Back
किरोड़ी लाल मीणा का जन्मदिन सादगी से, भजन संध्या में राजनीति पर तंज
ASArvind Singh
Nov 04, 2025 05:18:33
Sawai Madhopur, Rajasthan
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के हाउसिंग बोर्ड रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में एक शाम गौ माता के नाम भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा उपस्थित रहे। कृषि मंत्री कार्यक्रम के दौरान देर रात तक भजनों का आनंद लेते हुए नजर आए। इस दौरान भक्तों की मनुहार पर कुछ देर के लिए कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के थिरकते हुए भी दिखाई दिए। आपको बताते चलें कि 3 नवंबर को कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का जन्मदिन भी था लेकिन प्रदेश में एक बड़ी दुर्घटना और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवनानी के निधन के चलते उन्होंने जन्मदिन बहुत ही सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अपने जन्मदिन को लेकर कहा कि जब उनके पिताजी ने स्कूल को लेकर गए और कहा कि मास्टर जी मेरे को जन्मदिन का तो पता नहीं पर इतना लिख दो की दसवीं पास करते ही इनकी नौकरी लग जाए। मास्टर जी भी ऐसे ही थे मेरे और मेरे बड़े भाई के जन्मदिन में चार महीने का फर्क है। जब मास्टर जी ऐसे मिले तो हम भी डॉक्टर जी बन गए। हम रास्ता भटक गए और राजनीति में आ गए। राजनीति में भयंकर दलदल है। इसकी सफाई मेरे पीछे खड़े जो संत खड़े हैं वो आशीर्वाद दे रहे हैं कि जब तक राजनीति में रहना है कोई धब्बा नहीं लगने देना है। राजनीति येन केन प्रकारेण सत्ता में आना, सत्ता का सुख भोगना है समाज और राष्ट्र की चिंता नहीं है। राजनीति में राष्ट्र की परवाह करने वाले लोग कम ही रह गए। उन्होंने कहा कि अभी लोगों ने नारा लगाया कि राजस्थान का एक ही लाल किरोड़ लाल मीणा तो मैंने मना किया कि हमें लाल बहादुर शास्त्री जैसा लाल बनना है जो 18 महीने विषम परिस्थितियों में काम करके देश का सिर ना झुकने दे। सरदार वल्लभभाई पटेल ने इस देश का खाका तैयार किया उन्होंने 562 रियासतों को जोड़कर भारत देश का निर्माण किया अगर देश के प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल होते तो भारत के पास पाकिस्तान अधिकृत क Kashmir भी होता। यहां कृषि मंत्री की ओर कई विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowNov 04, 2025 10:47:400
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 04, 2025 10:47:110
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowNov 04, 2025 10:46:550
Report
VAVishnupriya Arora
FollowNov 04, 2025 10:46:370
Report
NANasim Ahmad
FollowNov 04, 2025 10:46:150
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowNov 04, 2025 10:45:580
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowNov 04, 2025 10:45:370
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 04, 2025 10:45:030
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 04, 2025 10:44:410
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 04, 2025 10:44:200
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 04, 2025 10:43:200
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowNov 04, 2025 10:43:070
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowNov 04, 2025 10:42:500
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowNov 04, 2025 10:42:290
Report
DRDivya Rani
FollowNov 04, 2025 10:42:180
Report