Back
40 बीघा चारागाह अतिक्रमण हटाकर खाटूश्यामजी में भक्तों के लिए रास्ते साफ
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 24, 2025 04:07:29
Sikar, Rajasthan
सीकर जिले के खाटूश्यामजी में प्रशासन ने बाबा श्याम के जन्मोत्सव से पहले बड़ा कदम उठाते हुए करीब 40 बीघा 10 हैक्टेयर चारागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। यह भूमि रिंगस रोड मुख बधिर स्कूल से काकड़ वाली ढाणी तक स्थित है। इस भूमि पर करीब 25 कब्जाधारियों द्वारा अवैध निर्माण व कब्जे किए गए थे। प्रशासन ने सभी को नोटिस जारी कर भूमि को खाली करवाया। तहसीलदार महिपाल राजावत के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में पटवारी रोहिताश सेपट, नगरपालिका स्वास्थ्य निरीक्षक विरेन्द्र सिंह चंदेलिया, विजयपाल बाजिया, सुमेर सिंह, तथा सर्वे टीम के सदस्य महेन्द्र भामू और अमित मावलिया शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी भूमि का नाप-चौक कर अतिक्रमण हटाया। इस भूमि पर अब श्याम भक्तों के आवागमन के लिए बेरिकैटिंग लगाई जाएगी ताकि आने-जाने में सुविधा रहे। इस बार चारण मेला ग्राउंड में बेरिकैटिंग नहीं लगाई जाएगी इसलिए भक्तों के लिए नया रास्ता तैयार किया जा रहा है। बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर लाखों श्रद्धालु खाटूधाम पहुंचेंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से भक्तों के लिए सुचारू यातायात और सुरक्षित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
FWFAROOQ WANI
FollowOct 24, 2025 06:32:310
Report
ASArvind Singh
FollowOct 24, 2025 06:32:160
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowOct 24, 2025 06:32:050
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 24, 2025 06:31:430
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 24, 2025 06:31:24Noida, Uttar Pradesh:प्रियंका मौर्या सदस्य राज्य महिला आयोग की बाईट मुरादाबाद मदरसे वाली घटना पर
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 24, 2025 06:31:150
Report
DGDeepak Goyal
FollowOct 24, 2025 06:30:440
Report
JPJai Pal
FollowOct 24, 2025 06:30:130
Report
NKNished Kumar
FollowOct 24, 2025 06:24:200
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 24, 2025 06:24:042
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 24, 2025 06:23:400
Report
TCTanya chugh
FollowOct 24, 2025 06:23:190
Report
SDSurendra Dasila
FollowOct 24, 2025 06:23:100
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 24, 2025 06:22:350
Report
MSManish Sharma
FollowOct 24, 2025 06:22:190
Report
