Back
नीमकाथाना: कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, ED-CBI दुरुपयोग पर चिताएं बढ़ीं
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 17, 2025 11:21:24
Sikar, Rajasthan
जिला सीकर
नीमकathाना
नीमकाथाना में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन। ईडी एवं सीबीआई सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए रैली निकाल कर जताया विरोध।
सीकर जिले के नीमकाथाना में आज कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी और सीबीआई सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नीमकाथाना जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष नूर दिन कुरैशी, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव बलि, जिला विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल सहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। घसिया ने कहा कि जिस तरीके से केंद्र की भाजपा सरकार ने ईडी और सीबीआई को अपने कब्जे में कर उसका दुरुपयोग कर रही है, औरooker कोर्ट में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर 11 साल से चले मामले को बिना एफआईआर के दोषमुक्त कर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मुकदमा था जो 11 साल से बिना एफआईआर दर्ज के तानाशाही के खिलाफ चला था। अगर कोई मुकदमा दर्ज होता है तो उसमें सबसे पहले एफआईआर दर्ज होती है, पर राहुल गांधी जी पर बिना FIR दर्ज किए 55 घंटे तक पूछताछ की गई। सोनिया गांधी जो बीमार रहती हैं उनसे भी पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही कर रही है और उसे जनता के बीच लाने के लिए विरोध किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि ED के अधिकारियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं है और ED के अधिकारी कोर्ट में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए, जिससे अदालत ने मुकदमा खारिज कर दिया। घसिया ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जो भी व्यक्ति बोलता है या तो जेल में होता है या उसके घर पर ED या CBI का छापा पड़ता है। इससे देश के संविधान को केंद्र की भाजपा सरकार कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस तरह के तानाशाही रवैये को खत्म करने का काम हम करेंगे और सड़क से लेकर संसद तक इसका विरोध करेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ED और CBI का दुरुपयोग कर रही है, इसके खिलाफ आज प्रदर्शन किया गया। उन्होंने नीमकाथाना जिला और सीकर 8संभाग की मांग को लेकर भी मुद्दा उठाया और कहा कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो नीम का थाना को फिर से जिला और सीकर को विभाजन घोषित किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 17, 2025 13:05:560
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowDec 17, 2025 13:05:43Noida, Uttar Pradesh:Protesters are chanting slogans: Follow the path of Babar, liberate the Seven Sisters.
0
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 17, 2025 13:05:330
Report
NJNitish Jha
FollowDec 17, 2025 13:05:170
Report
MTMD. TARIQ
FollowDec 17, 2025 13:05:040
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 17, 2025 13:04:410
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 17, 2025 13:04:230
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 17, 2025 13:04:020
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 17, 2025 13:03:480
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 17, 2025 13:03:220
Report
MMMohd Mubashshir
FollowDec 17, 2025 13:02:550
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 17, 2025 13:02:360
Report
SJSubhash Jha
FollowDec 17, 2025 13:02:200
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 17, 2025 13:00:580
Report
AGAdarsh Gautam
FollowDec 17, 2025 13:00:380
Report