Back
सीकर के श्रीमाधोपुर में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 28, 2025 03:48:15
Sikar, Rajasthan
लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर
गुरूद्वारा सिंह सभा में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ लिया पंजाबी समाज के लोगों ने भाग। शबद कीर्तन की मधुर स्वर से गुरूद्वारा गुंजायमान हुआ। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित प्रबुद्धजन लोगों ने भी लिया भाग। अरदास के बाद महाआरती के साथ लंगर बरपाया गया।
सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में गुरू गोविंद सिंह का 359वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
सिख धर्म के दसवें गुरु, साहिब-ए-कमाल गुरू गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाशोत्सव गुरूद्वारा सिंह सभा में श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरूद्वारे में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोगों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात काल से ही शबद कीर्तन के साथ हुई। रागियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मधुर एवं भावपूर्ण शबदों से गुरूद्वारा परिसर पूरी तरह से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने गुरू गोविंद सिंह जी के जीवन, त्याग, शौर्य एवं मानवता के लिए किए गए योगदान को स्मरण करते हुए नतमस्तक होकर मत्था टेका। इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरू गोविंद सिंह जी के आदर्शों, समानता, साहस और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी का जीवन समाज को सत्य, न्याय और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के समापन पर अरदास की गई, जिसके बाद महाआरती सम्पन्न हुई। तत्पश्चात गुरू का अटूट लंगर बरपाया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowDec 28, 2025 05:21:490
Report
VRVikash Raut
FollowDec 28, 2025 05:21:350
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowDec 28, 2025 05:21:230
Report
VRVikash Raut
FollowDec 28, 2025 05:20:450
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 28, 2025 05:20:310
Report
UCUmesh Chouhan
FollowDec 28, 2025 05:20:000
Report
YSYeswent Sinha
FollowDec 28, 2025 05:19:490
Report
MKMohammed Khan
FollowDec 28, 2025 05:19:120
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 28, 2025 05:18:580
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 28, 2025 05:18:510
Report
VKVishal Kumar
FollowDec 28, 2025 05:18:400
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowDec 28, 2025 05:17:270
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 28, 2025 05:17:090
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 28, 2025 05:16:500
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 28, 2025 05:15:150
Report