227405
Amethi: मौनी महाराज ने खालिस्तानी आतंकियों को दी खुली चुनौती
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने खालिस्तानी आतंकियों को तीर्थराज प्रयाग से खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि खालिस्तानी आतंकियों की मानसिकता कभी पूरी नहीं होगी। मौनी महाराज ने यह बयान तब दिया जब उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अपनी मजबूत राय व्यक्त की। उनका यह संदेश आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में एक नई ऊर्जा का संचार कर सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कूनो से बारां पहुँचा चीता शावक, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर साझा किया
Baran, Rajasthan:मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक बार फिर चीता बारां जिले की सीमा में पहुंच गया है। मेल चीता शावक सीसीबी-4 केलवाड़ा रेंज के खटका नाका क्षेत्र के खेरूना गांव में नजर आया। ग्रामीणों ने चीते का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और नहीं घबराने की अपील की है। बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र में कूनो से चीतों की आवाजाही लगातार वन विभाग के लिए निगरानी का विषय बनी हुई है। इसी बीच मेल चीता शावक सीसीबी-4 खेरूना गांव के आसपास पहुंच गया। ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाए जाने के बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से चीते के नजदीक नहीं जाने, उसे परेशान नहीं करने और दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। साथ ही ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की गई है।0
0
Report
राजगढ़ में मतगणना धांधली मामले पर पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ पंचायत समिति के राजपुर बड़ा में मतगणना के दौरान धांधली का मामला सुबह पुलिस और ग्रामीण हुए आमने-सामने समझाइश के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर किया था पथराव, पथराव का वीडियो आया सामने, पुलिस लगातार पथराव करने वालो की तलाश में जुटी पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी इस मामले पर बनाये हुए है नजर0
0
Report
राजगढ़ अलवर के राजपुर बड़ा में मतगणना के दौरान धांधली, पथराव का वीडियो सामने
Noida, Uttar Pradesh:राजगढ़ अलवर से खबर राजगढ़ पंचायत समिति के राजपुर बड़ा में मतगणना के दौरान धांधली का मामला सुबह पुलिस और ग्रामीण हुए आमने-सामने समझाइश के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर किया था पथराव, पथराव का वीडियो आया सामने, पुलिस लगातार पथराव करने वालो की तलाश में जुटी पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी इस मामले पर बनाये हुए है नजर0
0
Report
Advertisement
भाजपा उत्तराखंड में सभी 70 सीटें जीतने की तयारी में, मंत्री टम्मा का दावा
Almora, Uttarakhand:भाजपा प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा के 60 सीटों के लक्ष्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "60 सीट क्यों, भाजपा 70 की 70 सीटें जीतेगी। हम 100 प्रतिशत परिणाम से दूर नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही हैं। पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड में विकास के साथ सभी वर्गों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने इसी कामकाज को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का आधार बताया।0
0
Report
तेंदूखेड़ा में इंसानियत भरे दयालु युवक पर हमला, हालत गंभीर
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में इंसानियत दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। रास्ते में एक अनजान राहगीर को बाइक पर लिफ्ट देना युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। घात लगाकर बैठे बदमाशों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ढिलवार तिगड्डे के पास की है। मदनपुर निवासी 21 वर्षीय परमलाल ठाकुर तेंदूखेड़ा से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक अज्ञात युवक ने ढिलवार तक के लिए लिफ्ट मांगी। परमलाल ने इंसानियत के नाते उसे बाइक पर बैठा लिया। लेकिन जैसे ही बाइक ढिलवार तिगड्डे पर पहुंची, वहां पहले से एक चार पहिया वाहन में तीन से चार बदमाश घात लगाए खड़े थे। बाइक रुकते ही बदमाशों ने परमलाल पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में परमलाल के सीने और शरीर पर गंभीर घाव आए हैं। वारदात को अंजाम देकर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी है कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है या फिर लूट के इरादे से किया गया था।0
0
Report
रतलाम के झाला तालाब में डूबे युवक का रेस्क्यू 41 घंटे बाद भी जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:Ratlam रतलाम के झाली तालाब में युवक के डूबने के 41 घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी है, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार मिल रही असफलता के बाद रेस्क्यू टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते दिन जब टीम ने पानी में उतरे बिना ही रेस्क्यू शुरू किया, तो जी मीडिया ने गोताखोरों की कमी का मुद्दा उठाया। इसके बाद उज्जैन से गोताखोरों की टीम बुलाई गई। लेकिन लगातार सर्चिंग के बावजूद सफलता नहीं मिली। अब रेस्क्यू में पानी के कैमरे की कमी भी सामने आई, जिसके बाद शाम को उज्जैन से अंडरवॉटर कैमरा मंगवाया गया और फिर तलाश शुरू हुई। लेकिन नतीजा अब भी सिफर है। परिवार के साथ मौके पर मौजूद लोगों का सब्र भी टूट रहा है... हर किसी का सवाल है—आखिर ये रेस्क्यू कब खत्म होगा?0
0
Report
Advertisement
अमेठी: हाईकोर्ट के आदेश के बाद तहसील प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण हटाया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन का गरजा बुलडोजर, म Musafirkhana के सिधौली गांव में सरकारी ऊसर और देवस्थान की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने हटवाया, करोड़ों की सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से दुकानें बनाकर किराये पर देने का था आरोप, देवस्थान की जमीन पर बने शौचालय को भी प्रशासन ने करवाया ध्वस्त, धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश होने के बावजूद भी वर्षों से नहीं हट रहा था अवैध कब्जा, हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल होने के बाद हरकत में आया तहसील प्रशासन, सिधौली गांव में कई स्थानों पर अब भी अतिक्रमण है बाकी, प्रशासन ने कहां अवैध तरीके से सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे पर होगी कार्यवाही, तहसीलदार ने पुलिस बल की मौजूदगी में हटा अवैध अतिक्रमण0
0
Report
सिमडेगा कुरडेग में युवक हत्या: दो आरोपी गिरफ्तार, डंडा-पत्थर बरामद
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा : कुरडेग में युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सिमडेगा के कुरडेग थाना क्षेत्र में युवक संदीप कुजूर की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संदीप 26 अक्टूबर को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 30 अक्टूबर को उनका शव जंगल से बरामद हुआ था。 परिजनों ने पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे और पत्थर से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रितेश खलखो और दिनेश साय को गिरफ्तार किया है। दिनेश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और पत्थर भी बरामद किया गया है। मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।0
0
Report
ग्वालियर: पत्नी के आत्महत्या के बाद पति ने भी आत्महत्या की; प्रताड़ना का आरोप
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में पत्नी की आत्महत्या के बाद एक युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक के परिजनों ने पुलिस और युवक के ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। वीओ- दरअसल ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के कुम्हारों के मोहल्ला निवासी संतोष वर्मा ने देर रात अपने मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में जाकर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी घर में मौजूद परिजनों को सुबह लगी जिसके बाद आत्महत्या की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही इंदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को निगरानी में लेकर शव और फांसी के फंदे से नीचे उतारा जांच में सामने आया की मृतक संतोष की पत्नी प्रीति वर्मा ने भी 20 दिनों पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद प्रीति के मायके पक्ष के लोगों ने संतोष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी और पुलिस ने शुक्रवार की सुबह संतोष को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था और रात करीब 11 बजे के करीब पूछताछ के बाद थाने से छोड़ा था थाने से घर पहुँचने के बाद संतोष ने खाना खाया और सोने चला गया जब सभी गहरी नींद में सो गए तो संतोष ने मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों का आरोप हैं की संतोष को उसकी पत्नी के मायके पक्ष के लोग पत्नी की आत्महत्या के बाद से ही संतोष को धमकी देकर प्रताड़ित कर रहे थे और पुलिस ने भी थाने बुलाकर संतोष के साथ मारपीट की हैं फिलहाल पुलिस ने मृतक संतोष के शव को निगरानी में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराकर आग की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। बाइट- वंश वर्मा - मृतक का बेटा बाइट- अनिल जाटव - मृतक का परिजन बाइट- अनूप शर्मा - विवेचक इंदरगंज थाना0
0
Report
Advertisement
20 साल में 10,015 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार: गोपाल वेद
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - किसी इंसान की मौत होती है तो परिवार के लोग रोते हैं, रिश्तेदार पहुंचते हैं और अंतिम विदाई देने के लिए पूरा समाज साथ खड़ा होता है... लेकिन उस इंसान का क्या, जिसकी मौत के बाद उसकी पहचान तक सामने नहीं आती... जिसका न कोई अपना होता है, न कोई आंसू बहाने वाला और न ही अंतिम विदाई देने वाला कोई कंधा... ऐसे ही अनजान चेहरों के लिए चित्तौड़गढ़ में एक शख्स पिछले करीब 20 वर्षों से उम्मीद और इंसानियत का दूसरा नाम बना हुआ है... नाम है गोपाल वेद... जिन्होंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा उन लोगों को सम्मानजनक अंतिम विदाई देने के लिए समर्पित कर दिया, जिन्हें दुनिया लावारिस कहती है... अब तक 10 हजार 15 शवों का अंतिम संस्कार कर चुके गोपाल वेद का एक ही संकल्प है... जिसका कोई नहीं, उसका गोपाल वेद है... वीओ - 1 कहते हैं कि जिंदगी में कभी-कभी देखा गया एक दृश्य इंसान की पूरी जिंदगी की दिशा बदल देता है... गोपाल वेद के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ... वर्ष 2006 में वे एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे... वहां उन्होंने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार होते देखा... गोपाल वेद के मुताबिक, उस समय नगर पालिका प्रशासन की ओर से लावारिस शवों को रबर के टायर, प्लास्टिक की थैलियों, कचरे और पुराने कपड़ों के साथ जलाया जाता था... यह दृश्य उनके मन को भीतर तक झकझोर गया... उन्होंने महसूस किया कि जिस इंसान ने पूरी जिंदगी इस धरती पर बिताई, उसे मृत्यु के बाद भी सम्मान मिलना चाहिए... उसी समय उन्होंने संकल्प लिया कि अब किसी भी लावारिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार अमानवीय तरीके से नहीं होने देंगे... और यहीं से शुरू हुआ एक ऐसा सफर, जो आज करीब दो दशक बाद भी लगातार जारी है... गोपाल वेद बताते हैं कि चित्तौड़गढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जब भी कोई लावारिस शव मिलता है, पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें सूचना दी जाती है... शव कई दिन पुराना हो, सड़ी-गली अवस्था में हो या ऐसी स्थिति में हो जिसे देखकर आम इंसान वहां ठहरने से भी घबरा जाए... गोपाल वेद अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते... कई बार शवों पर कीड़े पड़ चुके होते हैं और पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है, लेकिन उनके लिए मृतक की स्थिति नहीं, बल्कि उसकी गरिमा सबसे महत्वपूर्ण होती है... वे लकड़ियों की चिता तैयार करवाकर हिंदू रीति-रिवाज और पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार करवाते हैं... कोरोना महामारी और लॉकडाउन जैसे कठिन दौर में भी उन्होंने अपनी सेवा जारी रखी... इस दौरान लावारिस शवों के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों के मृत सदस्यों का भी अंतिम संस्कार करवाने में सहयोग किया... उनके लिए यह काम कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि मानवता और भगवान काल भैरव के प्रति समर्पण है... बाईट - गोपाल वेद ............. लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले वीओ - 2 करीब 20 वर्षों से जारी इस सेवा का आंकड़ा अपने आप में गोपाल वेद के समर्पण की कहानी बयां करता है... उनके मुताबिक, वर्ष 2006 से अब तक वे 10 हजार 15 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं... लेकिन उनकी जिम्मेदारी दाह संस्कार के साथ ही खत्म नहीं होती... अंतिम संस्कार के बाद वे मृतकों की अस्थियों को भी पूरी श्रद्धा के साथ सुरक्षित रखते हैं... साल में एक बार मार्च या अप्रैल के दौरान एकत्रित अस्थियों को लेकर हरिद्वार जाने की तैयारी होती है... इससे पहले चित्तौड़गढ़ के श्मशान में विशेष पूजा-अर्चना और रात्रि जागरण किया जाता है... इसके बाद अस्थि कलशों के साथ यात्रा रवाना होती है और हरिद्वार पहुंचकर पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से अस्थियों का विसर्जन किया जाता है... गोपाल वेद अब तक 105 लोगों की अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जित कर चुके हैं... यानी जिन लोगों को जीवन में अपनों का साथ नहीं मिला, उनकी मृत्यु के बाद भी उनकी अंतिम धार्मिक जिम्मेदारी पूरी करने का प्रयास किया जाता है... इस पूरी सेवा को जारी रखने के लिए आर्थिक व्यवस्था भी जनसहयोग और सरकारी सहायता से होती है... गोपाल वेद के अनुसार, एक शव के अंतिम संस्कार और उससे जुड़ी धार्मिक प्रक्रियाओं पर करीब 8 हजार रुपये खर्च होते हैं... समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रति शव 5 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत होती है, जबकि शेष राशि जनसहयोग से जुटाई जाती है... वे कहते हैं कि वे किसी से भीख नहीं मांगते, बल्कि लोग अपनी इच्छा से फोन कर सहयोग देते हैं... गोपाल वेद के इस कार्य को करीब 20 वर्षों से देखने वाले मुकेश नाहटा भी इसे पूरे राजस्थान के लिए मानवता की मिसाल बताते हैं... उनका कहना है कि गोपाल वेद उन शवों को भी सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते हैं, जिन्हें देखकर लोग घबरा जाते हैं... उन्होंने गोपाल वेद के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके द्वारा तैयार की गई टीम भविष्य में भी इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाती रहेगी... बाईट - मुकेश नाहटा ............ स्थानीय निवासी विओ - 3 एक तरफ दुनिया में लोग अपने स्वार्थ और पहचान के दायरे में सिमटते जा रहे हैं... वहीं दूसरी तरफ गोपाल वेद ऐसे अनजान लोगों को अपना मानकर उनकी अंतिम यात्रा की जिम्मेदारी उठा रहे हैं, जिनसे उनका खून का रिश्ता तक नहीं है... 10 हजार 15 शवों का अंतिम संस्कार और 105 अस्थि कलशों का हरिद्वार में विसर्जन... यह केवल आंकड़े नहीं, बल्कि दो दशक से लगातार निभाई जा रही इंसानियत की जिम्मेदारी है... गोपाल वेद की यह कहानी समाज को संदेश देती है कि इंसानियत का रिश्ता पहचान का मोहताज नहीं होता... क्योंकि किसी व्यक्ति का जीवन भले ही अकेले बीता हो, लेकिन उसकी अंतिम विदाई अकेली नहीं होनी चाहिए... जिसका कोई नहीं, उसका गोपाल वेद... पीटीसी - अभिषेक शर्मा ............ जी मीडिया चित्तौड़गढ़0
0
Report
झांसी रोड पुलिस ने 280 किलोग्राम गांजा मामले में फरार इनामिया को पकड़ा
Morena, Madhya Pradesh:Gwalior की झांसीरोड थाना पुलिस ने राज्य स्तरीय एन्टी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए त्योहार मनाने घर आये एक साल से फरार 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2025 में ट्रक से 280 किलो अवैध गांजा बरामदगी के मामले में फरार था। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस अब पूछताछ कर रही है। पुलिस इन दिनों राज्य स्तरीय एन्टी नारकोटिक्स विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना झांसी रोड पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी त्योहार मनाने के लिए मुरैना जिले में स्थित अपने घर आया हुआ था, जिसे पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया है। दरअसल वर्ष 2025 में थाना झांसी रोड पुलिस द्वारा याराना ढाबा के पास से एक ट्रक से 280 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। उक्त ट्रक पर किसी अन्य वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर परिवहन किया जा रहा था। जांच में ट्रक मालिक सर्वेन्द्र सिंह गुर्जर जो कि मुरैना जिले का रहने वाला था फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। और अब उसे मुरैना से पकड़ा गया है।फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है。0
0
Report
ग्वालियर: चावड़ी बाजार के बंद शिवम होटल से अवैध पटाखे जब्त
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत जनकगंज पुलिस ने चावड़ी बाजार स्थित बंद शिवम होटल के कमरों में छिपाकर रखे गए पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस को यहां से सुतली बम, रॉकेट, अनार और मिर्ची पटाखों सहित 70 हजार 450 रुपये कीमत की सामग्री मिली है। मामले में दो लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, एएसपी ग्वालियर जयराज कुबेर के निर्देश पर जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चावड़ी बाजार स्थित बंद शिवम होटल के कमरों में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर सीएसपी लश्कर किरण अहिरवार के मार्गदर्शन और जनकगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजेश बजाज पुत्र गुरनामल बजाज निवासी उदाजा की पायगा के कब्जे से 43 हजार 50 रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए। वहीं, विक्रम वाधवानी पुत्र टीकमदास वाधवानी निवासी समाधिया कॉलोनी के पास से 27 हजार 400 रुपये कीमत की पटाखा सामग्री मिली। दोनों के कब्जे से बरामद सामग्री की कुल कीमत 70 हजार 450 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने बरामद सामग्री की वीडियोग्राफी कराई और उसे सीलबंद कर जब्त कर लिया। जनकगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भंडारण या बिक्री न करें। नियमों के विरुद्ध बड़ी मात्रा में पटाखे जमा करना हादसे का कारण बन सकता है और इससे लोगों की जान-माल को खतरा पैदा हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
दीपक कुमार सिंह की 2500 किमी दिव्यांग साइकिल यात्रा ग्वालियर पहुँची
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में बिहार के आरा से एक दिव्यांग की अनूठी यात्रा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। बिहार के दिव्यांगों की आवाज उठाने के बाद देश भर के दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर 35 वर्षीय दीपक कुमार सिंह सायकल यात्रा पर निकले हैं। चार महीने पहले गुजरात के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से संकल्प लेकर शुरू हुई उनकी यह यात्रा ढाई हजार किलोमीटर चलने के बाद अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंच चुकी है। दरअसल बिहार के आरा तहसील के रहने वाले दीपक कुमार सिंह दिव्यांग हैं और ऑनलाइन वर्क का काम करते हैं। 5 साल पहले हुई शादी के बाद उनकी पत्नी भी इस संकल्प में उनका पूरा समर्थन कर रही हैं, हालांकि उनकी पत्नी भी दिव्यांग हैं। दीपक का कहना है कि बिहार में रहते हुए जब उन्होंने वहां के दिव्यांगों की पीड़ा और दुर्दशा को करीब से देखा और सुना, तो उन्हें प्रेरणा मिली कि देश के सभी दिव्यांगों की आवाज उठानी चाहिए। दीपक ने बताया कि सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली ट्राईसाइकिल में भी भारी भ्रष्टाचार है, उसमें फोल्ड होने का आरोप लगाया। कई जिलों और प्रदेशों से होते हुए जब वह मध्य प्रदेश पहुंचे तो यहां के दिव्यांगों की हालत सबसे ज्यादा बुरी लगी। यहां दिव्यांगों को मात्र 600 रुपये पेंशन मिलती है, जो आज की महंगाई के दौर में बहुत कम है। दीपक रोजाना करीब 50 किलोमीटर पैदल चलते हैं। अब तक वह 2500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं और इसमें 4 महीने का समय लगा है। अभी दिल्ली पहुंचने में उन्हें 20 दिन से अधिक का समय और लगेगा। ग्वालियर के बाद वह आगे उत्तर प्रदेश और हरियाणा होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे। ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए दीपक ने कहा कि उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव दिल्ली है, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत कराएंगे। अगर मुलाकात नहीं हुई तो वह वहीं धरना-अनशन करेंगे, लेकिन पीएम से मिले बिना वापस नहीं जाएंगे। दीपक की प्रमुख मांगों में दिव्यांगों को प्रतिमाह 35 किलो राशन, पूरे देश में एक समान 5000 रुपये मासिक पेंशन, त्योहारों पर बोनस और दिव्यांग अधिकार अधिनियम RPWD एक्ट 2016-17 को पूरी तरह लागू करना शामिल है। उनका कहना है कि यह यात्रा निजी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दिव्यांगों के सम्मान और हक के लिए है।0
0
Report
रामपुर जेल के बाहर ED-CRPF टीम पहुंची, क्या हो सकता है बड़ा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर जेल के बाहर ईडी और सीआरपीएफ की टीम पहुंची0
0
Report
फतेहपुर के पांच खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी; नमूनों में रंग मिलने से नोटिस जारी
Fatehpur, Uttar Pradesh:खाद्य विभाग की पांच बड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी मिठाइयों समेत कई खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने राजभोग में पीले रंग की मात्रा अधिक मिलने का मामला हरा मेवा लड्डू में भी हरे रंग की अधिकता पाई गई खोवा और पनीर के भी लिए गए सैंपल नमकीन में रंग की अधिकता मिलने पर 30 किलो नमकीन सीज प्रतिष्ठानों को स्वच्छता और सुधार के लिए जारी किया गया नोटिस जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य विभाग करेगा आगे की कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
