Back
अमेठी में केयरटेकर मुक्खन सिंह हत्या: दो गिरफ्तार, शव पर हथियार से हमला
RSRahul shukla
Dec 17, 2025 10:52:17
Amethi, Uttar Pradesh
अमेठी में बीते रविवार की सुबह अंत्येष्टिस्थल के केयरटेकर मुक्खन सिंह हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। हत्या में शामिल पास के गांव के रहने वाले दो युवक गिरफ्तार करते हुए उनके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडे और ईंट बरामद कर लिया गया है। सिर्फ गाली देने की वजह से आरोपियों ने मुक्खन सिंह की ईंटों और डंडों से पीट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को घटना स्थल से कुछ दूर ले जाकर उसकी साइकिल समेत छोड़ दिया ताकि घटना को सड़क हादसा दिखाया जा सके। हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है वहीं तीसरे अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हारीमऊ गांव में सुपरवाइजर मनोज सिंह उर्फ मुख्खन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में मामूली विवाद के बाद गुस्से में आकर युवक ने पिता और एक अन्य के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी की अभी तलाश है। गूंगेमऊ गांव के मनोज सिंह का शव रविवार सुबह हारीमऊ गांव में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल के पास मिला था। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सोमवार को परिजनों ने गिरफ्तारी न होने पर शव रखकर कई घंटे प्रदर्शन किया था। मामले की जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस ने जगधरपुर गांव के शिवलाल और धर्मराज उर्फ डट्टू को कस्बे से भागने की कोशिश करते समय पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ में शिवलाल ने बताया कि शनिवार को वे लोग निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल पर आग जलाकर बैठे थे। उसी समय वहां पहुंचे मनोज सिंह ने उनके बेटे दिलीप को गाली दी और डंडा मार दिया। इससे नाराज दिलीप ने पास में पड़ी हथौड़ी से मनोज के चेहरे और सिर पर कई वार कर दिए। धर्मराज उर्फ डट्टू ने ईंट से हमला किया। उन्होंने भी लकड़ी की फंटी से मनोज की पिटाई की। हमले से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को हादसा दिखाने के लिए मृतक के शव को साइकिल पर लादकर कुछ दूरी पर ले जाकर गिरा दिया गया। मामले की गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। फरार दिलीप की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNitish Jha
FollowDec 17, 2025 12:30:560
Report
ATANKUR TYAGI
FollowDec 17, 2025 12:30:400
Report
VVvirendra vasinde
FollowDec 17, 2025 12:30:190
Report
ACAshish Chauhan
FollowDec 17, 2025 12:29:170
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 17, 2025 12:29:020
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 17, 2025 12:28:14Noida, Uttar Pradesh:Jaipur (Rajasthan): Congress Stages Protest Over National Herald Case
0
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 17, 2025 12:27:340
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 17, 2025 12:27:170
Report
DSDeepesh shah
FollowDec 17, 2025 12:26:580
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 17, 2025 12:26:370
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 17, 2025 12:26:230
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 17, 2025 12:25:410
Report
HBHemang Barua
FollowDec 17, 2025 12:25:230
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 17, 2025 12:23:250
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 17, 2025 12:22:510
Report