icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महराजगंज के खड़खोड़ा शिव मंदिर परिसर में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में विगत कई वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया गया है । जानकारी के मुताबिक विगत कई वर्षों से मंदिर परिसर के आसपास एवं मंदिर परिसर में अवैध रूप से अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कर लिए थे। वही स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फरेंदा तहसील के नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में मंदिर परिसर में लगभग चार डिसमिल अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। वहीं प्रशासन की तरफ से राजस्व कर्मी और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना था कि सार्वजनिक स्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर अगर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेनो वेस्ट अम्रपाली ड्रीम वैली पार्किंग विवाद VIDEO वायरल, तीन युवक ने पिटाई

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली सोसायटी में पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद तीन युवकों ने एक युवक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक 2 सितंबर को सोसायटी में रहने वाले पीयूष सिंह और विक्रांत चौधरी के बीच पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वायरल वीडियो में तीन युवक एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर खुद को बचाता दिखाई देता है। घटनास्थल के पास दो कारें भी खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि प्रकरण का संज्ञान लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष बनने पर कोच दर्शन सिंह का सम्मान

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की 118 विधानसभा बहेड़ी इकाई की ओर से रविवार, 6 सितंबर 2026 को अंबेडकर भवन में 118 बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष बनने पर कोच दर्शन सिंह के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोच दर्शन सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं जोन प्रभारी एडवोकेट राजपाल कश्यप रहे। इस अवसर पर मुख्य मंडल प्रभारी बरेली एवं प्रदेश संगठन सचिव संजीव सागर, जिला अध्यक्ष मनोज सागर, 118 विधानसभा बहेड़ी प्रभारी नवल किशोर मौर्य, 120 भोजीपुरा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी डॉ. मेव खुर्शीद खान, भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता अतुल वाल्मीकि तथा भाईचारा कमेटी के मंडल संयोजक सुरेंद्र टाइटलर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कोच दर्शन सिंह को 118 विधानसभा बहेड़ी का अध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और उम्मीद है कि वह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी संगठन को विधानसभा क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। समारोह में मण्डल सचिव जसविंदर सिंह जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह गौतम, मुख्य जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद निसार, जिला कार्यालय प्रभारी अंकुर गौतम, वरिष्ठ नेता मुरादाबाद रमेश कश्यप, जिला प्रभारी पवन सागर, कार्यक्रम संचालक एवं कोषाध्यक्ष डॉ. संजय दत्त, जिला उपाध्यक्ष यशपाल, एडवोकेट खड्ग सिंह, जिला उपाध्यक्ष शाहजहांपुर राजीव गौतम, 125 कैंट विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद गौतम, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिक्षा विभाग रमेश मास्टर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अंग्रेज सिंह, जोगेंद्र सिंह, समीर स्टार्क, शिवम जाटव, सत्येंद्र, विशन सागर, जयदीप, रोहित सागर, प्रेम जाटव, विजय सिंह, धर्मेंद्र जाटव, शक्ति जाटव, राजू जाटव, हेमप्रकाश, त्रिवेंद्र जाटव, जसवंत जाटव, मुकेश सागर, संजीव सागर, अनिल सागर, राजेश दिवाकर, आकाश सागर, धर्मेंद्र दिवाकर, केशव अरोड़ा, अरविंद भाई, सौरभ सिंह, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद नईम, राजेंद्र भाई, गजेंद्र, विशाल सागर, हरीश कुमार, प्रमोद सागर, रोहित जाटव, कन्हैया लाल, अमित जाटव, सतीश, नरेंद्र सागर, अभय वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कोच दर्शन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समारोह आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
0
0
Report

कोटा में अवैध देशी पिस्टल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Kota, Rajasthan:कोटा शहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना रणपुर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की है। थाना रणपुर की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क तो शामिल नहीं है।
0
0
Report

इतावा में 15 दिन में 4 बच्चों की अज्ञात बीमारी से हड़कंप, प्रशासन सतर्क

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में 15 दिनों में अज्ञात बीमारी से 4 बच्चों की मौत के बाद हड़कंप मचा है. लगभग 40 लोग बीमार हैं, जिनमें से 2 बच्चों की हालत गम्भीर बताई जा रही है, उन्हें सैफई PGI रेफर किया गया है. जिलाधिकारी ने गांव का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में चेकअप कर रही है. चकरनगर तहसील के गढ़ाकास्दा के पुरामल्हान गांव में यह मामला है जहाँ बीमारी का पता लगाने के लिए टीमों द्वारा सेम्पल लिए जा रहे हैं. चार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से दो को छुट्टी दे दी गई है। बाकी की हालत गंभीर बन रही है. प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड में हैं.
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर युवती पहुंची पुलिस चौकी, पारिवारिक विवाद के संकेत

Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज ब्रेकिंग महराजगंज में हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती... जमीन के बंटवारे और पारिवारिक विवाद को लेकर परतावल चौकी पहुंची युवती... श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव का बताया जा रहा मामला... चौकी में बंदूक लेकर पहुंची युवती को देख पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप... रोते हुए युवती ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, परिवार पर मारपीट का लगाया आरोप... सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम भी पहुंची मौके पर... पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया, परिजनों को बुलाकर शुरू की जांच... परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय बोले— मामला पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा, जांच के बाद होगी कार्रवाई...
0
0
Report

मुंगेर: एएसआई हत्या मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद; सभी को आजीवन कारावास

Munger, Bihar:मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने होली के दिन वर्ष 2025 में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी की हत्या के मामले में अदालत ने आठ अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई । एडीजे चतुर्थ कुमारी मनीषा की अदालत ने 24 अगस्त को दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद सभी आठ अभियुक्तों को दोषी पाया। मंगलवार को अदालत ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 25 हजार रूपये का जुर्माना। मामला 14 मार्च 2025 का है। दोपहर करीब 2:05 बजे नंदलालपुर स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना पर डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, सिपाही दीपक कुमार के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। शाम करीब 7:30 बजे गश्ती के दौरान दोनों पक्षों को फिर गाली-गलौज करते देखा गया। पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह एक पक्ष को समझाने के बाद दूसरे पक्ष के आंगन में पहुंचे। आरोप है कि वहां राजीव कुमार, रणवीर कुमार, राजू कुमार, गुड्डू कुमार, विकास कुमार, रेखा देवी, सरिता देवी और मौसम कुमारी ने एकजुट होकर लोहे की रड, दबिया, हुक तथा लात-मुक्के से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।इलाज के दौरान पारस अस्पताल, पटना में उनकी मौत हो गई। सिपाही दीपक कुमार की सूचना पर मुफस्सिल थाना में केस दर्ज किया गया था। राज्य की और से लोक अभियोजक मुंगेर संजय कुमार सिंह ने बताया की सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने सभी आठ दोषियों को आजीवन कारवास की सजा सुनाई इसके साथ जुर्माना लगाया , जुर्माना नहीं देने पर बीएनएस अंतर्गत पांच वर्ष की कठोर कारावास। उन्होंने बताया की सभी एक ही परिवार के सदस्य है। लोक अभियोजक ने बताया की त्वरित बिचारण में रखा गया और पुलिस पदाधिकारियों की तत्परता से सभी गवाहों पदस्थापन कराने के उपरांत त्वरित बिचारण कराते हुए मृतक के परिजनों को न्याय दिलाना सम्भव हो पाया इसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अभियोजन त्वरित बिचारण शाखा का बहुत बड़ा योगदान रहा। बाइट : संजय कुमार सिंह राज्य की ओर से लोक अभियोजक मुंगेर
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर दरदरभंगा फोरलेन पर राजस्थान नंबर ट्रक से विदेशी शराब बरामद, 50 लाख खेप

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की कार्रवाई दरभंगा मुजफ्फरपुर फोरलेन पर राजस्थान नंबर कंटेनर ट्रक से लगभग 50 लाख के विदेशी शराब बरामद. कंटेनर चालक और उप चालक गिरफ्तार. शराब पंजाब से बिहार पहुंची थी और मुजफ्फरपुर में पकड़ ली गई है. गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा मुजफ्फरपुर फोरलेन पर मैठी टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी की गई. दरभंगा की तरफ से आ रहे राजस्थान नंबर कंटेनर ट्रक को रोका गया. कंटेनर चालक ने शुरुआती जवाब में जूता लोड होने की बात कही, पर जांच के दौरान सब्जी के खाली ट्रॉली के बीच छुपाई गई विदेशी शराब की बड़ी खेप नजर आई. मौके से चालक और उप चालक गिरफ्तार. बरामद शराब का मिलान कराया जा रहा है.
0
0
Report

हनुमान बेनीवाल ने मालपुरा में चुनावी हुंकार, आरएलपी प्रचार तेज

Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंक मालपुरा में हनुमान बेनीवाल ने भरी चुनावी हुंकार निकाय चुनाव को लेकर आरएलपी का प्रचार तेज,किया जनसभा को किया संबोधित जनसभा-2026 को लेकर मालपुरा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस के साथ अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में आरएलपी सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को मालपुरा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इसके बाद सेवा सदन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने लंबे समय तक सत्ता में रहकर प्रदेश की जनता का शोषण करने का काम किया है। बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी किसान और मुस्लिम वर्ग सहित आमजन के हितों और उत्थान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की मजबूत भूमिका होगी और प्रदेश में आरएलपी का विस्तार होगा। जनसभा के दौरान बेनीवाल ने नगर निकाय चुनाव में आरएलपी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने का आह्वान किया। हनुमान बेनीवाल के दौरे को लेकर आरएलपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। निकाय चुनाव से पहले बेनीवाल के इस दौरे को मालपुरा क्षेत्र में आरएलपी के चुनावी अभियान को मजबूती देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top