Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Agra282001

आगरा में मूर्ति विसर्जन हादसा: 5 की मौत, 6 रेस्क्यू, 7 लापता

KAKapil Agarwal
Oct 03, 2025 09:45:47
Agra, Uttar Pradesh
आगरा अपडेट ब्रेकिंग आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसे का मामला अब तक 6 लोगों का किया गया रेस्क्यू 5 युवकों की हुई मौत,एक का चल रहा अस्पताल में इलाज 7 की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम आगरा प्रशासन ने डिफेंस की टीम को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया थोड़ी देर में डिफेंस की टीम पहुंच रही घटना स्थल
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 03, 2025 11:42:07
Paliya Shahzadi, Uttar Pradesh:अयोध्या, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह अयोध्या पहुंचे और सरदार पटेल जयंती पर प्रयागराज से अयोध्या तक निकाली जाने वाली पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, संजय सिंह ने ऐलान किया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर प्रयागराज से अयोध्या तक पदयात्रा निकाली जाएगी, पदयात्रा का समापन अयोध्या में होगा और इसमें सामाजिक अन्याय व भेदभाव जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। बरेली में हुए बुलडोजर एक्शन को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी बिना प्रक्रिया पूरी किए घर तोड़ना गैरकानूनी बताया है। आरोप लगाया कि बुलडोजर कार्रवाई में मुसलमानों के घरों को टारगेट किया जा रहा है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Oct 03, 2025 11:39:02
Dholpur, Rajasthan:सेवा ही संकल्प के साथ मनाया केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का जन्मदिन केन्द्रीय पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर राजाखेड़ा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कस्बा राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह परिहार अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर मरीजों की कुशलक्षेम जानकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ मनाया। भाजपा नेता नागवेन्द्र सिंह सानिध्य में भाजपा नगरपालिका पार्षद लोकेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंच कर केन्द्रीय मंत्री शेखावत का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की। पार्षद लोकेंद्र सिंह चौहान ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की लंबी उम्र की कामना करते हुए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यो के बारे मे बताया,
1
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Oct 03, 2025 11:38:52
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Oct 03, 2025 11:38:35
Karauli, Rajasthan:पुलिस ने 24 घंटे में ब्लाइंड डबल मर्डर का पर्दाफाश किया, पति सहित तीन गिरफ्तार। जिला करौली। करौली की लांगरा पुलिस ने सनसनीखेज ब्लाइंड डबल मर्डर का पर्दाफाश महज 24 घंटे के भीतर कर दिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था, जिसमें पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या में मृतका के पति भूरा मीणा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कैलाश चंद्र विश्नोई के विशेष सुपरविजन और करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। SP लोकेश सोनवाल ने बताया कि मृतक रंजीता के साथ 8-10 साल से प्रेम संबंध चल रहे थे, जो 26 सितम्बर 2025 को खत्म हो गए। विरोध में 30 सितम्बर 2025 को जंगल में शव मिले। एक युवती और एक युवक के शव मिले। बाद में भूरा मीणा ने मृतका रंजीता और निरंजन के होने की पहचान की। जांच से पता चला कि पति ने प्रेम प्रसंग का पता चलने पर षड्यंत्र रचकर हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए सल्फास की डिब्बी डाली। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों भूरा पुत्र लक्खू मीणा, रामकेश उर्फ पप्पी मीणा और कमल मीणा को गिरफ्तार कर लिया। अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। साइबर टीम की भूमिका भी रही।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 03, 2025 11:38:18
Nagaur, Rajasthan:लादू राम गुर्जर की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, ग्रामीणों का SDM कार्यालय पर प्रदर्शन लादू राम को न्याय दो से गुंजा नावा शहर पुलिस पर ग्रामीणो ने लगाए हत्या के नामजद आरोपियों को बचाने के आरोप डीडवाना जिले में नawa क्षेत्र के बंवली गांव में लादू राम गुर्जर की संदिग्ध मौत को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने नावा SDM कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण पुराने बस स्टैंड से रैली निकालकर कार्यालय पहुंचे और “लादू राम को न्याय दो” व “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर आक्रोश जताया। परिजनों का आरोप है कि 18 दिन पहले लादू राम की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि मौत से दो दिन पहले ही उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और गांव में सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। प्रदर्शन में बंवली, गुढ़ा, उलाणा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। SDM दिव्या सोनी ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए थानाधिकारी नन्दलाल चौधरी को पीड़ित परिजनों के बयान लेकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ग्रामीणो का कहना है कि जब तक न्याय नही मिलता है और पुलिस का बड़ा अधिकारी यहां नही आता है तब तक धरना जारी रहेगा साथ ही ग्रामीणो ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि नावा थानाधिकारी पर हमें विश्वास नही है और उनकी जांच से सन्तुष्ट नही है , इस मामले की जांच अन्य अधिकारी से करवाई जाने की मांग की है। SDM कार्यालय के सामने धरना जारी है。
0
comment0
Report
TSTEJINDER SINGH
Oct 03, 2025 11:37:20
Rupnagar, Punjab:Ropar ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਅੱਜ ਰੋਪੜ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਗਈ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਮੁਹਿੰਮ ਵੋਟ ਚੋਰ ਗੱਦੀ ਛੋੜ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਆਗਾਜ਼ ਕੀਤਾ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਰੂਪਨਗਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਘੁੰਮ ਘੁੰਮ ਕੇ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੋਟ ਚੋਰ ਗੱਦੀ ਛੋੜ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦੇ ਫਾਰਮ ਵੀ ਭਰਵਾਏ ਗਏ ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਵੱਲੋਂ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਵੋਟ ਚੋਰ ਗੱਦੀ ਛੋੜ ਦਾ ਨਾਰਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਇਹ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਪੰਜ ਕਰੋੜ ਫਾਰਮ ਵੋਟ ਚੋਰ ਗੱਦੀ ਛੋੜ ਦੇ ਭਰਵਾ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ ਤਾਂ ਜੋ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਚੋਰੀ ਨਾਲ ਕੋਈ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾ ਬਣਾ ਸਕੇ ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਰੋਪੜ ਦੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਇਹ ਫਾਰਮ ਭਰਵਾਉਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਹਨ ਅਤੇ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਚਲਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਜੇਪੀ ਇੱਕ ਉਹ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਜੋ ਵੋਟਾਂ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਸੂਬਿਆਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਸਰਕਾਰ ਚਲਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਟੀਚਾ ਹੈ ਕਿ ਵੋਟ ਚੋਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਗੱਦੀ ਤੋਂ ਲਾਇਆ ਜਾਵੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਨੇੜੇ ਹੀ ਬਿਹਾਰ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਚੋਣਾਂ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਹਨ ਉੱਥੇ ਅਚਾਨਕ ਹੀ ਇਸ ਆਈਆਰ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਵੋਟਾਂ ਕੱਟ ਕੇ ਬਿਹਾਰ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਬੀਜੇਪੀ ਲੁੱਟ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ ਰਾਜਾ ਵਡਿੰਗ ਨੇ ਇੱਕ ਸਵਾਲ ਦੇ ਜਵਾਬ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਹੜਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਪੂਰਾ ਪੰਜਾਬ ਤਬਾਹ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਾਰ ਲੈਣੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਫੇਲ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਰੋਸੇ ਤੋਂ ਸਿਵਾਏ ਕੋਈ ਮਦਦ ਨਹੀਂ ਦੇ ਪਾ ਰਹੀ ਵਡਿੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਜੇਪੀ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੋਨੇ ਰਲੇ ਹੋਏ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਲਈ ਮਦਦ ਮੰਗਣ ਦਾ ਬਹਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਕਿ ਪੜਦੇ ਪਿੱਛੇ ਇਹ ਦੋਨੇ ਪਾਰਟੀਆਂ ਇੱਕ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਜਿਸ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਗਏ ਸੀ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਮਜਬੂਤ ਕਰਨਾ ਪਵੇਗਾ ਜਦੋਂ ਪੰਜਾਬ ਆਰਥਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਮਜਬੂਤ ਹੋਵੇਗਾ ਤਾੰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਖਤਮ ਹੋਵੇਗੀ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਖਤਮ ਹੋਵੇਗੀ ਤਾਂ ਗੈਂਗਸਟਰ ਵਾਦ ਖਤਮ ਹੋਵੇਗਾ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਵੀ ਖਤਮ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ ਇਹ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸੋਚ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਅੱਜ ਤੱਕ ਹੋਰ ਦੂਜੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਕੁਝ ਸੋਚਿਆ ਹੀ ਨਹੀਂ ਗਿਆ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਜਿੱਥੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਵੋਟ ਚੋਰ ਗੱਦੀ ਛੋੜ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਆਗਾਜ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲ ਗੱਲ਼ਿਆਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਉੱਤੇ ਜਾ ਕੇ ਗੋਲ ਗੱਪਿਆਂ ਦਾ ਵੀ ਸਵਾਦ ਵੇਖਿਆ ਗਿਆ
0
comment0
Report
Oct 03, 2025 11:36:37
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी टीम छोटे राजा नवयुवक दशहरा कमेटी द्वारा हनुमानगढ़ प्रांगण गरौठा में छठवां भव्य रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी, अध्यक्ष एवं संस्थापक संघर्ष सेवा समिति रहे। कार्यक्रम संरक्षक राजा सूर्य विनय प्रताप ‘छोटे राजा’ रहे। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेंद्र कुमार व्यास (डम डम महाराज), गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत, राकेश पाल, गौरव यादव, ऋषभ पटेल, एसपी झाँसी ग्रामीण क्षेत्र, एसडीएम सुनील कुमार, कोतवाली इंचार्ज गरौठा बलराज साही, सीओ गरौठा सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे मुख्य अतिथि का स्वागत संघर्ष सेवा समिति के नारों के बीच दर्जनों स्थानों पर किया गया। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने समस्त अतिथियों को पटका पहनाकर, तिलक व मोमेंटो भेंट करी।
0
comment0
Report
MSManuj Sharma
Oct 03, 2025 11:36:34
Solan, Himachal Pradesh:सोलन जिला के वाकनाघाट मंे 28 सितम्बर को हुई प्रेम नारायण की मौत की गुत्थी को सोलन पुलिस ने सुलझा लिया है। कानपुर के प्रेम नारायण की हत्या उसी के साथ करने वाले लोगो ने कुछ कहा सुनी के बाद कर दी थी । जिसके बाद से सोलन पुलिस ने दोनों आरोपियों नीरज कुमार 38 वर्ष व लाखन सिंह 19 वर्ष को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्ययालय में पेश किया जाएगा । पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी । एक आरोपी ट्रक चालक है तो दूसरा पिकअप चालक है। मृतक मुनीम का कार्य करता था । पुलिस जांच कर रहीं है कि किस कारण से हत्या की गई है। रस्सा गले में डालकर हत्या की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी व अन्य साक्षयांे से आरोपियों को पकड़ा है。 पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को यूपी से गिरफ्तार किया गया है। आपसी कहासुनी के बाद यह हत्याकांड हुआ है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है。
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Oct 03, 2025 11:35:48
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: विकासनगर स्लग: तहसीलदार के नेतृत्व में आज फिर हुई विवादित जमीन की जाँच। एंकर: विकासनगर के लक्ष्मीपुर गांव में नेशनल हाईवे के किनारे जमीन का विवाद लगातार गरमाता जा रहा है। आज तहसील प्रशासन ने तीसरी बार मौके पर पहुंचकर विवादित जमीन की जांच की। जांच के दौरान मौके पर दोनो पक्षों में तनाव नजर आया। जहाँ एक ओर पूर्व प्रधान यामीन अंसारी का आरोप है कि नेशनल हाईवे के किनारे लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग व ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा कर पेड़ों का कटान किया गया है... तो वहीं दूसरी ओर जमीन के मालिक ने शिकायतकर्ता पूर्व प्रधान पर ही 2 लाख रुपयों की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व प्रधान मामले को रफा दफा करने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। विकासनगर तहसीलदार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने आज सिंचाई विभाग व लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ मौके पर जमीन की नाप व जांच की। प्रथम दृष्टि जांच में ग्राम पंचायत की भूमि पर कोई कब्जा नहीं हुआ है... लेकिन सिंचाई विभाग की जमीन से कुछ पेड़ों का अवैध कटान जरूर किया गया है जिसे लेकर जल्द जांच पूरी कर ली जाएगी। तहसील प्रशासन की माने तो अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है... तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाएगी। बाणीट: जावेद ( जमीन मालिक ) बाणीट: विवेक राजौरी ( तहसीलदार विकासनगर )
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Oct 03, 2025 11:35:33
Kushinagar, Uttar Pradesh:- छठ महापर्व की वेदियां तोड़े जाने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश - हाटा नगर पालिका की जेसीबी से छठ वेदियों ढहाया - ग्रामीणों के विरोध के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार - नगरपालिका ने सरकारी भूमि का हवाला देकर झाड़ा पल्ला - हाटा क्षेत्र के सिघना गांव का मामला। हाटा नगरपालिका द्वारा एक कार्यवाही से सिघना गांव में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है...छठ घाट पर बनाई जा रही वेदियों को नगरपालिका की जेसीबी से ढहा दिया गया… जिसके बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया... छठ पूजा की तैयारी चल रही थी। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से वेदियों का निर्माण कराया था... लेकिन अचानक नगरपालिका की जेसीबी मौके पर पहुँची और इन वेदियों को ढहा दिया...इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण भड़क उठे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई...सूचना पाकर हाटा कोतवाली पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुँचा और किसी तरह हालात को काबू में किया...वहीं, नगरपालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह ने कहा कि ज़मीन नगर पालिका की है और वहाँ कूड़ा डंपिंग के लिए दीवार बनाई जा रही है। फिलहाल, यह जांच का विषय है कि वेदियां किस आदेश पर तोड़ी गईं और छठ पर्व के लिए वैकल्पिक घाट कहाँ बनेगा...ग्रामीणों का सवाल है कि छठ जैसे पावन पर्व में पूजा की व्यवस्था कौन करेगा...फिलहाल विवाद गहराने के बाद प्रशासन जांच की बात कह रहा है, लेकिन घटना ने गांव में नाराज़गी और तनाव दोनों बढ़ा दिए हैं...
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top