Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajsamand313324

राजसमंद के नाथद्वारा में ब्रZjवासी संघ के श्यामलाल गुर्जर धनतेरस पर जिम्मेदारी निभाने का वादा किया

DSdevendra sharma2
Oct 19, 2025 05:17:34
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
राजसमंद के नाथद्वारा में बृजवासी संघ के अध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर धनतेरस पर्व पर मीडिया से मुखातिब हुए। श्यामलाल गुर्जर ने कहा कि सातो बृजवаси समाज के प्रतिनिधियों ने मुझ पर जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। कहा की हम तिलकायतश्री और श्री विशाल बावा का दिल जीतने का काम करेंगे। हमने तिलकायतश्री को पांच सूत्री मांग पत्र दिया है जिसमें पांच मूलभूत मांगो को रखा है। जिला, राजसमंद
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NANasim Ahmad
Oct 19, 2025 07:41:52
Delhi, Delhi:बुराड़ी संत नगर मार्केट में आग का हड़कंप — बड़ा हादसा टला। दिल्ली के बुराड़ी इलाके के संत नगर मार्केट में शनिवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया, जब एक चश्मे की दुकान में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही दुकान से धुआं उठने लगा और कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान आग की लपटों से घिर गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि दुकान में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। त्योहारी सीजन के बीच यह हादसा होने से व्यापारी और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सुबह का समय होने के कारण मार्केट में भीड़भाड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। फिलहाल जरूरत है कि आसपास के दुकानदारों ने प्रशासन से अपील की है कि मार्केट में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Oct 19, 2025 07:41:30
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगन्नाथडीह - मिर्जागंज सब्जी मंडी में सब्जी खरीद-बिक्री के दौरान लगे जाम को लेकर दो गुटों में जमकर हिंसक झड़प हो गयी. मामला इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और गाली-गलौज से मामला शुरू हुआ और फिर दोनों तरफ से लाठी-डांटे और ईंट-पत्थर चलने लगे. इस दौरान दोनों तरफ से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. कुछ देर के लिए सब्जी मंडी रणभूमि में तब्दील हो गया. खूनी संघर्ष देखकर सभी लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में जमुआ थाना की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक दूसरे पर मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है और इस दौरान जमुआ- देवघर मुख्यमार्ग घंटों तक जाम कर दिया. पुलिस की टीम ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और जाम हटाया. फिलहाल घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया गया है.
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Oct 19, 2025 07:40:59
Katni, Madhya Pradesh:एंकर - कटनी पुलिस ने तीन अलग-अलग गंभीर मामलों का खुलासा किया है, कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी, हत्या एवं अन्य आपराधिक मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा बाजार स्थित राधे ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 10-11 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चांदी के जेवर अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र, चरण पादुका और चूड़ियां आदि लगभग 95 हज़ार मूल्य के सामान पर हाथ साफ किया था। दुकान संचालक राधेश्याम स्वर्णकार की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सायबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच की तो तीन संदिग्धों की पहचान हुई, जो वारदात के बाद जबलपुर भाग गए थे, पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों को जबलपुर से गिरफ्तार किया सभी विधि उल्लंघनकारी बालक हैं, जिनमें दो सगे भाई शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 लाख मूल्य का चांदी का मशरूका बरामद किया है। वही माधव नगर थाना क्षेत्र के निवार चौकी अंतर्गत रेल ट्रैक पर कुछ दिन पूर्व एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि गहन जांच में यह हत्या का मामला निकला। थाना माधव नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की वजह और घटनाक्रम का भी खुलासा किया है। पत्रकार वार्ता में एसपी विश्वकर्मा ने थाना स्लीमनाबाद में दर्ज प्रकरण के संबंध में भी जानकारी दी।
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Oct 19, 2025 07:40:29
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के उमरबन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्य बाजार में खड़ी एक बाइक अचानक आग की लपटों में घिर गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में जल रहे पटाखों की चिंगारी बाइक पर गिरने से आग लगी, देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, हालांकि स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और समय रहते आग पर काबू पा लिया लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई, राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए बाजार में हड़कंप मच गया, पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है और प्रथम दृष्टया मामला पटाखों की चिंगारी से लगी आग का माना जा रहा है, त्योहारों के मौसम में इस तरह की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और पटाखों का सीमित उपयोग करने की अपील की है..
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 19, 2025 07:40:08
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में खातोपुर चौक के पास लाखो थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर मौत की वजह बनी है. करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी नीरज कुमार थे. स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हादसा हुआ. बिल्डिंग के ठीक बगल में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा था. बताया गया है कि बस का भाड़ा लगाने के दौरान नीरज कुमार बिजली के पोल की चपेट में आ गए, और मौके पर ही तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाद इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है — लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक बिजली विभाग की लापरवाही ऐसे निर्दोष जिंदगियों को निगलती रहेगी.
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Oct 19, 2025 07:39:23
Baruipur, West Bengal:SIR নিয়ে গোসোবা বিজয় সম্মেলনি মঞ্চ থেকে দক্ষিণ 24 পরগনার মন্দির বাজারের বিধায়ক অমিত হালদার জানান, বিরোধী দলনেতা শুভেন্দু অধিকারী মনে করেন তারা ক্ষমতায় এবারে আসবে। উনি মনে করেন এক কোটি ভোটার লিস্ট থেকে নাম বাদ দেবেন। উনার কি পৈত্রিক সম্পত্তি এটা। বিধায়ক চ্যালেঞ্জ করেন একটা বৈধ নাম কেটে দেখাক আগামী দিনে বাংলা উত্তাল হয়ে যাবে। এটা উত্তরপ্রদেশ নয় গুজরাট নয়। এটা বাংলা। এটা কেন্দ্র সরকার একটা চক্রান্ত। তাই যখন যাবে বাড়িতে বাড়িতে বিয়েলাওদের সাথে যাবে। বিয়েলাওদের পিছনে আসনের মতো লেগে থাকবে। সভাপতিদের বাড়িতে বাড়িতে যাওয়ার অধিকার আছে। কারণ প্রত্যেকটা বাড়িতে দিদির প্রকল্প আছে। সেখানে মোদি ভাই দিচ্ছেনা অমিত ভাই দিচ্ছেনা। মঞ্চ থেকে একের পর এক বিস্ফোরক মন্তব্য বিদায়ক অমিত হালদারের যা রাজনৈতিকভাবে চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে গোসায় যা সোশ্যাল মিডিয়ায় এই বক্তব্যে।
3
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top