icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
332001
PPINEWZ8 May 2025, 05:25 pm

Sikar -खाटूधाम में श्रद्धालुओं का उमड़ता सैलाब, बाबा श्याम के दर्शन का अद्भुत अनुभव

Sikar, Rajasthan:

सीकर जिले के खाटूधाम में बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेले में श्याम श्रद्धालुओं का सेलाब उमड़ पड़ा। शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी को आयोजित होने वाले इस मेले में देश के कोने-कोने से मोहनी एकादशी पर श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे।बाबा की चौखट पर शीश नवाकर अपने परिवार व्यापार के लिये मन्नत मांगी।श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। बाबा श्याम का श्रृंगार इस बार सफेद फूलों के साथ सतरंगी फूलों से अत्यंत मनोहारी ढंग से किया गया जिसने भक्तों का मन मोह लिया।मेले में सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। हाई अलर्ट को देखते हुए पुलिस, आरएसी, होमगार्ड्स और निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों के साथ दर्शन कर रहे हैं और भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। वहीं कस्बे में संचालित धर्मशालाओं में भजन संध्या और भंडारे जैसी धार्मिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामपुर खास में कांग्रेस की बढ़त, मोना मिश्रा के नेतृत्व से उत्साह

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान प्रतापगढ़ के रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना को सौंपने के बाद रामपुर की जनता गदगद है यहां की जनता ने आलाकमान का शुक्रिया अदा किया और सपा गठबंधन की सरकार बनने की बात कही। आराधना मिश्रा के पिता कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी है जिन्होंने एक ही पार्टी से एक ही विधानसभा से लगातार 9 बार विधायक रहकर इतिहास रचा है और दो बार से राज्य सभा सांसद है इनके राज्य सभा में जाने के बाद ही आराधना मिश्रा उर्फ मोना को चांस मिला और रामपुर खास से दो बार से कांग्रेस की विधायक है और कांग्रेस ने इनको विधान मंडल दल का नेता बनाया था और दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जब यूपी की टीम मौके पर पहुंची तो वहां के लोगों ने बहुत खुशी जाहिर की और इस बार कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनने का दावा किया। वही दो बार से लगातार नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार ने भाजपा के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस को जबरजस्त टक्कर दी है और इस बार भी बिना घोषणा हुए अपने आपको रामपुर खास का भाजपा का प्रत्याशी मानकर 55 किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकाली जिससे लोगो का ताता लगा था छोटे सरकार से बात की तो उन्होंने साफ साफ बताया कि इनके अध्यक्ष बनने से कोई फायदा नहीं जो सीट जीतने वाली थी वो भी हार रही है कांग्रेस ये महिला समझकर बनाया है लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ने वाला इनके यहां वंश वाद चलता है ये अपनी बपौती की सीट पर जीती है इनका कोई वजूद नहीं है। नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार भाजपा प्रत्याशी रामपुर खास । वही पॉलिटिकल एक्सपर्ट का कहना है कि कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सपा की बात करे तो उनके लोगो का कहना है कि कांग्रेस 50 सीट मांग रही है लेकिन वो 10 सीट के लायक भी नहीं है कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी की कांग्रेस के साथ साथ विपक्ष में भी अच्छी पकड़ है प्रमोद जी के साथ साथ मोना जी कितना बेहतर कर पाएंगी हालांकि सोशल इंजीनियरिंग के तहत अध्यक्ष बनी है कितना कर पाएंगी ये अभी कहना मुनासिब नहीं होगा। चंदन सिंह पॉलिटिकल एक्सपर्ट
0
0
Report

त्योहारी सीजन से पहले राजगढ़ नगर पालिका की बैठक: सफाई-रोशनी और विकास

Alwar, Rajasthan:त्योहारी सीजन से पहले राजगढ़ नगर पालिका की बैठक: सफाई-रोशनी और विकास राजगढ़ (अलवर)। त्योहारी सीजन को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र में सफाई, रोशनी और विकास कार्यों को लेकर नवनिर्वाचित पार्षदों और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विक्रांत शर्मा की बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी की मौजूदगी में ईओ कार्यालय में हुई बैठक में विभिन्न वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी ने कस्बे की ऐतिहासिक बावड़ियों और कुंडों के सौंदर्यीकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूर्व में जारी टेंडर को निरस्त कर नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने और सभी वार्डों में व्यापक सफाई अभियान चलाने की बात कही। पार्षद संजय शर्मा ने नगर पालिका में मूल पद से अलग अन्य कार्यालयों में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को वापस सफाई कार्य में लगाने की मांग की। पार्षद राजकुमार सैनी ने नगर पालिका में शामिल की गई ग्राम पंचायतों में बने अटल सेवा केंद्र भवनों को नगर पालिका के अधीन लेने की मांग रखी। साथ ही परिसीमन के बाद गठित नए वार्डों में दीपावली से पहले लाइट व्यवस्था करने तथा कारोठ रोड पर हाईमास्ट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया। पार्षद अंजू शर्मा ने सफाई कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए दीपावली से पहले वेतन भुगतान कराने की मांग की। बैठक में नगर पालिका की खातेदारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और उसकी तारबंदी करवाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों और पार्षदों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया。
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ के कुछ हिस्सों में आया बाढ़ की समस्या बढ़ते जा रही है मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जयेजा लिए

Rajan SinghRajan SinghFollow1m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ ब्रेकिंग उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज और जेहठा क्षेत्र में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वहीं एनडीआरएफ, गोताखोर और राहत टीमें स्टीमर व नावों के जरिए प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने में जुटी हैं। कई घरों में ताला लगाकर लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं, जिसके बाद वाहनों की चोरी की शिकायतें भी सामने आई हैं। ऐसे में पुलिस को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार गश्त करने और दिन-रात लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

द्वारका अस्पताल में चोरी: 25‑वर्षीय अमन गिरफ्तार, 3 मामले सुलझे

New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल में मरीजों के परिजनों और विजिटर्स का सामान चोरी करने वाले 25 वर्षीय आरोपी अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 चोरी के मोबाइल फोन, 5100 रुपये नकद, बैग, मेडिकल दस्तावेज, ईयरबड्स और कई कार्ड बरामद किए हैं। डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए SHO इंस्पेक्टर सुनील कुमार रोहिल्ला के नेतृत्व में टीम ने CCTV फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, उसकी गिरफ्तारी से चोरी के 3 मामले सुलझे हैं।
0
0
Report

पीएम मोदी ने दलाल खत्म कर विकास का स्पष्ट रास्ता दिखाया: सेवा ज्योति यात्रा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सेक्टर 15 कम्युनिटी सेंटर में सेवा सेवा ज्योति यात्रा के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में दलालों को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। कांग्रेस के प्रधानमंत्री खुद बोलते थे कि ऊपर से ₹1 भेजा जाता है लेकिन 15 पैसा नीचे पहुंचते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी बात को दिल और दिमाग पर लेकर काम किया और उसका नतीजा यह रहा कि जो दलाल विकास के पैसों को बीच में ही हड़प कर जाते थे उनको समाप्त कर दिया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का मतलब है कि हमें अब उन लोगों तक भी पहुंचना है जनता हम अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं। हमें उन नए परिवारों से भी जाकर मिलना है कि उनको किसी तरह का कोई परेशानी तो नहीं है और उनकी परेशानी को हल भी करना है। तभी इस यात्रा को सफल यात्रा कहा जाएगा। उन्होंने कहा सरकार चाहे किसी की भी रही हो एमएलए एमपी या पार्षद चाहे कोई भी हो उनके पास वही लोग होते हैं जो आसपास घूमते रहते हैं लेकिन अब हमें नए लोगों तक भी पहुंचना है। उन्होंने कहा कि हमें मोदी जी से प्रेरणा लेकर 2047 के सपने को पूरा करना है。 संबोधन। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल संबोधन। कृष्णपाल गुर्जर केंद्रीय राज्य मंत्री
0
0
Report

कवर्धा: सरकारी धान मिलिंग में 2 करोड़ की गड़बड़ी, जांच शुरू

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा कस्टम मिलिंग में सरकारी चावल में बड़ा अंतर, 2 करोड़ की गड़बड़ी का मामला गंडईकला की श्रीराम राइस मिल में सरकारी धान की कस्टम मिलिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिकॉर्ड में 10,480 क्विंटल चावल दर्ज था, लेकिन जांच में मौके पर सिर्फ 5,925 क्विंटल मिला। यानी 4,554 क्विंटल चावल कम, जो करीब 6,797 क्विंटल धान के बराबर है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य, राजस्व, पुलिस, नागरिक आपूर्ति निगम और वेयरहाउस की संयुक्त टीम जांच के लिए पहुंची तो मिल के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। मैनेजर से संपर्क के बाद भी चाबी नहीं मिली, जिसके बाद पंचों की मौजूदगी में ताला तोड़कर टीम ने मिल में प्रवेश किया। जांच में बी-1 पंजी, स्टॉक रजिस्टर और मासिक विवरण पंजी भी नहीं मिले। परिसर में करीब 75 हजार खाली जूट बारदाने पाए गए। टीम ने मौके पर मिले धान-चावल को जब्त कर मिल प्रतिनिधि की सुपुर्दगी में रखा है। जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी गई है। मिल संचालक को तीन दिन में जवाब देना होगा। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर एफआईआर, करीब 2 करोड़ की वसूली, बैंक गारंटी राजसात और तीन साल की ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई हो सकती है。
0
0
Report
Advertisement

शहडोल में अवैध रेत माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई: 3 डंपर जब्त, एक फरार

Shahdol, Madhya Pradesh:अवैध रेत पर माइनिंग की बड़ी कार्रवाई, 3 डंपर जब्त, एक लेकर तस्कर फरार शहडोल में अवैध रेत के कारोबार के खिलाफ माइनिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बुढार के जरवाही-बटली घाट पर दबिश देकर टीम ने रेत से लदे चार डंपर पकड़े, लेकिन कार्रवाई के दौरान एक डंपर लेकर तस्कर फरार हो गया। वहीं, मौके पर रेत कारोबारियों के बीच विवाद और हंगामे की स्थिति भी बनी। माइनिंग विभाग की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है, लेकिन पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं。 अब देखना होगा कि अवैध रेत के इस खेल में आगे किन लोगों पर कार्रवाई होती है。 बाइट01- अभिषेक पटाले, माइनिंग इंस्पेक्टर
0
0
Report

फलाहारी महाराज के दावों के बाद विराट कोहली-केली कुंज विवाद में सीबीआई जांच मांग

Mathura, Uttar Pradesh:विराट कोहली और प्रेमानंद जी महाराज आश्रम विवाद में फलाहारी महाराज का नया दावा, सीबीआई जांच की उठाई मांग मथुरा/वृंदावन संत प्रेमानंद जी महाराज के केली कुंज आश्रम को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और बयानों के बीच अब फलाहारी महाराज ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और आश्रम के कुछ सेवादारों को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है। फलाहारी महाराज के इन सनसनीखेज दावों के बाद आश्रम और संत समाज के बीच हलचल काफी तेज हो गई है। फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया है कि आश्रम में सक्रिय प्रॉपर्टी गुट और तथाकथित नकली साधुओं ने अपने अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से विराट कोहली को 2 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे, जबकि 3 करोड़ रुपये की नगद राशि उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचाई गई थी। महाराज का दावा है कि जब बाद में विराट कोहली के मन में सच्ची भक्ति जागी, तो वे दोबारा वृंदावन आए और उन्होंने ली गई राशि से कई गुना अधिक धन आश्रम को वापस लौटाया, जिसे अब सेवा कार्यों में लगाया गया है। अपने दावों को सच बताते हुए फलाहारी महाराज ने कहा कि वे वर्षों से अन्न त्याग कर तपस्या कर रहे हैं और कभी झूठ नहीं बोलते। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि विराट कोहली की कंपनी और संबंधित साधुओं के बैंक खातों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा। उनका यह भी कहना है कि यदि मामले में सीबीआई (CBI) जांच होती है, तो आश्रम में मौजूद लगभग 10 प्रतिशत नकली साधु सीधे जेल जाएंगे। गौरतलब है कि फलाहारी महाराज इससे पहले भी आश्रम परिसर में सक्रिय पीआर (PR) ग्रुप और प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों की शिकायतें दर्ज करा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, केली कुंज के सेवादारों ने फलाहारी महाराज के इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार और भ्रामक बताते हुए उन्हें 1 करोड़ रुपये का मानहानि (Defamation) का लीगल नोटिस भेजा है। आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा केवल संत दर्शन और व्यक्तिगत श्रद्धा के कारण केली कुंज आते हैं। फिलहाल फलाहारी महाराज के इन नए दावों पर विराट कोहली की टीम या किसी प्रशासनिक एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।
0
0
Report
Advertisement

टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की पदोन्नति न मिलने पर राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक अब अपनी मांग पूरी नहीं होने पर भारत की राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे. दरअसल पिछले 3 दिनों से टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वही पूरे छत्तीसगढ़ में 41 हजार टीईटी परीक्षा में पास हुए शिक्षक हैं जो पदोन्नति की बांट जोह रहे हैं 17 सालों से टीईटी की परीक्षा पास करने के बाद इन्हें पदोन्नति नहीं दी गई सभी शिक्षको ने 1998-2003-2005-2006-2008-2011-2013-2015 में टीईटी की परीक्षा पास कर चुके हैं इनमें कई शिक्षक तो ऐसे हैं जो अब रिटायर्ड होने वाले हैं लेकिन फिर भी इन्हें पदोन्नति नहीं किया गया जिसके लिए अब सभी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे हैं आपको बता दे कि पूरे प्रदेश में टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की संख्या 41000 है तो वहीं अब इन शिक्षकों का कहना है हर बार सरकार केवल आश्वासन देती है लेकिन नियमतः हमें पदोन्नति नहीं कर रही है लम्बे समय से पढ़ाने वाले शिक्षक अब रिटायर भी होने वाले हैं लेकिन अब तक पदोन्नति नहीं हुए हम सबकी मांग जायज है लेकिन फिर भी सरकार हमारे साथ विश्वासघात कर रही है सभी शिक्षकों को टीईटी पास किए लगभग 15 से 20 साल तक हो चुके हैं जब पदोन्नति ही नहीं करना है तो फिर हम जी कर क्या करें इसलिए अब राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांग रहे हैं।
0
0
Report

GDA के बुलडोजर से खोराबार मेडिसिटी में अवैध अतिक्रमण हटाकर सड़क साफ

Gorakhpur, Uttar Pradesh:खोराबार मेडिसिटी टाउनशिप में गर्जा GDA का बुलडोजर। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में विकास की राह में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण पर GDA ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण और कब्जा ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण की वजह से 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण प्रभावित हो रहा था। नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद GDA ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। GDA के मुताबिक, प्राधिकरण की अर्जित भूमि पर सबरू यादव और जवाहर यादव की ओर से अवैध रूप से निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। यह निर्माण योजना के तहत प्रस्तावित 24 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण में बाधक बन रहा था। प्राधिकरण की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले नोटिस दिया गया था। आरोप है कि नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद GDA की प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई GDA उपाध्यक्ष के निर्देश पर मुख्य अभियंता किशन सिंह और अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप के नेतृत्व में की गई। मौके पर जिलाधिकारी द्वारा नामित मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। अभियान में सहायक अभियंता ए.के. तायल और धर्मेश, अवर अभियंता प्रभात कुमार, राकेश कुमार और संदीप सोनी के साथ प्रवर्तन स्टाफ, प्रवर्तन दल और पुलिस बल शामिल रहा। GDA अधिकारियों के मुताबिक, खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में विकास कार्यों को गति देने के लिए अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद 24 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top