Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh312605
सालमगढ़ पुलिस ने 2.13 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
HUHITESH UPADHYAY
Jan 07, 2026 13:54:32
Pratapgarh, Rajasthan
हेडर/हेडलाईन : सालमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार से 2.130 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत सालमगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार तथा सालमगढ़ थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। पुलिस ने महुखेड़ा पुलिया क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम चमना मीणा, निवासी थाना घंटाली बताया। संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें एक बैग से 2 किलो 130 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। मौके पर ही पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। एसपी बी. आदित्य ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Jan 08, 2026 16:04:49
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने मामले में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश को सुरक्षित रखा है। कोर्ट ने अंतिम फैसला आने तक याचिकाकर्ता सौम्या चौरसिया को अंतरिम राहत प्रदान की है। इस मामले में कोर्ट अपना निर्णय 13 जनवरी को सुनाएगा।दरअसल, एसीबी/ईओडब्ल्यू द्वारा जारी किए गए प्रोडक्शन वारंट के खिलाफ सौम्या चौरसिया ने अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें 13 जनवरी को आने वाले फैसले पर टिकी हैं, जो इस मामले में आगे की दिशा तय करेगा।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Jan 08, 2026 16:04:32
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:जिला पंचायत बस्तर की सामान्य सभा में विकास कार्यों की प्रगति को लेकर चर्चा की गई, जिला पंचायत कार्यकाल के संभागर गुरुवार को सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया था, बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने साफ कहा कि बस्तर को विकसित जिला बनाने के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें, बैठक में 19 बिंदुओं पर चर्चा के दौरान निर्माण कार्यों की स्थिति, वन अधिकार प्रकरण, जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी और स्कूलों की व्यवस्थाओं, सड़कों की मरम्मत, गोठानों की स्थिति और रबी सीजन के लिए बीज वितरण जैसे अहम मुद्दों की समीक्षा की गई, वहीं जिला पंचायत सीईओ ने सभी विभागों को गुणवत्ता और समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Jan 08, 2026 16:04:00
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Jan 08, 2026 16:03:40
Ujjain, Madhya Pradesh:सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में गुरुवार को राज्य स्तरीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुवाहाटी से वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने विश्वविद्यालयों में टेक्सटाइल जैसे रोजगारोन्मुख नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर जोर देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं और विद्यार्थियों को इससे जुड़े कौशल सीखने चाहिए। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी नई भाषाओं और स्थानीय इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम शुरू करने की बात कही। वीओ: उज्जैन संभाग के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय को करीब सात वर्षों बाद राज्य स्तरीय युवा उत्सव की मेजबानी का अवसर मिला है। तीन दिवसीय इस आयोजन को युवाओं के लिए ‘लघु कुंभ’ के रूप में देखा जा रहा है। उद्घाटन सत्र विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और महापौर मुकेश टटवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वीओ: इस अवसर पर सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज ने युवाओं से शिक्षा के साथ नवाचार को अपनाने का आह्वान किया। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने विद्यार्थियों को बिजली, पानी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में ऑडिटोरियम या खेल मैदान निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही आगामी युवा उत्सव में फोटोग्राफी, कोरियोग्राफी और मेहंदी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल करने का सुझाव दिया। मंत्री परमार ने बताया कि नई इंडस्ट्री की मांग को देखते हुए तकनीकी पाठ्यक्रम और 13 भाषाओं की शिक्षा भी शुरू की जाएगी। बाइट – इंदर सिंह परमार, उच्च शिक्षा मंत्री वीओ: उद्घाटन सत्र के बाद विश्वविद्यालय परिसर से सांस्कृतिक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राएं नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए शहीद पार्क तक पहुंचे। आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं कराना नहीं, बल्कि उज्जैन की ‘अतिथि देवो भवः’ परंपरा से प्रदेशभर से आए विद्यार्थियों को परिचित कराना भी है। वीओ: तीन दिवसीय इस युवा उत्सव में मध्यप्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयनित लगभग 800 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। उत्सव का समापन 10 जनवरी को होगा। समापन समारोह में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जो आगे राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतिभागी कुल 22 सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। बाइट – प्रो. अर्पण भारद्वाज, कुलगुरु
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Jan 08, 2026 16:02:54
Jaipur, Rajasthan:चौमूं गोदीप मीणा हत्याकांड को लेकर चौमू में कैंडल मार्च थाना मोड़ से लेकर रावण गेट तक निकाला कैंडल मार्च हास्य कलाकार पन्ना सेपट के पुत्र की गोदीप का जयपुर की होटल में मिला था शव रंगमंच के कलाकारों ने सरकार पर लगाया उदासीनता का आरोप जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी एंकर-प्रसिद्ध हास्य कलाकार पन्ना सेपट के पुत्र गोदीप मीणा की संदिग्ध मौत के विरोध में चौमूं में रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताया। कैंडल मार्च रावण गेट से शुरू होकर चौमूं थाना मोड़ तक निकाला गया, जहां कलाकारों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी।कलाकारों ने कहा कि गोदीप मीणा की मौत से कलाकारों में गहरा आक्रोश है। सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में अब तक की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है, जो प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है। प्रदर्शन के दौरान कलाकारों ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Jan 08, 2026 16:02:03
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Jan 08, 2026 16:01:52
Khunti, Jharkhand:खूँटी में पड़हा राजा बिरसा उच्च विद्यालय के शिक्षक जनजातीय नेता सोमा मुण्डा की हत्या पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मृतक परिवार से मुलाकात करने उनके गांव चलागी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संवेदन व्यक्त करते हुए पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। मौके पर उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। वहीं अर्जुन मुंडा ने इस जघन्य हत्याकांड की घटना पर निंदा व्यक्त किये। साथ ही, उन्होंने संवेदना व्यक्त कर हत्याकांड पर एजेंसी से जांच कराने की मांग की। अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस प्रकार से सामाजिक व्यक्ति की हत्या किया जाना और फिर प्रशासन के द्वारा जल्द इस पर संज्ञान ना लेना यह ठीक नहीं है हालांकि प्रशासन ने गई लेकिन बहुत देर से प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच बहुत देर से गई। अर्जुन मुंडा ने कहा कि अगर नहीं होता है तो इसकी जांच राज्य सरकार किसी प्राइवेट एजेंसी से कराए। चाहे जो भी एजेंसी हो उसे वही तय करें。
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Jan 08, 2026 16:01:00
Dholpur, Rajasthan:45वीं अंतर बटालियन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में छठी बटालियन का शानदार प्रदर्शन धौलपुर। छठी बटालियन आरएसी परिसर स्थित 45वीं अंतर बटालियन (रेंज स्तरीय) पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेल मुकाबलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रेंज की विभिन्न बटालियनों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कुश्ती में छठी बटालियन, जूडो में चतुर्थ बटालियन तथा योगा में बारहवीं बटालियन का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। एथलेटिक्स में रिले 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में छठी बटालियन ने बाजी मारी, जबकि 10,000 मीटर दौड़ में महाराणा प्रताप बटालियन का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। हॉकी फाइनल मुकाबले में छठी बटालियन ने महाराणा प्रताप बटालियन को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, जूडो, हैंडबॉल और खो-खो (महिला एवं पुरुष वर्ग) के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें द्वितीय, चतुर्थ, छठी, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, चौदहवीं बटालियन आरएसी, हाड़ी रानी महिला बटालियन एवं महाराणा प्रताप बटालियन की टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग में हैंडबॉल सेमीफाइनल में हाड़ी रानी महिला बटालियन ने छठी बटालियन को पराजित किया। खो-खो सेमीफाइनल में चतुर्थ बटालियन विजयी रही। वॉलीबॉल फाइनल में हाड़ी रानी महिला बटालियन ने जीत दर्ज की, जबकि खो-खो फाइनल में चतुर्थ बटालियन ने खिताब अपने नाम किया。 प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को डिप्टी कमाण्डेन्ट सुरेश सांखला द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और टीम भावना ने आयोजन को यादगार बना
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Jan 08, 2026 16:00:25
Dholpur, Rajasthan:सीएमओ में शिकायत के बाद नगर परिषद की कार्रवाई, ग्रीस विहार कॉलोनी से हटाया अतिक्रमण धौलपुर शहर के ओडेला रोड स्थित ग्रीस विहार कॉलोनी में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की शिकायतकर्ताओं ने बताया था कि कॉलोनी में घरों के सामने किए गए अतिक्रमण के कारण चारपहिया वाहनों के निकलने में भारी परेशानी हो रही थी। साथ ही सीवर लाइन चोक होने से जलभराव की स्थिति बनी थी जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी धौलपुर के निर्देश पर नगर परिषद की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान घरों के सामने बने चबूतरे एवं सीढ़ियों को हटाया गया। जेसीबी की मदद से लगभग 20 घरों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया, जिससे सड़क और नालियों को खुला कराया जा सका इस दौरान नगर परिषद के अधिशासी अभियंता गुमान सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव, आरआई रजत जैन, सफाई निरीक्षक सीताराम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कॉलोनीवासियों को समझाइश कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा सीवर लाइन में गोबर व कचरा न डालें, ताकि जलभराव की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो नगर परिषद की इस कार्रवाई से कॉलोनीवासियों को राहत मिली
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Jan 08, 2026 15:53:15
Puri, Odisha:◌େ ପୁରୀ ଭକ୍ତନିବାସ ପାର୍କିଙ୍ଗ ପାଇଁ ଦେବାକୁ ୫୦୦ଟଙ୍କା। ନିାସନ୍ତୋଷ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି। ଭକ୍ତମଣ୍ଡିର ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ତଥା ଜିଲ୍ଲାପାଳ କହିଛନ୍ତି ଚାରିଗୋଟି ଭକ୍ତନିବାସରେ ପାର୍କିଂ ୫୦୦ଟଙ୍କା ନୀତି ଲାଗୁ। ୧୭୧୨ଟଙ୍କା ରେଟ୍ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଯାତ୍ରୀଙ୍କ ପାର୍କିଂ ୨୨୧୨ଟଙ୍କା ହୋଇପାରିବ। ଭକ୍ତଙ୍କୁ ସୁବିଧା ପାଇଁ ନିର୍ଣ୍ଣୟ ହେବ, ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଦିବ୍ୟଜ୍ୟୋତି ପରିଡା କହିଛନ୍ତି। ପୁରୀ ସାଂସଦ ବର୍ଦ୍ଧିତ ପାର୍କିଂ ଫି ପ୍ରତ୍ୟାହାର କାହାକୁ ସମ୍ବାଧ କରିବା ଆବଶ୍ୟକ। ଭକ୍ତ ନିବାସରେ ରହୁଥିବା ଭକ୍ତଙ୍କ ବିଭିନ୍ନ ଭଲକରି ଦେଖନ୍ତୁ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନର ନିଷ୍ପତ୍ତି ପ୍ରତ୍ୟାହାର ସହ ପୁରୀ ପାରିସରରେ ବିଭିନ୍ନ ଦାବିର ସମୀକ୍ଷା ଚାଲିଛି।(ଭିଓ୨) ଭକ୍ତନିବାସକୁ ଘରୋଇକରଣ କରି ପରିଚାଳନା କରିବା, ନୂତନ ଭକ୍ତନିବାସ ନିର୍ମାଣ, ପାର୍କିଂ ଫି ଆଦାୟ ନିଷ୍ପତ୍ତିକୁ ସେବାୟତ ମହଲରେ ନାପସନ୍ଦ କରାଯାଇଛି। 1500ରୁ 2000 ପାର୍କିଂ ଫି ଦେବାକୁ ପଡିବା କ୍ଧାର୍ୟ। ବାଇଟ୍-ଭକ୍ତନିବାସରେ ରହୁଥିବା ଯାତ୍ରୀଙ୍କ ପାଇଁ ବର୍ଦ୍ଧିତ ଫି ନିଷ୍ପତ୍ତି ପ୍ରତ୍ୟାହାର ଆବଶ୍ୟକ କହିଛନ୍ତି। ତଥାପି ଭକ୍ତ ମାନେ ପାର୍କିଂ ଫି ପ୍ରତ୍ୟାହାର ବିରୋଧରେ ମତ ପାଇଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Jan 08, 2026 15:52:38
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में आवारा कुत्ते ने महिला एवं बच्ची पर हमला किया; घटना CCTV में कैद है. बाजार में सामने से आ रहीं महिला और बच्ची सड़क से निकलते कुत्ते ने काटने का प्रयास किया. कुछ देर तक बच्ची के कपड़ों को मुँह में दबाकर काटने की कोशिश करता रहा कुत्ता. महिला और राहगीरों के हल्ला-धमकाने के बाद मौके से भाग गया कुत्ता. कुत्ते के महिला और बच्ची पर हमला करने का CCTV सामने आया. मुरादाबाद के थाना कोतवाली के गंज बाजार का मामला बताया जा रहा है. नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए. बोले ABC Center में लगातार स्वानों की नसबंदी का कार्य किया जा रहा है. मामले में जाँच कराकर जो भी निर्णय लेने होंगे वो लिए जायेंगे.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top