Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh312605

डॉक्टर 11 गुजरात ने प्रतापगढ़ के सुखाड़िया स्टेडियम में रतलाम 11 को हराया

HUHITESH UPADHYAY
Dec 29, 2025 08:32:51
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ के सुखाड़िया स्टेडियम में पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा की स्मृति में आयोजित किए जा रहे प्रथम लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में रोचक मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता का तीसरा मैच डॉक्टर 11 गुजरात और रतलाम 11 के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के आयोजक दिनेश बाहेती ने बताया कि 20-20 ओवर की प्रतियोगिता में तीसरा मैच डॉक्टर 11 और रतलाम 11 के बीच खेला गया। डॉक्टर 11 गुजरात से पहले बैटिंग करते हुए 283 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें डॉक्टर 11 की ओर से हितेन और रागी ने धुआंधार शतकीय परियां खेली। हितेन ने 13 छक्कों की मदद से मात्र 27 गेंद में ही अपना शतक पूरा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रतलाम 11 की टीम मात्र 128 रन ही बना सकी। बाहेती ने बताए कि इस प्रतियोगिता में 16 टीम में भाग ले रही है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HHHarvinder Harvinder
Dec 29, 2025 10:04:17
Mahendragarh, Haryana:अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने की मुहिम के तहत यूथ कांग्रेस ने आज नारनौल शहर में जोरदार पैदल मार्च निकाला। मार्च के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अरावली क्षेत्र से जुड़े नियमों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ का विरोध दर्ज कराया गया। इस पैदल मार्च में नांगल चौधरी से कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी, उनके पुत्र संदीप चौधरी, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के पुत्र कृष्ण राव, यूथ कांग्रेस जिला प्रधान पुनीत बुलाना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल रहे。 यूथ कांग्रेस जिला प्रधान पुनीत बुलाना ने कहा कि किसी भी हाल में अरावली को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा अरावली पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है। यदि अरावली के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो कांग्रेस और यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है और अरावली को नुकसान पहुंचना सीधे तौर पर जल, जंगल और जमीन पर खतरा है。 वहीं भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अरावली के संरक्षण से जुड़े नियमों में बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि अरावली से छेड़छाड़ का मतलब पूरे क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन से खिलवाड़ है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस मुद्दे पर ठोस और स्पष्ट कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन आगे चलकर बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकता है。 बाइट मंजू चौधरी कांग्रेस विधायक नांगल चौधरी पुनीत बुलाना जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस जिला महेंद्रगढ़
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Dec 29, 2025 10:03:59
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में यमुना सफाई को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे किए जाते हों, लेकिन जमीनी हकीकत एक बार फिर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद सुर घाट से निकलने वाली यमुना नदी का पानी फिर से काला और बदबूदार हो गया है। हालात ऐसे हैं कि घाट पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु भी खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। वजीराबाद सुर घाट पर यमुना का पानी काले रंग में तब्दील नजर आ रहा है। नदी से उठती तेज दुर्गंध आसपास के इलाके में फैल रही है। घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि यमुना को मां मानकर वे यहां पूजा करने आते हैं, लेकिन गंदगी और बदबू की वजह से श्रद्धा के साथ पूजा करना भी मुश्किल हो गया है। कई श्रद्धालु बिना स्नान और पूजा किए ही वापस लौटने को मजबूर हैं। यमुना सफाई का मुद्दा अक्सर सुर्खियों में रहता है। सरकार और संबंधित विभाग समय-समय पर यमुना को साफ करने के लिए योजनाओं और करोड़ों रुपये खर्च किए जाने की बात करते हैं। लेकिन वजीराबाद सुर घाट की मौजूदा तस्वीरें इन दावों की सच्चाई को उजागर कर रही हैं। यहाँ साफ दिख रहा है कि नदी में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इसी इलाके में वजीराबाद वाटर वर्क्स स्थित है, जहां से यमुना के पानी को रीसायकल कर दिल्ली के लोगों तक पीने का पानी पहुंचाया जाता है। ऐसे में यमुना का गंदा और बदबूदार होना लोगों के मन में पानी की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नदी का पानी इतना प्रदूषित है, तो भविष्य में इसका सीधा असर आम जनता की सेहत पर पड़ सकता है। स्थानीय निवासियों और पर्यावरण विशेषज्ञों का आरोप है कि बिना ट्रीटमेंट के सीवर और गंदा पानी लगातार यमुना में गिराया जा रहा है। प्रशासन की लापरवाही और निगरानी की कमी के चलते हालात और खराब हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि यमुना सफाई सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रहती है या वाकई धरातल पर कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Dec 29, 2025 10:03:09
Jaipur, Rajasthan:जयपुर व्यापार महासंघ और चांदपोल बाजार व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। किशनपोल विस प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवारा के नेतृत्व में व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की, जिसमें मंत्री ने आश्वासन दिया। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि चांदपोल बाजार में शराब की दुकान खुलने से शराबियों का जमावड़ा रहता है। इस दुकान से स्थानीय निवासी, राहगीर और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर आबकारी विभाग और विधायक को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से व्यापारी और स्थानीय निवासियों में रोष है। व्यापारियों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की, वरना जयपुर बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि जयपुर पर्यटन नगरी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, ऐसे में जयपुर की छवि अच्छी बनाए रखने हेतु चांदपोल बाजार से शराब की दुकान हटाने की कार्रवाई आवश्यक है।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Dec 29, 2025 10:02:55
Noida, Uttar Pradesh:आज नई दिल्ली में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रतीक-चिह्न स्वरूप माँ जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम का मोमेंटो तथा मिथिला पेंटिंग से निर्मित शॉल भेंट कर उनका अभिवादन किया। साथ ही संगठन की सुदृढ़ता, मखाना, मिथिला पेंटिंग एवं बिहार के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सतत प्रेरणास्रोत है। उनका सानिध्य एवं मार्गदर्शन जनसेवा एवं संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सदैव पथप्रदर्शक बना रहेगा।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Dec 29, 2025 10:01:55
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର କେନ୍ଦୁଝର ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ତିନି ଦିନ ଗସ୍ତ ର ଆଜି ହେଉଛି ତୃତୀୟ ଦିନ ଥିଲେକିଡା ଠାରେ ଅସ୍ଥାୟୀ ହେଲିପ୍ୟାଡ୍ ରେ ପହଂଚିଥିଲେ। ସେଠାରେ ତାଙ୍କୁ ବିରାଟ ଶୋଭାଯାତ୍ରା ରେ ସ୍କୁଲ ପରିସର କୁ ପାଛୋଟି ନେଇଥିଲେ। ସେଠାରେ ପିଏମ ଶ୍ରୀ ସରକାରୀ ସ୍କୁଲ ର ପ୍ରତିଷ୍ଠାତା ନିତ୍ୟାନନ୍ଦ ବିଶ୍ୱାଳ ଏବଂ ଉତ୍କଳମଣି ଗୋପବନ୍ଧୁ ଦାସ ଙ୍କ ପ୍ରତିମୂର୍ତ୍ତି କୁ ଉନ୍ମୋଚନ କରିଥିଲେ। ପରେ ପୁରାତନ ଛାତ୍ର ସାଂସଦ ପକ୍ଷରୁ ଆୟୋଜିତ ସୁବର୍ଣ୍ଣ ଜୟନ୍ତୀ ସମାରୋହ ରେ ଯୋଗ ଦେଇ ଉପସ୍ଥିତ ଜନସମାବେଶ ଉଦବୋଧନ ଦେଇଥିଲେ। ତେଲକୋଇ ବ୍ଲକ ର ଉପାନ୍ତ ଅଞ୍ଚଳ ରେ ଏଭଳି ଏକ ଶିକ୍ଷାନୁଷ୍ଠାନ ଗଠନ କରି ସ୍ଥାନୀୟ ଅଞ୍ଚଳ ରେ ଶିକ୍ଷା ର ଭିତିଭୂମି ସୁଦୃଢ କରିଥିବାରୁ ସ୍କୁଲ ପ୍ରତିଷ୍ଠାତା ସଦସ୍ୟ ଙ୍କୁ ସାଧୁବାଦ ଜଣାଇଥିଲେ। ଏହି ଅବସରରେ ସୁବର୍ଣ୍ଣ ଜୟନ୍ତୀ ସ୍ମଣରିକା ଶି଱୍ରାଣ ଉନ୍ମୋଚନ କରିଥିଲେ। ପରେ ସେଠାରେ ଉପସ୍ଥିତ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ଙ୍କୁ ଉଚ୍ଚ ଶିକ୍ଷିତ ହୋଇ ସମାଜ, ରାଜ୍ୟ ଓ ଦେଶ ର ବିକାଶ ରେ ସହାୟକ ହେବାକୁ ପରାମର୍ଶ ଦେବା ସହ ବିଭିନ୍ନ କ୍ଷେତ୍ର ରେ ଉଲେଖନୀୟ କାର୍ଯ୍ୟ ପାଇଁ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ଙ୍କୁ ପୁରସ୍କୃତ କରିଥିଲେ। ଏହି ସମାରୋହ ରେ ତେଲକୋଇ ବଧୟାୟ ଫକୀର ନାଏକ, ପାଟଣା ବିଧାୟକ ଅଖିଳ ଚନ୍ଦ୍ର ନାଇକ ପ୍ରମୁଖ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ। ତେଲକୋଇ ର ବିକାଶ ପାଇଁ ଅର୍ଥ ର ଅଭାବ ନାହିଁ, ଜନହିତକର ପ୍ରକଳ୍ପ କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ ପାଇଁ ପ୍ରଶାସନ କୁ ପ୍ରସ୍ତାବ ଦେବାକୁ ବୁଦ୍ଧିଜୀବୀ ମାନଙ୍କୁ ଆହ୍ୱାନ ଦେଇଥିଲେ。
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Dec 29, 2025 10:01:34
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन कपास मंडी में किसानों ने किया जमकर हंगामा। सीसीआई द्वारा पूर्व में एक एकड़ में 12 क्विंटल कपास खरीदी के बाद आज से केवल 5 क्विटल 70 किलोग्राम कपास खरीदी का किसान कर रहे हैं विरोध। किसानों की मांग एक एकड़ में 12 क्विंटल खरीदी जाए कपास की फसल। किसानों ने मंडी का मुख्य गेट किया बंद। अपर कलेक्टर रेखा राठौर,उप संचालक कृषि एसएस राजपूत,सीसीआई,मंडी के अधिकारी और पुलिस भी पहुंची मौके पर। अधिकारी किसानों को दे रहे समझाइश खरगोन के आनंद नगर स्थित कपास मंडी का मामला। किसानों का कहना किसान से 5 क्विंटल की खरीदी करने का निर्णय किसानों से सीसीआई द्वारा कपास खरीदी नहीं की जाने जैसा है किसान अपने वाहनों में 30 क्विंटल से अधिक माल लेकर आता है । ओरउससे 5 क्विंटन खरीदी करना किसानों को परेशान किया जा रहा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top