अमेठी में DAP की किल्लत पर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग
अमेठी में DAP खाद की किल्लत को लेकर आज युवा कांग्रेस ने जिलाधिकारी को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। शुभम सिंह ने कहा कि अमेठी के किसान लगातार परेशान हैं। सुबह 4 बजे से लाइन में लगने के बावजूद शाम तक खाद नहीं मिल पाती, जिससे उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|