Back
उदयपुर में दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर करुणा वर्ष में सेवा कार्यक्रम
AJAvinash Jagnawat
Dec 10, 2025 11:19:34
Udaipur, Rajasthan
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 90 वां जन्मदिन आज उदयपुर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। तिब्बतियन समाज की ओर से उनका जन्मदिन विश्वभर में करुणा वर्ष के रूप में समर्पित किया गया है। इसी कड़ी में उदयपुर के समोर बाग में एक विशेष जन-सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में मेवाड़ पूर्व राज परिवार के सदस्य और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और तिब्बती समुदाय के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। जिसमे नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को सर्दी से राहत के लिए 10 हजार से अधिक ऊनी वस्त्र, जैकेट वितरण किए जायेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा की करुणा वर्ष के मूल मंत्र सेवा, प्रकृति संरक्षण, परस्पर सद्भाव और मानवीय एकता को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल दलाई लामा जी के करुणा-आधारित जीवन मूल्यों को समाज के हर तबके तक पहुँचाने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने आगे भी ऐसे सेवा कार्यों को सतत रूप से जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
102
Report
0
Report
0
Report
0
Report