Back
खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, रींगस से निशान लेकर पहुंचे भक्त
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 07, 2025 13:06:19
Sikar, Rajasthan
सीकर जिले के खाटूश्यामजी स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। होलीडे के चलते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली। दूर-दूर से आए श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव में नजर आए। रींगस से केसरिया निशान लेकर बड़ी संख्या में श्याम भक्त पैदल यात्रा करते हुए खाटूधाम पहुंचे। श्याम बाबा के जयकारों के साथ कदम बढ़ाते हुए भक्तों ने मंदिर पहुंचकर निशान अर्पित किए और बाबा श्याम के दर्शन किए। बाबा की चौखट पर पहुंचकर श्रद्धालु श्रद्धा भाव से शीश नवाते नजर आए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में श्री श्याम मंदिर कमेटी के गार्डों के साथ पुलिस जाब्ता तैनात रहा। वहीं मंदिर कमेटी द्वारा दर्शन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया जिससे श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के बाबा के दर्शन प्राप्त हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report