Back
सिरोही के पहल ग्रुप ने 1 लाख लीटर पानी से वन्यजीवों की प्यास बुझाई
STSharad Tak
Mar 16, 2026 09:31:28
Sirohi, Rajasthan
सिरोही से इंसानियत और प्रकृति प्रेम की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। भीषण गर्मी में जहां वन्यजीव पानी के लिए भटकते है, वहीं सिरोही का “पहल ग्रुप” प्यासे वन्यजीवों के लिए जीवनदायिनी बनकर सामने आया है। ग्रुप ने एक साथ 26 टैंकरों से करीब 1 लाख लीटर पानी जंगल क्षेत्र के वाडा खेड़ा जोड़ की नाड़ी में डलवाया है, ताकि गर्मियों में वन्यजीवों को पानी की कमी न हो। देखिए यह खास रिपोर्ट
वनयजीवों के लिए पानी की बड़ी व्यवस्था: सिरोही में पहल ग्रुप ने 26 पानी के टैंकरों से लगभग एक लाख लीटर पानी वाडा खेड़ा की नाड़ी में डलवाया। इस पहल का उद्देश्य है कि गर्मियों के दिनों में जंगल में रहने वाले वन्यजीवों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। केवल पानी ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों के लिए ककड़ी, गाजर और आलू जैसी खाद्य सामग्री भी वहां रखी गई, ताकि उन्हें भोजन भी मिल सके। ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि आज से अगले करीब तीन महीनों तक प्रतिदिन एक टैंकर पानी इस नाड़ी में डलवाया जाएगा।
हरदयाल सिंह, सदस्य, पहल ग्रुप
साल 2021 में शुरू हुआ यह ग्रुप आज समाज सेवा की मिसाल बन चुका है। दरअसल, जालोर के एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिजनों के पास शव को सिरोही लाने के लिए पैसे नहीं थे। तभी मौके पर सहायक उप निरीक्षक सचेंद्र रत्नू ने अपने साथियों के साथ मिलकर शव को परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की। यही घटना “पहल ग्रुप” की शुरुआत का कारण बनी। शुरुआत में केवल 16 सदस्य थे, लेकिन आज इस ग्रुप में करीब 95 सदस्य जुड़ चुके हैं। सभी सदस्य हर महीने अंशदान देते हैं और उसी राशि से वन्यजीवों, गायों और जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। गर्मियों में शहर के अलग-अलग स्थानों पर पानी के कैंपर लगाने का कार्य भी इसी ग्रुप द्वारा किया जाता है।
एएसआई सचेंद्र रत्नू (लाल शर्ट)
सिरोही का पहल ग्रुप यह साबित कर रहा है कि अगर इंसान ठान ले तो छोटी-सी शुरुआत भी समाज और प्रकृति के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है। भीषण गर्मी में प्यासे वन्यजीवों के लिए यह प्रयास न सिर्फ राहत है, बल्कि समाज के लिए सेवा, संवेदना और इंसानियत की एक प्रेरणादायक मिसाल भी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRajendra sharma
FollowMar 16, 2026 10:47:240
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 16, 2026 10:47:090
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 16, 2026 10:46:470
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 16, 2026 10:46:270
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 16, 2026 10:46:130
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 16, 2026 10:45:480
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 16, 2026 10:45:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 16, 2026 10:45:120
Report
VVvirendra vasinde
FollowMar 16, 2026 10:37:4625
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 16, 2026 10:37:2043
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 16, 2026 10:37:0812
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 16, 2026 10:36:4747
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 16, 2026 10:36:2846
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 16, 2026 10:36:0866
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 16, 2026 10:35:4992
Report