Back
सिरोही के नंदगांव में गाय-आधारित ऑर्गेनिक खेती से लागत घटीं, आत्मनिर्भरता बढ़ी
STSharad Tak
Jan 06, 2026 04:16:37
Sirohi, Rajasthan
रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव, बढ़ती लागत और यूरिया की किल्लत के बीच राजस्थान के सिरोही जिले के नंदगांव से एक ऐसी गॉर्गेनिक क्रांति शुरू हुई है जो गोबर, गोमूत्र और छाछ के सहारे किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है। 24 बीघा में शुरू हुआ यह पायलट प्रोजेक्ट अब पूरे देश के लिए एक मॉडल बनता जा रहा है। पथमेड़ा गौधाम के नंदगांव में गॉर्गेनिक यानी गौ-आधारित ऑर्गेनिक खेती का एक अनूठा प्रयोग किया गया। गोऋषि दत्त शरणानंद महाराज की प्रेरणा से शुरू हुए इस पायलट प्रोजेक्ट में गोबर, गोमूत्र और छाछ से 8 तरह की गॉर्गेनिक खाद तैयार की गई। इन खादों के जरिए 24 बीघा भूमि पर दलहन, तिलहन, अनाज, सब्जियां और मसालों की खेती की जा रही है—वो भी पूरी तरह रसायन-मुक्त। परिणाम चौंकाने वाले हैं—कम लागत में बेहतर और उन्नत फसल। मिट्टी में जीवांश बढ़ा है, भुरभुरापन आया है और फसलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत हुई है। सबसे बड़ी बात—अब किसानों को महंगे यूरिया और डीएपी पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा। रसायन-मुक्त फसल होने से बाजार में बेहतर दाम मिल रहे हैं और किसानों के स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ा है। कृषि एवं बागवानी प्रभारी दीपक मेनारिया के बताया कि इस गॉर्गेनिक पद्धति से मिट्टी की सेहत में बड़ा सुधार हुआ है। नंदगांव में नवाचार की मिसाल तब देखने को मिली जब विशैली खतपतवार गाजर घास से भी खाद बना दी गई। उसी घास को गोमूत्र के साथ मिलाकर नाइट्रोजन युक्त खाद में बदल दिया गया। यह प्रयोग न केवल खेती के लिए फायदेमंद है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। नंदगांव की इस गॉर्गेनिक खाद को पेटेंट भी मिल चुका है। नंदगांव का यह गॉर्गेनिक खेती मॉडल अब केवल एक प्रयोग नहीं रहा, बल्कि देशभर में लागू किए जाने की तैयारी है। नंदगांव में किसानों को यहां प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उनकी गॉर्गेनिक फसलों की खरीद भी सुनिश्चित की जाएगी। यह मॉडल साबित करता है कि अगर परंपरागत ज्ञान, गौ-आधारित संसाधन और आधुनिक सोच को साथ जोड़ा जाए, तो खेती न केवल लाभ का सौदा बन सकती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव भी रख सकती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसीकलां के थाना रोड स्थित कश्मीरी बुलन मार्केट मे अज्ञात 8,10 नकाबपोशों ने लाठी डंडों से लैस होकर दुकानदारों से की मारपीट
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Agra, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने PInewZ के संवाददाता अमित शर्मा से कई समसामयिक विषयों पर एक्सक्लूजिव बातचीत की ।
79
Report
0
Report
0
Report
0
Report
120 भट्ठे केवल 50 प्रतिशत तक कर रहे जमा,जांच जारी है, दोषी पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई-GST कमिश्नर
0
Report
0
Report