Back
प्रतापगढ़ में गरबा धूम: Kantiyawadi थीम से सजी 350 महिलाएं, छाते चमके
HUHITESH UPADHYAY
Sept 30, 2025 03:05:45
Pratapgarh, Rajasthan
Slug : 0109ZRJ_PRTP_NAVRATRI_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : एरियापति कॉलोनी में कांठियावाड़ी व छाता थीम पर गरबे की धूम, 350 से अधिक महिलाएं-युवतियां हुईं शामिल
एंकर/इंट्रो : नवरात्र महोत्सव के अवसर पर प्रतापगढ़ के एरियापति कॉलोनी रात भक्ति, उल्लास और रंगीन रोशनी से झिलमिला उठी। नव शक्ति पैनल गरबा मंडल द्वारा आयोजित भव्य गरबा आयोजन इस बार अपनी विशेष कांठियावाड़ी थीम और हाथों में सजावटी छातों के कारण आकर्षण का केंद्र बना।
शाम ढलते ही पंडाल में पारंपरिक परिधानों से सजी 350 से अधिक महिलाएं और युवतियां जब गरबा नृत्य करती हुई उतरीं, तो ढोल-नगाड़ों और तालियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं की रंग-बिरंगी पोशाकें और सजावटी छाते दर्शकों के लिए देखने लायक दृश्य बन गए।
कार्यक्रम संयोजक मुकेश जैन ने बताया कि इस बार आयोजन को खास बनाने के लिए कांठियावाड़ी थीम रखी गई, वहीं पंडाल में मंदिर की झांकियां तिरंगा थीम से सजाई गईं। इससे धार्मिक आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम नजर आया। देर रात तक मां अम्बा की आराधना में श्रद्धालु झूमते रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने गरबे की लय पर भागीदारी निभाई। पंडाल में रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
आयोजकों ने बताया कि नवरात्र केवल धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का अवसर भी है। महिलाओं और युवतियों ने शक्ति व भक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत कर इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा और बच्चे मौजूद रहे। सभी ने गरबा नृत्य का आनंद लिया और माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 30, 2025 05:21:160
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 30, 2025 05:20:580
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 30, 2025 05:20:370
Report
RSRavikant Sahu
FollowSept 30, 2025 05:19:581
Report
RSRajkumar Singh
FollowSept 30, 2025 05:19:480
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowSept 30, 2025 05:19:370
Report
DSDanvir Sahu
FollowSept 30, 2025 05:18:400
Report
ATArun Tripathi
FollowSept 30, 2025 05:18:300
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 30, 2025 05:18:200
Report
VVvirendra vasinde
FollowSept 30, 2025 05:17:500
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 30, 2025 05:17:02Noida, Uttar Pradesh:DELHI: FORMER DELHI BJP PRESIDENT VIJAY KUMAR MALHOTRA PASSES AWAY/ DELHI LG VK SAXENA ARRIVES AT HIS RESIDENCE/ OUTSIDE VISUALS
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowSept 30, 2025 05:16:520
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 30, 2025 05:16:400
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowSept 30, 2025 05:16:310
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 30, 2025 05:16:160
Report