Back
नीमकाथाना में बालासिद्ध महाराज का विशाल भंडारा और 2.5 किमी निशान यात्रा
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 29, 2026 05:33:43
Sikar, Rajasthan
नीमकाथाना क्षेत्र के हसामपुर के निकट बक्सीपुरा स्थित ठाकुर जी मंदिर से बालासिद्ध महाराज का विशाल भंडारा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ढाई किलोमीटर लंबी निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए। पेट पलाइन के साथ निकले भक्तों में अपने कुलदेव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में पूजा-अर्चना की और बाबा के भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। जुलूस जाटवास शिव मंदिर पहुंचा, जहां भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। जाटवास ग्राम में रामकरण राठी सहित ग्रामीणों ने राजेश नेहरा का सम्मान करते हुए शीश झुकाकर अभिनंदन किया। गांव के लोगों ने करीब चार घंटे तक श्रद्धालुओं की सेवा की। यात्रा के दौरान कुछ कठिनाइयां जरूर सामने आईं, लेकिन कुलदेव के प्रति आस्था ने सभी को उत्साहित और प्रसन्न बनाए रखा। लगभग चार घंटे की यात्रा पूरी करने के बाद भक्त बालासिद्ध महाराज मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर सेवकों ने उनका स्वागत और सम्मान किया। आयोजन के तहत रात्रि में जागरण और दिन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 29, 2026 06:47:550
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 29, 2026 06:47:430
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 29, 2026 06:47:300
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 29, 2026 06:47:180
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 29, 2026 06:47:050
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 29, 2026 06:46:530
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 29, 2026 06:46:300
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 29, 2026 06:46:200
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 29, 2026 06:45:580
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 29, 2026 06:33:27179
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 29, 2026 06:33:16235
Report
RSRahul shukla
FollowMar 29, 2026 06:33:03196
Report
MSManish Singh
FollowMar 29, 2026 06:32:54358
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 29, 2026 06:32:41286
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 29, 2026 06:32:31281
Report