227405
अमेठी-संजयगांधी अस्पताल में कार्डियो आईसीसीयू का डीएम ने किया उद्घाटन
Jangal Tikari, Uttar Pradesh:अमेठी के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में संचालित हृदयालय में आज आईसीसीयू वार्ड का डीएम निशा अनंत से शुभारंभ किया और अस्प्ताल द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इसके पूर्व संजय गांधी अस्पताल पहुंचने पर डीएम का संजयगांधी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मुट्टू सीएफओ एस के जैन, एडमिशन मैनेजर सुरेश सिंह राजपूत आपरेशन मैनेजर अतुल पाठक की अगुवाई में संजय गांधी कर्मियों ने स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चमोली की निजमुला घाटी में काली चट्टान दरक, ग्रामीणों की आवाजाही थमी
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में हो रही भारी बारिश से निजमुला घाटी की 'लाइफ लाइन' कही जाने वाली *काली चट्टान एक बार फिर दरकने लगी है। इसके चलते घाटी के दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्य बाजार से कटने की नौबत आ गई है और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि उन्होंने पूर्व में क्षेत्र का निरीक्षण किया था और मार्ग के स्थायी समाधान के लिए कार्यदायी एजेंसियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दे दिए हैं, जिसे जल्द ही पीडब्ल्यूडी सचिव को भेजा जाएगा। मानसून सीजन में हो रही मूसलाधार बारिश उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आफत बनकर बरस रही है। कहीं सड़कें टूट रही हैं, तो कहीं पहाड़ दरकने से लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। चमोली जिले में निजमुला घाटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क **काली चट्टान** के पास एक बार फिर से बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है, जिससे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया है। मामले पर चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार का कहना है कि पीडब्ल्यूडी और ब्रिडकुल दोनों एजेंसियां इस सड़क की देखरेख और मरम्मत पर कार्य कर रही हैं। संबंधित विभागों को इस खतरनाक मार्ग के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए विस्तृत प्रस्ताव बनाने के आदेश दे दिए गए हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी सचिव स्तर पर भी वार्ता हो चुकी है और जल्द ही स्थायी समाधान का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।0
0
Report
जमशेदपुर में आज दो हादसों में एक ट्रक पलटा, आश्चर्यजनक राहत: कोई हताहत नहीं
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे आज हादसा वाला दिन रहा पहली घटना बगबेडा थाना क्षेत्र मे हुई जंहा एक अनियंत्रित कार ने चार लोगों को घायल किया तो वंही दूसरी तरफ सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह होम पाइप चौक के समीप बीती रात एल्यूमिनियम शीट लदा एक टाटा प्रима ट्रक (संख्या एनएल 01सी 8160) अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना के बाद ट्रक पर लदा एल्यूमिनियम शीट सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सड़क पर बिखरे सामान को हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई, ताकि यातायात सामान्य हो सके. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ट्रक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
जमशेदपुर में दो हादसे, ट्रक पलटने से शीट बिखरी, यातायात प्रभावित
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे आज हादसा वाला दिन रहा पहली घटना बगबेडा थाना क्षेत्र मे हुई जंहा एक अनियंत्रित कार ने चार लोगों को घायल किया तो वंहि दूसरी तरफ सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह होम पाइप चौक के समीप बीती रात एल्यूमिनियम शीट लदा एक टाटा प्रिमा ट्रक (संख्या एनएल 01सी 8160) अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना के बाद ट्रक पर लदा एल्यूमिनियम शीट सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सड़क पर बिखरे सामान को हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई, ताकि यातायात सामान्य हो सके. प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ट्रक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना: शिक्षा व्यवस्था सुधार की मांग
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ शहर के रविंद्र चौक के समीप कॉंग्रेस जिला कमिटी की और से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया...यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेआई छात्रों के प्रदर्शन पर हुई पुलिसिया कार्रवाई और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी व दुर्व्यवहार के विरोध में किया गया...इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की...उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, दिल्ली में छात्रों पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की... धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश मंत्री उदय लखवानी ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है...केंद्र सरकार इसे सुधारने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है...उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में कई बार परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, लेकिन इस पर उचित कार्रवाई नहीं की गई...अभी तक एक भी दोषी को सजा नहीं मिली है... उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को पुलिस ने कुचलने का प्रयास किया...निर्दोष छात्र-छात्राओं को पीटा गया, जो कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है...उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इन छात्र-छात्राओं के साथ खड़ी है और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी छात्रों के साथ डटी रहेगी...कहा कि कांग्रेस देश में लोकतंत्र बचाने के लिए हमेशा आगे रही है...उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन किया जाएगा...0
0
Report
NIA ने कोडरमा में डोमचांच-नवलशाही क्षेत्र के विस्फोटक भंडारण ठिकानों पर छापेमारी, हिरासत में दो
Koderma, Jharkhand:कोडरमा: NIA की टीम ने कोडरमा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोमचांच और नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित कई विस्फोटक मैगजीन हाउस और ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि कोलकाता में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान इसके तार कोडरमा से जुड़े मिलने के बाद कोलकाता NIA की टीम यहां पहुंची है।NIA की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से विभिन्न विस्फोटक भंडारण स्थलों पर जांच और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल छापेमारी जारी है और अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक हुई जांच के क्रम में मैगजीन संचालक लोकाई निवासी शंकर यादव और डोमचांच नावाडीह निवासी महेश कुमार मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है。0
0
Report
रांची में बीजेपी कार्यालय के बाहर अंडे-टमाटर बरसाने के बाद कांग्रेस का घेराव
Ranchi, Jharkhand:रांची स्लग ZBJ_RNC_BJP_CONG_WT_R बीजेपी कार्यालय के बाहर अंडे और टमाटर की बौछार। एक तरफ से बीजेपी के लोग कांग्रेस की तरफ अंडे और टमाटर की बरसात कर रहे हैं। कांग्रेस आज बीजेपी का घेराव करने पहुँचीं। एक तरफ बीजेपी के लोग सड़कों पर, दूसरी तरफ कांग्रेस के लोग और बीच में अंडे और टमाटर की बरसात0
0
Report
Advertisement
सुभासपा लखनऊ समेत प्रदेश भर में जातिगत टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन करेगी
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (Uttar Pradesh): SBSP Protests Against SP Mp’s Caste Statement At Collectorate / Visuals / Ravi Chaudhary (SBSP District Head) S/B आज लखनऊ समेत प्रदेश भर में सुभासपा प्रदर्शन कर रही है अति पिछड़ों व दलितों के खिलाफ जातीसूचक टिप्पणी के विरोध में पार्टी करेगी प्रदर्शन सपा नेताओं ने हालही में की थी राजभर समाज व दलित वर्ग के लिए जातीसूचक शब्दों का इस्तमाल0
0
Report
जंतर मंतर पर बवाल: पंजाबी बाग एसीपी जयप्रकाश घायल
Delhi, Delhi:छात्रों की पत्थर बाजी से पंजाबी बाग एसीपी घायल सर पर लगा पत्थर जंतर मंतर पर 21 तारीख को हुए बवाल, जिसमें पुलिस वालों के साथ-साथ काफी स्टूडेंट्स भी घायल हुए की घटना के बाद ठीक उसके अगले दिन भी रात में अचानक जंतर मंतर से संसद मार्ग की तरफ जाने वाले रास्ते पर बवाल शुरू हुआ जिसमें प्रदर्शनकारियों की तरफ से पत्थर बरसाने की घटना भी सामने आई जिसमें कई पुलिस वाले घायल हुए। इसमें एक वेस्ट जिले के पंजाबी बाग एसीपी जयप्रकाश भी शामिल हैं। एसपीपी जयप्रकाश ने बातचीत में बताया, प्रदर्शनकारियों की भीड़ काफी थी, लेकिन अचानक बोतलें और पत्थर फेंके जाने लगे, जिसमें से एक पत्थर उन्हें भी लगा और उनका सर फूट गया। हालांकि, उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया कि पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई की गई थी। बाइट जयप्रकाश पंजाबी बाग एसीपी0
0
Report
उमंग सिंघार: बीजेपी युवाओं को कीड़ा कहती, लोकतंत्र से जीतना चाहती है?
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान बीजेपी छात्रों के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती बीजेपी युवाओं को कीड़ा कहती है युवाओं की बात नहीं सुनना चाहती दतिया उपचुनाव को लेकर बोले लठ मारकर वोट की बात कह रही है मंत्री उसको गले लगा रहे हैं क्या लोकतंत्र तरीके से बीजेपी नहीं जीतना चाहती? यूसीसी को लेकर बीजेपी के जन जागरूकता अभियान पर बोले देश के अंदर लॉ कमीशन है पीछे के रस्ते से rss का मुद्दा पूरा करना चाहती है आज महंगाई पर बात होना चाहिए बीजेपी ध्यान भटकाना चाहती है0
0
Report
Advertisement
बेहाला में बीजेपी नेता पर 5 लाख वसूली का आरोप, व्यापारी के ऑडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:तृणमूल के बाद अब बीजेपी के शासन में भी वसूली का आरोप! काम शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये देने होंगे, व्यापारी का आरोप तृणमूल के शासनकाल में व्यापार करने के लिए वसूली देनी पड़ती है, ऐसा आरोप लगाकर बीजेपी बार-बार मुखर हुई है। लेकिन अब उसी तरह से बीजेपी के एक स्थानीय नेता पर व्यापारी से पांच लाख रुपये वसूली मांगने का आरोप लगा है। आरोप के केंद्र में बेहाला के 117 नंबर वार्ड के बीजेपी के बेहाला 2 नंबर मंडल अध्यक्ष तुहिन पाल हैं। उनके खिलाफ यह आरोप स्थानीय व्यापारी और प्रमोटर काशीनाथ मंडल ने लगाया है。 काशीनाथ मंडल का आरोप है कि उन्होंने 117 नंबर वार्ड में एक जगह पर प्रमोटिंग का काम शुरू करने की पहल की थी। उस समय तुहिन पाल ने उन्हें अपने घर बुलाया था। आरोप है कि वहां उनसे कहा गया कि काम शुरू करने के लिए बीजेपी के पार्टी फंड में पांच लाख रुपये देने होंगे। लेकिन इतना पैसा देना उनके लिए संभव नहीं है, ऐसा काशीनाथ बाबू ने बताया。 आरोप है कि इसके बाद ही वह इस मामले को लेकर परेशानी में पड़ गए। आखिरकार मजबूर होकर उस व्यापारी ने बेहाला थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका दावा है कि तुहिन पाल ने उनसे पैसे मांगे थे और उस बातचीत का एक ऑडियो रिकॉर्ड भी फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。 हालांकि बीजेपी नेतृत्व बार-बार दावा करता रहा है कि उनके शासनकाल में व्यापार करने के लिए किसी तरह की वसूली नहीं देनी पड़ेगी, उसी दल के स्थानीय नेता के खिलाफ उसी तरह का आरोप लगने से स्वाभाविक रूप से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है。0
0
Report
जालौन में बस स्टैंड के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बस स्टैंड के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद के बाद हुई जमकर मारपीट, किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंचा, दोनों पक्षों के लोगों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट की आशंका, वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, जालौन कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित सिटी कॉम्प्लेक्स के सामने का मामला।0
0
Report
जालौन में तालाब किनारे लगे मौरंग के बड़े-बड़े डम्प,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तालाब किनारे लगे मौरंग के बड़े-बड़े डम्प, माफियाओं ने गांव के अंदर जगह-जगह अवैध रूप से मौरंग के डम्प लगाकर किया भंडारण, दर्जनों ट्रक मौरंग को तालाब किनारे लगाए गए अवैध डम्प, गांव के अंदर लगे मौरंग के डंपो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड़ गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर (पीलीभीत)-नगर के एक स्थानीय होटल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पूरनपुर की नई कार्यकारिणी का जोरदार तरीके से गठन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार संगठन को और मजबूती देने के लिए नगर की युवा टीम की कार्यकारिणी का भी विशेष रूप से गठन किया गया है।मुख्य अतिथि और पदाधिकारियों ने बढ़ाया हौसला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला संरक्षक संजीव मोहन अग्रवाल और जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश बंसल और प्रदेश मंत्री अश्विनी अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार को देश चलाने में व्यापारी वर्ग सबसे बड़ा योगदान देता है।व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया जिला महामंत्री अंकुर अग्रवाल और विनीत अग्रवाल ने कहा कि संगठन हर मोड़ पर व्यापारियों के साथ खड़ा है। उनकी किसी भी समस्या का हर संभव निस्तारण कराया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में पीलीभीत के नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, युवा टीम के नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा और युवा टीम के महामंत्री निमित अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए सभी व्यापारियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए जोरदार स्वागत किया। नई कार्यकारिणी के गठन से स्थानीय व्यापारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। युवाओं के जोश और संकल्प के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए नगर कार्यकारिणी और युवा टीम की घोषणा की गई। इस दौरान जिले से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया।बैठक में मौजूद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने युवाओं को संगठन की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं में असीम ऊर्जा और जोश भरा होता है, जिसके दम पर किसी भी आंदोलन को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ 'व्यापारी एकता जिंदाबाद' के नारे लगाए, जिससे माहौल पूरी तरह व्यापारिक एकजुटता के रंग में रंग गया।इस मौके पर जिले से आए नगर युवा दीपक वर्मा, सचिन सैनी, अंकुश रस्तोगी, प्रियंक अग्रवाल विक्की और कलीनगर से आए अमन देवल ने भी एक सुर में हुंकार भरी। सभी ने संकल्प लिया कि वे जल्द ही व्यापार मंडल की टीम से भारी संख्या में नए युवाओं को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।घोषित हुई नई नगर कार्यकारिणी कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर की नई टीम की घोषणा की गई, जिसमें अनुभवी और ऊर्जावान चेहरों को जगह दी गई है:संरक्षक: महेंद्र मिश्रा एवं आलोक गुप्ता ,नगर अध्यक्ष: नितिश अग्रवाल,महामंत्री विकास गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, अनुज गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, मेराज अली खान उपाध्यक्ष: मोहम्मद सलीम, डॉक्टर रोहित सिंह, सूर्यांश वर्मा, सिकंदर, दीपक मनचंदा मंत्री राहुल अग्रवाल, राजू गुप्ता, अवनीश गुप्ता, अनूप गुप्ता, अंतरिक्ष देबल कोषाध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल मीडिया प्रभारीआशीष गुप्ता मंत्री हरिओम पांडे उपाध्यक्ष शिव शंकर अग्निहोत्री, अंकित अग्रवालक् युवा टीम को मिली कमान व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए युवा टीम की भी घोषणा की गई, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई नगर अध्यक्ष (युवा)संजीव यादव महामंत्री सुभाष0
0
Report
नैनीताल के ज्योलिकोट में टैक्सी खाई में गिरकर 6 घायल, 2 की हालत गंभीर
Nainital, Uttarakhand:ब्रेकिंग नैनीताल नैनीताल के ज्योलिकोट में बड़ा सड़क हादसा पर्यटकों का टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा छह पर्यटक घायल दो गंभीर को हायर सेंटर किया रेफर लखनऊ से घूमने के लिए नैनीताल आए थे पर्यटक और आज घूम कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान ज्योलिकोट के पास हो गया बड़ा हादसा0
0
Report
गोंडा सड़क हादसे में बबलू की मौत; चालक फरार, CCTV जांच जारी
Gonda, Uttar Pradesh:जहां करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आज गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 54 वर्षीय बबलू पुत्र हरिशंकर की मौत हो गई। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर सिकिहा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बबलू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची और घायल बबलू को तत्काल सीएचसी कर्नलगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बबलू कोंचा कासिमपुर मुरावनपुरवा, थाना कर्नलगंज के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि वह सोनवारा स्थित एक ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करते थे और अपनी ड्यूटी के लिए कर्नलगंज जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाला वाहन चौरी के पास स्थित एक दूध डेयरी का था। चालक हादसे के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। कर्नलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है。0
0
Report
Advertisement
