Back
महिला की मौत बनी अंधविश्वास की वजह? झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश से दर्दनाक मौत
ASArvind Singh
Oct 25, 2025 14:38:03
Sawai Madhopur, Rajasthan
अंधविश्वास बना मौत का कारण- झाड़-फूंक के चक्कर में गई महिला की जान, सर्पदंश के बाद समय पर इलाज न मिलने से दर्दनाक मौत
सवाई माधोपुर जिले के बहरावंडा खुर्द क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अंधविश्वास ने एक महिला की जान ले ली। खेत में काम करते समय सांप के काटने से घायल हुई महिला को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय पहले झाड़-फूंक करवाने वाले बाबा के पास ले गए। इस दौरान महिला की तबीयत और बिगड़ती चली गई और जिला अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो महिला की जान बच सकती थी। इधर, महिला को काटने वाला सांप उसके घर तक पहुँच गया, लेकिन वन विभाग की रेस्क्यू टीम तीन घंटे बीतने के बाद भी नहीं पहुँची। अंततः ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर खुद ही सांप को पकड़कर चंबल नदी घड़ियाल क्षेत्र में छोड़ दिया। यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी गहराई तक फैले अंधविश्वास की दर्दनाक तस्वीर पेश करती है। खबर : छाण पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहरावंडा खुर्द कस्बे के पास कटार गांव में शनिवार सुबह 32 वर्षीय पिंकी शर्मा की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिंकी सुबह खेतों में चारा काट रही थी, तभी अचानक सांप ने उसे काट लिया। शोर सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर पहुँचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक करने वाले बाबा के पास गए, जहाँ उसकी तबीयत और बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही पिंकी ने दम तोड़ दिया। इसी बीच, सांप महिला के घर तक पहुँच गया, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को कई बार फोन किया, लेकिन रेस्क्यू टीम तीन घंटे बाद भी नहीं पहुँची। अंततः ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ दिया। छाण चौकी प्रभारी दौलत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि यदि महिला को तुरंत अस्पताल लाया जाता तो एंटीवेनिन इंजेक्शन से उसकी जान बचाई जा सकती थी। यह घटना अंधविश्वास और लापरवाही की भयावह मिसाल है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowOct 25, 2025 17:03:220
Report
NJNeeraj Jain
FollowOct 25, 2025 17:02:290
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 25, 2025 17:02:180
Report
RSRanajoy Singha
FollowOct 25, 2025 17:01:40Malda, West Bengal:হয় এবার নয়তো নেভার বিজেপি সরকার বললেন সুকান্ত।
ধর্ষণকারীদের বাড়ি গুড়িয়ে দেওয়া হবে।
সুকান্ত।
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowOct 25, 2025 17:01:300
Report
RSRanajoy Singha
FollowOct 25, 2025 17:01:160
Report
RSRanajoy Singha
FollowOct 25, 2025 17:00:180
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 25, 2025 17:00:080
Report
KMKuldeep Malwar
FollowOct 25, 2025 16:59:390
Report
PPPoonam Purohit
FollowOct 25, 2025 16:59:060
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 25, 2025 16:58:540
Report
PKPrashant Kumar
FollowOct 25, 2025 16:58:310
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowOct 25, 2025 16:57:570
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 25, 2025 16:57:420
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 25, 2025 16:57:310
Report
