Back
प्रदेश सरकार के दो वर्ष बेमिसाल: गरीबों को संबल दे रही भाजपा— मीणा
HUHITESH UPADHYAY
Dec 12, 2025 06:15:43
Pratapgarh, Rajasthan
प्रदेश सरकार के दो वर्ष बेमिसाल, गरीबों के सम्मान और संबल की नीति ही भाजपा की पहचान: राजस्व मंत्री हेमंत मीणा
राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों और सेवा संकल्पों से अवगत कराया। बैठक का उद्देश्य प्रदेश सरकार के दो वर्षीय कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना था। साथ ही यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी पात्र परिवार या व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचने से न छूटे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर दृढ़ता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, गरीबों को संबल और सम्मान देना ही भाजपा सरकार की पहचान है। सेवा पखवाड़ा उपलब्धियों का बखान भर नहीं, बल्कि यह संकल्प है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी योजनाओं का लाभ पहुँचे सके। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ सहित प्रदेशभर में पिछले दो वर्षों में ऐसे कई ऐतिहासिक और जनहितकारी कार्य हुए हैं, जिनसे आमजन के जीवन में ठोस और सकारात्मक परिवर्तन आया है। मंत्री मीणा ने कार्यकर्ताओं से नव उत्थान, नया राजस्थान के संकल्प को धरातल पर उतारने का आह्वान भी किया। बैठक में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, पात्र लाभार्थियों की पहचान और लाभ पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और जनसम्पर्क को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPRAFULLA PAWAR
FollowMar 03, 2026 02:15:120
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 03, 2026 02:00:180
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 03, 2026 02:00:06Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
इंद्रा नगर चौकी के पास से 5 साल का मासूम लापता
कल शाम से लापता मासूम
पुलिस लापता बच्चे की तलाश मे जुटी
डॉग स्क्वॉड ने इलाके में की सर्चिंग
लापता हुए बच्चे का नाम शहानवाज़
पुलिस की लोगों से अपील
बच्चे की जानकारी मिलने पर तुरंत टीला पुलिस को सूचित करें
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 03, 2026 01:45:430
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 01:45:32Noida, Uttar Pradesh:चंद्र ग्रहण से पहले आज सुबह 6:20 बजे सूतक काल शुरू होने के कारण श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए हैं।
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 01:45:080
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 01:31:070
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 03, 2026 01:30:510
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 03, 2026 01:30:350
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 03, 2026 01:15:210
Report
MJManoj Jain
FollowMar 03, 2026 01:15:140
Report
KRKishore Roy
FollowMar 03, 2026 01:01:590
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 03, 2026 01:01:470
Report
ABATISH BHOIR
FollowMar 03, 2026 01:01:240
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 03, 2026 01:01:120
Report
