Back
पिपराली- दुर्गापुर को UIT से बाहर रखने की मांग पर ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट प्रदर्शन
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 23, 2026 10:24:21
Sikar, Rajasthan
पिपराली–दुर्गापुरा को यूआईटी में शामिल करने का विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
ग्रामीणों ने पंचायत समिति में यथावत रखने या नगर पालिका घोषित करने की उठाई मांग, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
सीकर शहर के नजदीकी पिपराली ग्राम पंचायत के पिपराली और दुर्गापुर गांव को यूआईटी (नगर सुधार न्यास) क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में आज पिपराली ग्राम और दुर्गापुरा गांव के लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर पिपराली ग्राम और दुर्गापुरा को गांव को पिपराली पंचायत समिति में रखने या फिर पिपराली पंचायत समिति को नगर पालिका घोषित करने की मांग उठाई।
पिपराली ग्राम पंचायत सरपंच संतोष मूंड ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपराली ग्राम को हाल ही में राज्य सरकार द्वारा यूआईटी क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है। इसके साथ ही दुर्गापुरा गांव को भी यूआईटी क्षेत्र में जोड़ा गया है इसके विरोध में आज पिपराली और दुर्गापुरा गांव के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को दोनों गांव को पंचायत समिति में यथावत रखने की मांग उठाई है। पिपराली सरपंच संतोष मूंड ने कहा कि पिपराली ग्राम क्षेत्रफल बाद जनसंख्या की दृष्टि से अत्यंत बड़ा क्षेत्र है। इसके साथ ही पिपराली आसपास के कई गांव का पंचायत समिति मुख्यालय भी है, वही प्रशासनिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र है। जिसके चलते यहां की जनसंख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है और नगरी सुविधाओं की आवश्यकता भी यहां है। ऐसी स्थिति में पिपराली गांव को नगर पालिका घोषित किया जाना चाहिए, जिससे यहां का विकास संभव हो सके। परंतु राज्य सरकार द्वारा हाल ही में पिपराली व दुर्गापुरा गांव को यूआईटी क्षेत्र में शामिल किया गया है जिसके चलते यहां का विकास कार्य अवरुद्ध होने की संभावना है। पिपराली और दुर्गापुर गांव यूआईटी क्षेत्र में शामिल होने के बाद आमजन को ना तो नगरपालिका जैसी सुविधा मिलेगी और ना ही ग्राम पंचायत स्तर पर स्वतंत्र रूप से विकास के कार्य हो सकेंगे। ऐसी स्थिति में स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि पिपराली गांव को युवा की क्षेत्र से पृथक किया जाए। पिपराली ग्राम की जनसंख्या क्षेत्रफल व महत्व को देखते हुए इसे नगर पालिका घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इस संबंध में ग्रामीणों की भावना एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए जल्द ही मामले में कार्रवाई हो। वही ग्रामीणों की मांगे नहीं मानने पर ग्रामीणों को साथ लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पिपराली व दुर्गापुरा गांव के ग्रामीण मौजूद रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 11:45:410
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 23, 2026 11:45:320
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 23, 2026 11:45:120
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 11:41:260
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 23, 2026 11:41:11Dudu, Rajasthan:फागी अस्पताल में सॉफ्टवेयर अटकने से मरीजों को पर्ची नहीं मिली
0
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 23, 2026 11:41:000
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 23, 2026 11:40:50Noida, Uttar Pradesh:A mother monkey with her baby on her chest meets a human mother with her child on her chest — different worlds, same unconditional love
0
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 23, 2026 11:40:370
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 23, 2026 11:40:220
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 23, 2026 11:40:11Noida, Uttar Pradesh:Man tells a bear he’s not invited and has to leave
0
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 23, 2026 11:39:590
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 23, 2026 11:39:43Betul, Madhya Pradesh:किसान बाल बाल बचा
भूसा निकलने के दौरान आई फुफकार की आवाज़
फिर दिखी कोब्रा की झलक तो घबराया किसान
सर्प विशेषज्ञ ने कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया
ग्राम मंडई की घटना
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 23, 2026 11:39:250
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 23, 2026 11:39:000
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 23, 2026 11:38:480
Report