Back
रील देखते समय 10 साल के मासूम की मौत, अमरोहा के गांव में मातम
VAVINEET AGARWAL
Jan 07, 2026 14:47:28
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा जनपद के गांव जुझैला चक में मोबाइल पर रील देखते समय मासूम की मौत, अमरोहा में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अमरोहा जिले के धनौरा क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। घर में सामान्य दिनचर्या के बीच मोबाइल पर रील देख रहा 10 साल का बच्चा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी सांसें थम गईं। पल भर में खुशहाल माहौल मातम में बदल गया।
घटना धनौरा थाना क्षेत्र के गांव जुझैला चक की है। यहां रहने वाले किसान दीपक कुमार का बेटा मयंक पास के गांव कैसरा के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। शनिवार की शाम लगभग पांच बजे मयंक घर में पलंग पर बैठकर मोबाइल फोन पर रील देख रहा था। परिजनों के मुताबिक, वह पूरी तरह सामान्य था और किसी तरह की परेशानी नजर नहीं आ रही थी। इसी दौरान अचानक वह पीछे की ओर गिर गया और बेहोश हो गया। बीमार होने पर परिजन उसे पहले कैसरा गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से हालत गंभीर बताकर उसे मंडी धनौरा के दूसरे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मयंक की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया। गमगीन परिजनों ने किसी तरह की कानूनी प्रक्रिया में पड़े बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। पिता दीपक कुमार का कहना है कि मयंक को पहले कभी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी और वह पूरी तरह स्वस्थ था। डॉक्टरों की शुरुआती राय में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। लोग स्तब्ध हैं कि इतनी कम उम्र में इस तरह की मौत कैसे हो सकती है। मासूम की अचानक मौत ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SLSanjay Lohani
FollowJan 08, 2026 16:05:160
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 08, 2026 16:04:490
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowJan 08, 2026 16:04:320
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 08, 2026 16:04:000
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 08, 2026 16:03:400
Report
PSPradeep Soni
FollowJan 08, 2026 16:02:540
Report
MMMohd Mubashshir
FollowJan 08, 2026 16:02:390
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowJan 08, 2026 16:02:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 08, 2026 16:02:030
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowJan 08, 2026 16:01:520
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 08, 2026 16:01:000
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 08, 2026 16:00:250
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 08, 2026 15:53:500
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowJan 08, 2026 15:53:150
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowJan 08, 2026 15:52:550
Report