Back
श्रीगंगानगर दौरे पर कांग्रेस ने मुलाकात के अवसर और फिरोजपुर फीडर पर सवाल उठाए
PKPradeep Kumar
Dec 06, 2025 12:16:11
Sri Ganganagar, Rajasthan
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को श्रीगंगानगर के एक दिन के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया और जिले को गाजर मंडी की सौगात भी दी। लेकिन उनके इस दौरे को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर ने प्रेस वार्ता कर कहा कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने मिलने का समय नहीं दिया। फिरोजपुर फीडर का पुनर्निर्माण कांग्रेस की देन — रूपेंद्र सिंह कुन्नर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीकरणपुर विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास तो कर दिया, लेकिन इसकी असली सच्चाई जनता को नहीं बताई। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 200 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए थे, लेकिन केंद्र सरकार ने जानबूझकर काम को आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि निर्माण कार्य कब शुरू होगा और कब पूरा होगा। कुन्नर ने यह भी कहा कि जनवरी में नहरबंदी लेने की मांग की जा रही है, लेकिन इसके लिए पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। यदि जनवरी में नहरबंदी हुई तो किसानों की फसलें बर्बाद हो जाएंगी। श्रीगंगानगर के कई मुद्दों पर मिलना चाहते थे कांग्रेस नेता प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री से श्रीगंगानगर के कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध लगातार बढ़ रहा है। आए दिन व्यापारियों और डॉक्टरों को धमकियां मिल रही हैं। इसके अलावा, ग्राउंडवाटर लेवल तेजी से गिर रहा है, जो जिले की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। अंता चुनाव और वसुंधरा पर उठाए सवाल गौड़ ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि अशोक गहलोत ने एक को निपटा दिया और दूसरे को निपटने में लगे हुए हैं. राजकुमार गौड़ ने कहा कि भाजपा सिर्फ बातें करना जानती है उन्हें यह भी बताना चाहिए कि अंता चुनाव में उन्होंने वसुंधरा राजे को कैसे निपटा दिया। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर धन्यवाद, लेकिन पुरानी सरकार का भी किया उल्लेख कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को गन्ने का समर्थन मूल्य ₹15 प्रति क्विंटल बढ़ाने पर धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी किसानों की मांग पर गन्ने के दाम बढ़ाए थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPravesh Kumar
FollowDec 06, 2025 13:17:410
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 06, 2025 13:16:560
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowDec 06, 2025 13:16:410
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 06, 2025 13:16:230
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 06, 2025 13:16:060
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowDec 06, 2025 13:15:460
Report
PVPankaj Verma
FollowDec 06, 2025 13:15:270
Report
0
Report
STSANDEEP TIWARI
FollowDec 06, 2025 13:08:4521
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 06, 2025 13:07:2091
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 06, 2025 13:07:05108
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 06, 2025 13:06:51103
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 06, 2025 13:06:26102
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 06, 2025 13:06:0770
Report