Back
सीकर में मदन राठौड़ का तंज: डोटासरा के बयान पर हमला
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 01, 2025 14:04:03
Sikar, Rajasthan
सीकर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का सीकर में बड़ा बयान
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पीसीसी चीफ डोटासरा को जन्मदिन की बधाई देते हुए जमकर कसे तंज
प्रिंसिपल ट्रांसफर व पोपाबाई के राज के बयान पर भी किया पलटवार
एंकर.....
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मतदान राठौर आज सीकर आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सीकर जिले के फतेहपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। इसके बाद फतेहपुर से सीकर तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड का जगह-जगह स्वागत हुआ। दरसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए पिपराली स्थिति उनके आश्रम पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रिंसिपल ट्रांसफर पर पीसीसी चीफ डोटासरा के बयान पर तंज करते हुए डोटासरा को जन्मदिन की बधाई देते हुए भगवान से उन्हें थोड़ी सद्बुद्धि देने की कामना भी की।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर लोकल का वोकल के संदेश को साकार करने के लिए प्रदेश स्तर पर सरकार द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से भी स्थानीय उत्पादन की अधिक से अधिक खरीदारी करने की अपील की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में प्रिंसिपल ट्रांसफर मामले में डोटासरा की ओर से दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आज डोटासरा जी का जन्मदिन है इसलिए कोई कटाक्ष नहीं करूंगा लेकिन पहले उन्हें खुद सोचना चाहिए कि पूर्ववर्ती सरकार में वह भी शिक्षा मंत्री रहे हैं। अगर वह अपने कार्यकाल को भी देख लेते तो अच्छा होता। शिक्षा मंत्री रहते हुए उनके ऊपर कई आरोप लगे थे, पहले उनको भी उन्हें देखना चाहिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने डोटासरा को लंबी उम्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगर उन्हें थोड़ा सद्बुद्धि मिल जाए तो और भी अच्छी बात है। डोटासरा जी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण तैयार करें तो और भी अच्छा होगा। प्रदेश में बोर्डों के गठन पर बोलते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं ऐसा नहीं है कि कांग्रेस ने बोर्ड बनाया और हमारी सरकार आते ही हमने भंग कर दिया हम ऐसा नहीं करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि हम सही तरीके से चलते हैं और वह (कांग्रेस) गलत तरीके अपनाते थे। डोटासरा के प्रदेश में पोपा बाई के राज के बयान पर भी पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बोले कि डोटासरा जी का जी जानता है कि प्रदेश में किसका राज है, प्रदेश में भजन लाल जी का राज और सक्षम नेतृत्व का राज है जो सही दिशा में काम कर रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड बोलेडोटासरा जी की अंदर ही अंदर क्या स्थिति है वह तो वही जानते हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम रणवा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, श्रवण चौधरी, यश जलधारी, नेमीचंद कुमावत, जितेंद्र कारंगा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट - मदन राठौड़
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान。
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowOct 03, 2025 19:00:3611
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowOct 03, 2025 19:00:252
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowOct 03, 2025 19:00:140
Report
SLSanjay Lohani
FollowOct 03, 2025 18:50:202
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 03, 2025 18:50:111
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 03, 2025 18:49:593
Report
D1Deepak 1
FollowOct 03, 2025 18:49:342
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:49:160
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:49:060
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 03, 2025 18:48:510
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowOct 03, 2025 18:48:350
Report
PKPankaj Kumar
FollowOct 03, 2025 18:48:250
Report
MSManish Sharma
FollowOct 03, 2025 18:47:550
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:47:420
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 03, 2025 18:47:330
Report