Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227405

Amethi - बाबा अम्बेडकर की जयंती पर गुंजन सिंह की अनोखी श्रद्धांजलि

Apr 14, 2025 08:39:53
Amethi, Uttar Pradesh

 जहाँ पूरे देश मे बाबा अम्बेडकर जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है, वहीं अमेठी की सपा महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिह ने अम्बेडकर जी को दूध से नहला कर याद किया। 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 10, 2026 11:37:41
Datelikalan, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य जुगल किशोर द्वारा किया गया मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ। लखीमपुर खीरी।विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर" का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मितौली के प्रागड़ मे जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रकोष्ठ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के संयुक्त तत्वावधान मे किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य राष्ट्रीय कार्य परिषद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि जुगल किशोर ने अपने संबोधन में कहा भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार करते हुए गरीबों को बेहतर नि: शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने का पूरा प्रयास किया है मनोचिकित्सक डॉक्टर अखिलेश शुक्ला नें विभागीय कर्मचारियों व उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के मानसिक रोग के बारे मे विस्तार से बताया गया जैसे अनिद्रा, अवसाद, बेहोशी के दौरें आना,चक्कर आना, बुद्धि का कम विकास होना, भेद भाव, पूर्व जन्मो का अभिसाप, सिर मे दर्द, माइग्रेन, चिंता, घबराहट, झाड.फूक,उपरी शक्ति का प्रभाव, तनाव प्रबंधन, सुसाइड प्रिवेंशन आदि विषय पर जागरूक किया गया और बिना किसी झिझक के टीम के सामने आकर इलाज कराने और समाज मे व्याप्त भ्रांति को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम मे जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रकोष्ठ द्वारा मितौली क्षेत्र से आये उपस्थित जन समूह एवं सी.एच.ओ,आशा, ए.एन.एम.स्टाफ नर्स, अन्य कर्मचारियों को पम्पलेट वितरित कर बिमारी व उपचार के बारे मे विस्तार से बताया गया। शिविर मे चिन्हित किये गये मानसिक विकारों से ग्रसित मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर नि: शुल्क दवा वितरित किया गया और पुराने मरीजों का फालोअप कर परामर्श दिया गया । साईक्रेटिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पाण्डेय द्वारा हेल्पलाइन नं. 9120984643 और मानसिक स्वास्थ्य टेली मानस टोल फ्री न.14416 (24×7) पर कोई समस्या होने पर सम्पर्क करने को बताया गया। साथ ही सामुदायिक.स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को आने की सलाह दिया गया। शिविर मे 345 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया और 70 मानसिक मंदित बीमार व्यक्तियों का मानसिक परीक्षण करते हुए दवा साईक्रेटिक नर्स विवेक कुमार मित्तल द्वारा प्रदान की गई। स्तुति कक्क्ड़ नैदानिक मनोवैज्ञानिक द्वारा. 01 मरीजों का मानसिक परीक्षण किया गया और बुद्धिमत्ता की जाँच की गई। एन सी डी काउंसलर राघवेंद्र प्रताप सिंह और अमृता शुक्ला द्वारा मरीजों की ब्लड शुगर और बीपी की जाँच की गई। लैब टेस्ट शिवेंद्र सिंह, आकाश वर्मा द्वारा 240 मरीज का किया गया। शिविर मे सामु. स्वा. केन्द्र मितौली से अधीक्षक डॉ देवेंद्र सिंह, डॉक्टर के के भार्गव, डॉ अरविंद कुमार, अभिषेक मिश्रा, अमित सक्सेना, शिल्पा बाजपेई, सरिता मिश्रा सहित अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद मैरिज सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 10, 2026 11:36:33
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में कमर्शियल सिलेंडरों की भारी कमी भोपाल के कई रेस्टोरेंट में बंद होने की कगार पर कमर्शियल सिलेंडर की भोपाल में भारी किल्लत कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण तंदूर किए गए बंद Zee mp-cg पर बोले रेस्टोरेंट संचालक सरकार को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिए कल तक कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिला तो कल से रेस्टोरेंट बंद करना पड़ेगा। वहीं लोगों ने कहा कि हम लोग ज्यादातर रेस्टोरेंट पर ही निर्भर रहते हैं अगर रेस्टोरेंट संचालकों को कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा तो रेस्टोरेंट बंद होंगे और ऐसे में अगर हमें खाना नहीं मिलेगा तो कोई दिक़त होगी सामना करना पड़ेगा
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 10, 2026 11:36:19
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्रस्तावित अत्याधुनिक फर्टिलाइजर प्लांट को लेकर सगरा माता मेला परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचंद्र खटीक, क्षेत्रीय अधिकारी आशीष बोरासी और गंगरार उपखंड अधिकारी पुनित कुमार गेलरा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों के सुझाव दर्ज किए। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हे़ड आलोक रंजन ने बताया कि करीब 2700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक संयंत्र दो चरणों में स्थापित होगा, जिसकी उत्पादन क्षमता लगभग 10 लाख टन प्रतिवर्ष रहेगी। इस प्लांट में डीएपी, एनपीके और अमोनियम फॉस्फेट सल्फेट जैसे उर्वरकों का उत्पादन किया जाएगा, जिससे राजस्थान सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों को उच्च गुणवत्ता की खाद उपलब्ध होगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। लोकेशन हेड आलोक रंजन ने बताया कि संयंत्र में विश्वस्तरीय एचडीएच और पीएन प्लस तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे खाद के हर दाने में समान पोषक तत्व होंगे और किसानों के लिए इसका उपयोग आसान रहेगा। परियोजना के निर्माण और संचालन के दौरान करीब 5 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए भी कंपनी प्रतिबद्ध है。
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 10, 2026 11:35:56
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 10, 2026 11:35:38
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 10, 2026 11:35:18
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 10, 2026 11:35:02
Dhanbad, Jharkhand:पिछले रविवार धनबाद के फायरिंग रेंज में पुलिस मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहा प्रिंस खान गैंग का गुर्गा दिलीप सिंह को police रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी. अगले दिन बरवा अड्डा थाना क्षेत्र से दिलीप सिंह की गिरफ्तारी की गई तथा जेल भेज दिया गया. एसएसपी प्रभात कुमार ने स्पष्ट किया कि आर्गेनाइज क्राइम में संलिप्त अपराधी पुलिस से नहीं बच पाएंगे, सभी की कुंडली पुलिस ने तैयार कर रखी है. धनबाद पुलिस अब दिलीप सिंह को पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लेगी. पुलिस मुठभेड़ में सुदीश ओझा नामक अपराधी गोली का शिकार हुए थे; उनके पैर में दो गोली लगी थीं, फिलहाल वे निगरानी में इलाजरत हैं और पूरी तरह ठीक होने पर उनसे पूछताछ की जाएगी. एसएसपी ने बताया कि संगठित गिरोह के अपराधकर्मियों की सूची पहले से तैयार है और कई नई गिरफ्तारियां भी हुईं हैं जिन्हें सुचिबद्ध किया जा रहा है. प्रभात कुमार, एसएसपी धनबाद ने स्पष्ट किया है कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और अपराध के रास्ते चुनने वालों से उन्होंने मुख्य धारा में जुड़ने की अपील की है.
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Mar 10, 2026 11:34:40
Deoghar, Jharkhand:जसीडीह थाना क्षेत्र के घोरलस गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रैक्टर ने स्कूल से बच्चों को घर लेकर जा रहे टेंपू को टक्कर मार दी। टेंपू में कई बच्चे सवार थे। हादसे में दो बच्चों को गंभीर चोट लगी, जबकि बाकी बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल बच्चों को पास के मेडिकल में प्राथमिक उपचार कराकर डॉक्टर के पास पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 10, 2026 11:34:26
Chatra, Jharkhand:वन अधिकार कानून लागू करने की मांग को लेकर चतरा में महारैली, समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना चतरा: वन अधिकार कानून 2006 को पूरी तरह लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को चतरा जिला ग्राम सभा समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने महारैली निकाली और समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा— “ना लोकसभा, ना विधानसभा, सबसे अच्छा ग्राम सभा”। कार्यक्रम का नेतृत्व अशोक भारती कर रहे थे। धरना में शामिल वक्ताओं ने कहा कि जब वन अधिकार कानून बनाया गया था, तब यह स्पष्ट प्रावधान किया गया था कि 13 दिसंबर 2005 से पहले जो लोग जंगलों में रह रहे हैं, उन्हें जीविकोपार्जन के लिए वन पट्टा के माध्यम से जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा कई स्थानों पर ग्राम सभा की अनुमति के बिना ही अन्य लोगों को वन पट्टा दिया जा रहा है, जो कानून की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में ग्राम सभा की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वन विभाग की टीम ग्राम सभा की सहमति के बिना वन पट्टा बांटने का प्रयास करती है, तो संबंधित विभाग के कार्यालय में ताला जड़कर विरोध किया जाएगा। वक्ताओं ने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और ग्राम सभा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 10, 2026 11:34:08
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर बेला थाना क्षेत्र मे कुख्यात साइबर फ़्रॉड पप्पू सहनी के एनकाउंटर मामले को लेकर सियासत गर्म हो गई है, पप्पू सहनी के एनकाउंटर को लेकर VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया और एनकाउंटर मामले में एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग किया, एसएसपी ने कहा की सभी मानकों को ध्यान में रखकर जांच कराई जा रही है, वहीं एसएसपी से मिलने के पूर्व सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मुकेश सहनी नारेबाजी करते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने पप्पू सहनी मामले मे एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की, वहीं उन्होने मुजफ्फरपुर पुलिस को इसके लिए एक महीने का अल्टीमेटम भी दिया है.VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने मीडिया से बातचीत मे बताया कि बीते दिनों मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र मे पप्पू सहनी का पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया था, जो बिल्कुल फर्जी एनकाउंटर था. पप्पू सहनी पहले साइबर के मामले मे दोषी था, लेकिन कुछ वर्षों से सामान्य जीवन जी रहा था, लेकिन बावजूद पुलिस सिविल ड्रेस मे पहुंचकर उसका एनकाउंटर कर दी, जो बिल्कुल गलत है. हमने इसके लिए एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसके लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया गया है, उसके बाद हम बड़ा आंदोलन करेंगे.वहीं दुसरे तरफ एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कहां की पूरे मामले को लेकर पूर्व में एक टीम गठित किया गया है, जिसका एसपी सिटी मॉनिटरिंग कर रहे हैं और एनकाउंटर का जो भी मानक होता है उसके अनुरूप जांच किया जा रहा है जांच रिपोर्ट आते हैं उसे उसके परिजन को सौंप दिया जाएगा.आपको बता दें कि बीते 17 फरवरी को मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र मे कुख्यात साइबर फ़्रॉड पप्पू सहनी को पकड़ने गये ASI विकास कुमार को पप्पू सहनी ने गोली मार दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाश पप्पू सहनी को गोली मारी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.वहीं एनकाउंटर में घायल ASI विकास कुमार का अभी भी पटना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह जीवन मौत से जूझ रहे हैं.अब पप्पू सहनी के एनकाउंटर को लेकर सियासत जारी है, इसको लेकर VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और इसे फर्जी एनकाउंटर करार दिया, वहीं आज मुकेश सहनी सैंकड़ो समर्थको के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया , इस दौरान पप्पू सहनी अमर रहें और मुजफ्फरपुर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगते रहें.बाइट - मुकेश सहनी, VIP प्रमुखबाइट - कांतेश कुमार मिश्र, एसएसपी मुजफ्फरपुर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top