Back
झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से 14 वर्षीय बालिका की मौत
HUHITESH UPADHYAY
Dec 17, 2025 10:49:29
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र में एक किशोरी की मौत के बाद झोलाछाप द्वारा लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। सेमली गांव निवासी 14 वर्षीय भावना पुत्री गोपाल मेघवाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाए जाने से बालिका की तबीयत बिगड़ने और अंततः मौत होने का आरोप लगाया है। मृतका के दादाजी राधेश्याम ने हथुनिया थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि गांव का ही मुकेश मालवीय, जिसने नर्सिंग का प्रशिक्षण लेने का दावा किया है, थैला लेकर गांव-गांव घूमकर मरीजों का प्राथमिक उपचार करता है। करीब एक वर्ष पूर्व उसी व्यक्ति ने भावना को इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे विभिन्न स्थानों पर इलाज के लिए ले जाते रहे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण बालिका की स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। मंगलवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे अहमदाबाद रेफर किया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हथुनिया थाना पुलिस के जांच अधिकारी नरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे मृतका के दादाजी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्म की कार्रवाई करवाई गई, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ABAmit Bhardwaj1
FollowDec 17, 2025 12:31:130
Report
NJNitish Jha
FollowDec 17, 2025 12:30:560
Report
ATANKUR TYAGI
FollowDec 17, 2025 12:30:400
Report
VVvirendra vasinde
FollowDec 17, 2025 12:30:190
Report
ACAshish Chauhan
FollowDec 17, 2025 12:29:170
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 17, 2025 12:29:020
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 17, 2025 12:28:14Noida, Uttar Pradesh:Jaipur (Rajasthan): Congress Stages Protest Over National Herald Case
0
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 17, 2025 12:27:340
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 17, 2025 12:27:170
Report
DSDeepesh shah
FollowDec 17, 2025 12:26:580
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 17, 2025 12:26:370
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 17, 2025 12:26:230
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 17, 2025 12:25:410
Report
HBHemang Barua
FollowDec 17, 2025 12:25:230
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 17, 2025 12:23:250
Report