के बीच अब सबसे बड़ी चुनौती मजबूत और जिताऊ चेहरों के चयन की है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं, युवाओं, अनुभवी नेताओं, पूर्व पार्षदों और नए चेहरों के बीच टिकट को लेकर मुकाबला दिखाई दे रहा है। वहीं बाहरी या पैराशूट प्रत्याशियों को मौका दिए जाने की चर्चाओं ने भी स्थानीय दावेदारों की बेचैनी बढ़ा दी है।0
0
Report
Advertisement
