Back
12 फरवरी को मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय हड़ताल, सीटू-सीडब्ल्यूएफआई का ऐलान
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 07, 2026 12:05:55
Sikar, Rajasthan
सीकर
सीडब्ल्यूएफआई के 11वें अखिल भारतीय सम्मेलन का दूसरा दिन
राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता बोली आगामी 12 फरवरी को अखिल भारतीय हड़ताल द्वारा मजदूर विरोधी नीतियों का दिया जाएगा जवाब
सीकर में भारत निर्माण मजदूर फेडरेशन संबंधित सीटू का 11 वां अखिल भारतीय सम्मेलन के दूसरे दिन के सत्र का उद्घाटन करते हुए भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र, सीटू के अखिल भारतीय महामंत्री और पूर्व सांसद कमरेड ए. एम. करीम और सीडब्ल्यूएफआई राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता ने कहा कि आज पूरे देश का मजदूर वर्ग देश के सार्वजनिक उद्योगों को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है जबकि केंद्र सरकार हमारे देश के तमाम सार्वजनिक उद्योगों का पूंजीपतियों के हक में निजीकरण कर रही है और देश की धन संपदा को कौड़ियों के दाम लूटा रही है। केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों की लूट की रक्षा के लिए देश की आजादी के संघर्ष के दौरान बने हुए श्रम कानून से लेकर आजादी के बाद बने हुए कुल 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार मजदूर विरोधी लेबर कोड का गजट नोटिफिकेशन 21 नवंबर 2025 को जारी कर दिया है। सरकार की मनसा 1 अप्रैल से मजदूर विरोधी संहिता को लागू करने की है, लेकिन देश का मजदूर वर्ग इसको किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा और सीटू सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन सहित स्टील, कोयला, आंगनबाड़ी, मिड डे मील वर्कर, भवन निर्माण वर्कर और तमाम क्षेत्र के अखिल भारतीय फेडरेशन द्वारा आगामी 12 फरवरी को देशव्यापी अखिल भारतीय हड़ताल करके सरकार की नीतियों का जवाब दिया जाएगा। सरकार ने पिछले 12 सालों में पूंजीवादी घरानों का 23 लाख करोड रुपए का लोन बटे खाते डाल दिया है जबकि किसानों और मजदूरों पर भारी बोझ डाल दिया गया है। इसी का नतीजा है कि आज देश की अर्थव्यवस्था बहुत मुश्किल हालात में पहुंच गई है। आम जनता के पास दैनिक आवश्यकताओं की चीजों को खरीदने की ताकत नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत लगातार गिरती जा रही है और निवेशक अपना भरोसा खो रहे हैं।
इसी सत्र में बोलते हुए यूआईटीबीबीके महामंत्री और साइप्रस के पुर्व श्रम मंत्री कमरेड निखालिष ने कहा कि आज दुनिया में अमेरिकन साम्राज्यवाद की दादागिरी चल रही है और कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं रह गया है। जिस तरह से वेनेजुएला के चुने हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ने हमला बोलकर गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क जेल में बंद कर दिया है, जो मानव सभ्यता के लिए बहुत बर्बरता पूर्ण कार्यवाही है। इसका पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है। न केवल भारत में बल्कि तमाम दुनिया में दक्षिणपंथी सरकारें मजदूर वर्ग पर भारी हमले बोल रही हैं जिसका मजदूरों की एकजुटता से मुकाबला किया जाएगा。
मीडिया से बातचीत करते हुए अखिल भारत निर्माण मजदूर फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमरेड हेमलता कहा कि केंद्र सरकार निर्माण मजदूरों के लिए बने हुए सामाजिक सुरक्षा कानून 1996 को व माइग्रेंट वर्करों के लिए बने हुए कानून 1970 को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इसलिए आज के день ज्यादा से ज्यादा संगठन को मजबूत करने की जरूरत है ताकि सामाजिक सुरक्षा के कानून की रक्षा की जा सके। सम्मेलन में आज उनके द्वारा रखी गई रिपोर्ट पर 500 डेलीगेट चर्चा कर रहे हैं, जिसको कल अंतिम रूप दिया जाएगा।
बाइट - हेमलता
राष्ट्रीय अध्यक्ष
सीडब्ल्यूएफआई。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRavi Kant
FollowFeb 07, 2026 13:23:26Noida, Uttar Pradesh:A playful winter moment shared between a child and a baby donkey
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 13:23:150
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:22:560
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowFeb 07, 2026 13:22:350
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowFeb 07, 2026 13:22:150
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 13:21:230
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 07, 2026 13:21:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 13:20:420
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 07, 2026 13:20:200
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:20:100
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 13:19:390
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 07, 2026 13:19:03Noida, Uttar Pradesh:A family of wild Pallas's cats living in the grasslands of Qinghai Province, China.
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 13:18:52Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- स्कूल के फेयरबेल में शामिल होने के लिए स्कूली बच्चे करीब 1 दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे...इस दौरान रास्ते भर में जकमर स्टंटबाजी भी की गई
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 07, 2026 13:18:42Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ମନ୍ନପୂରମ ଗୋଲଡ଼ ଲୁଟ ଘଟଣା ର ମାଷ୍ଟର ମାଇଣ୍ଡ ସୁବୋଧ ସିଂ କୁ ୧୫ ଦିନିଆଁ ରିମାଣ୍ଡ ରେ ନେଲା ରାଜସ୍ଥାନ ପୋଲିସ |
0
Report