Back
अनूपगढ़ पतरोड़ा में 150वीं पटेल जयंती पर यूनिटी मार्च; 6ए समस्या के हल के लिए आश्वासन
PKPradeep Kumar
Nov 21, 2025 13:24:44
Sri Ganganagar, Rajasthan
अनूपगढ़ के गांव पतरोडामें आज शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वी जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस यूनिटी मार्च में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी पहुंचे। गांव पतरोडा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का स्थानीय भाजपा नेताओं के द्वारा स्वागत किया गया। काम पाटोदा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री का चुनाव मेघवाल ने आमजन को संबोधित करने के बाद यूनिटी मार्च को रवाना किया। यूनिटी मार्च अनूपगढ़ के पतरोडा से शुरू हुई और 6ए से प्रभावित किसानों के खेतों से होते हुए करीब 10 किमी की पदयात्रा कर गांव 27 ए पहुंची। जहां इसका समापन किया गया। यूनिटी मार्च के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बताया कि यूनिटी मार्च का मुख्य उद्देश्य है 6ए से संबंधित किसानों की समस्याओं को दूर करना है। उन्होंने बताया कि आज 6ए से संबंधित किसानों ने उन्हें मुख्य समस्या से अवगत करवाया है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि इस समस्या से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करवा कर समस्या का समाधान करवाने का पुरजोर तरीके से प्रयास किया जाएगा। 6ए से सम्बंधित किसानों ने बताई समस्या 6 ए के किसानों का नेतृत्व कर रहे मनोहर चावला और जतिन चावला ने बताया कि 1972 में सरकार के द्वारा पोंग बांध के किसानों को अनूपगढ़ क्षेत्र में भूमि आवंटित की गई थी और सरकार के द्वारा यह नियम लागू किया गया था कि जिन किसानों को भूमि आवंटित हुई है वह किसान 20 वर्षों तक भूमि का बेचान नहीं कर सकते है। पोंग बांध विस्थापित किसानों से स्थानीय किसानों के द्वारा जमीन को खरीद लिया गया था जिस पर सरकार ने ब्रीच ऑफ कंडीशन मानते हुए उस भूमि को निरस्त कर दिया। जब सरकार को किसानों ने समस्या से अवगत करवाया गया तो सरकार ने धारा 6 ए के अंतर्गत लंबे समय से काबिज किसानों ने 3 लाख प्रति मुरब्बा लेकर भूमि आमंत्रित कर दी मगर पोंग बांध विस्थापित किसान सुप्रीम कोर्ट चले गए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने 1996 में आवंटन पर रोक लगा दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी स्थानीय किसान उस भूमि पर काबिज है और किसान सरकार से इस भूमि का स्थायी आवंटन जारी करने की मांग कर रहे है। 6 ए से सम्बद्ध किसानों के खेतों से निकली यूनिटी मार्च केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि पूरे देश में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। आज जो यूनिटी यात्रा आयोजित की गई है। यह यूनिटी यात्रा 6 ए से प्रभावित किसानों से होते हुए गुजरी है। उन्होंने बताया की पदयात्रा के दौरान 6 ए से संबंधित किसानों से सुझाव लिए गए और उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी ली गई ताकि उनकी समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। आज वह हमारे बीच में नहीं है मगर फिर भी उनके विचार हमारे बीच मे जीवित है। उनके विचारों से प्रभावित होकर सरकार का प्रयास है कि किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाए। एडशीनल एसपी ऑफिस को हटवाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस विषय पर चर्चा करेंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है कि उनका प्रयास रहेगा कि अनूपगढ़ क्षेत्र में एडिशनल एसपी कार्यालय के साथ-साथ अन्य एडिशनल कार्यालय भी शुरू करवाया जाए ताकि आमजन को लाभ मिल सके।
115
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAlok Tripathi
FollowNov 21, 2025 14:09:210
Report
ASABDUL SATTAR
FollowNov 21, 2025 14:09:060
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowNov 21, 2025 14:08:500
Report
RKRakesh Kumar
FollowNov 21, 2025 14:08:350
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 21, 2025 14:08:160
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 21, 2025 14:08:00Jalaun, Uttar Pradesh:पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों पर करारा हमला बोला है. बता दें कि इससे पहले भी स्वामी रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं.
0
Report
MTMD. TARIQ
FollowNov 21, 2025 14:07:33Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत जिला प्रशासन ने SIR अभियान में तेजी लाने के लिए अनोखे इनाम का ऐलान किया है. जिला प्रशासन की ये पहल BLO को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है.
0
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 21, 2025 14:07:120
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 21, 2025 14:06:510
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 21, 2025 14:06:360
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 21, 2025 14:05:050
Report
JKJitendra Kanwar
FollowNov 21, 2025 14:04:440
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 21, 2025 14:04:020
Report
PMProsenjit Malakar
FollowNov 21, 2025 14:03:480
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 21, 2025 14:03:320
Report