Back
DST की ताबड़तोड़ कार्रवाई: टोंक में हुक्का बारों पर छापे, स्मैक-शराब तस्करी पकड़ी
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Dec 11, 2025 11:49:19
Tonk, Rajasthan
टोंक DST की ताबड़तोड़ कार्रवाई: हुक्का बार, साइबर ठग, अवैध शराब और स्मैक तस्कर पकड़े, अपराधियों में दहशत
एंकर...टोंक जिले में नवगठित DST टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। टीम ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए कैफे की आड़ में संचालित दो हुक्का बारों पर छापा मारकर लगभग 100 हुक्के, भारी मात्रा में फ्लेवर और तंबाकू पैकेट जब्त किए। इस दौरान 10 युवकों को हिरासत में लिया गया。
कार्रवाई के तुरंत बाद ही DST ने 10 लाख रुपए तक की साइबर ठगी में लिप्त आरोपी को दबोचकर साइबर ठगों के नेटवर्क पर बड़ी चोट की。
इसी क्रम में बरौली थाना क्षेत्र में एक कंटेनर से हरियाणा निर्मित 203 पेटी अवैध शराब बरामद कर शराब माफिया की कमर तोड़ दी। पुलिस ने कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार किया。
देवली थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 लाख रुपए मूल्य की 90 ग्राम स्मैक जब्त की, साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में लिया। अभियुक्तों से एक कार और 1.5 लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए。
ASP रतनलाल भार्गव ने बताया कि पुलिस जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसती रहेगी। साइबर क्राइम, अवैध नशीले पदार्थों और अन्य अपराधों के खिलाफ अभियान तेज़ी से जारी रहेगा। DST की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई ने अपराधियों को कड़ा संदेश दे दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report
0
Report