icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमरोहा पेट्रोल पंप पर नशे में कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर दी, घायल

Amroha, Uttar Pradesh:Amroha नगर के शाह विलायत दरगाह के पास स्थित पेट्रोल पंप पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार और कथित तौर पर नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रोशन घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पेट्रोल पंप की दीवार से भी जा भिड़ी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पेट्रोल पंप पर मौजूद मोहम्मद अनस ने बताया कि घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report

राजस्थान में राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर विचार, दो नेताओं को अंतिम जिम्मेदारी

Jaipur, Rajasthan:राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम पर विचार मंथन हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पर प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी छोड़ दी गई. बैठक में दूसरे अन्य मुद्दों पर भी विचार किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार रात पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में प्रदेशभर में चल रहे अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के हितों को लेकर निकाली जा रही ग्राम रथ यात्रा पर संतोष व्यक्त किया गया। ग्राम रथों माध्यम से सरकार किसानों तक अपनी योजनाओं और संकल्पों को प्रभावी रूप से पहुंचाने में सफल हो रही है। नीट परीक्षा प्रकरण पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस की ओर से नीट पर राजनीति किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। कोर कमेटी ने कहा कि नीट परीक्षा में अनियमितताओं की शुरुआत नासिक से हुई, जो आगे पुणे, गुरुग्राम होते हुए देशभर तक पहुंची। इसके बावजूद कांग्रेस, विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परीक्षा रद्द की तथा मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। अशोक गहलोत सरकार के समय रीट प्रकरण को लेकर भाजपा द्वारा सीबीआई जांच की मांग की गई थी, लेकिन उस समय जांच नहीं कराई गई। बीजेपी सरकार बनने के बाद इस मामले से जुड़े तारों को जोड़ते हुए दोषियों को कटघरे में खड़ा करने का कार्य किया गया। डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में अधिकांश सदस्य भौतिक रूप से उपस्थित रहे। कुछ वरिष्ठ नेता अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों एवं अन्य कारणों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इनमें सी.पी. जोशी, अर्जुनराम मेघवाल, अलका गुर्जर एवं सतीश पूनिया शामिल रहे। भूपेंद्र यादव तकनीकी कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनका टेलीफ़ोन पर संवाद हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने निकट संबंधी के अस्वस्थ होने के कारण संदेश प्रेषित कर बैठक के प्रति अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भागीरथ विश्नोई, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी उपस्थित रहे। डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि बैठक में बीजेपी के संगठनात्मक प्रशिक्षण वर्गों की भी समीक्षा की गई। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण वर्गों में सहभागिता और संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन पर संतोष व्यक्त किया गया। बैठक में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण बढ़ रही पेट्रोल-डीजल कीमतों पर भी चर्चा हुई। रूस-यूक्रेन संकट तथा वैश्विक परिस्थितियों के कारण दुनिया के अधिकांश देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 50 से 120 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, जबकि भारत में यह वृद्धि मात्र लगभग 3 प्रतिशत रही है। केंद्र सरकार ने पिछले चार महीनों तक सब्सिडी देकर आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ने दिया। कांग्रेस इस विषय पर भी केवल राजनीति कर रही है। अशोक गहलोत सरकार के समय भाजपा ने वैट में राहत देने की मांग की थी, लेकिन उस समय कोई कदम नहीं उठाया गया। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने दो बार राहत देकर आमजन पर प्रभाव कम करने का प्रयास किया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित एवं वर्चुअल रूप से जुड़े सभी सदस्यों ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा एवं पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अधिकृत किया कि वे विचार-विमर्श कर उपयुक्त नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजें।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ पेट्रोलपंप पर मारपीट के बाद 2 गिरफ्तार, लोहे का राड बरामद

Azamgarh, Uttar Pradesh:जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा उर्फ गडेरूआ स्थित विशेन बीएस पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर तेल देने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और हमले का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 2 नामजद तथा 15 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्यवाही में जुटी, वहीं दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में छीड़ी ब्राह्मण सरैया निवासी विवेक तिवारी द्वारा मुबारकपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह विशेन बीएस पेट्रोलियम पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि 15 मई की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किशन चौहान अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचा और एक हजार रुपये का पेट्रोल मांगा। तेल की कमी के चलते कर्मचारियों द्वारा दोपहिया वाहनों में केवल 300 रुपये तक का पेट्रोल देने की बात कही गई, जिस पर विवाद हो गया। तहरीर के अनुसार आरोपित गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए, लेकिन शाम को 15-16 लोगों और एक महिला के साथ लाठी-डंडा, रॉड व अन्य हथियार लेकर दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंच गये। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। जहां बीच-बचाव करने पहुंचे पेट्रोल पंप मालिक के चाचा सतीश चंद सिंह पर रॉड से हमला कर दिया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुटने लगी। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। बताया गया कि भगदड़ के दौरान आरोपितों की तीन मोटरसाइकिल मौके पर ही छूट गईं, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 2 नामजद तथा 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का राड बरामद किया है।
0
0
Report
Advertisement

श्रीगंगानगर: NDPS एक्ट के तहत 5.11 करोड़ मूल्य मादक पदार्थ जलाकर नष्ट

Sri Ganganagar, Rajasthan:एनडीपीएस एक्ट के तहत किए जप्त करीब 5.11 करोड मूल्य के मादक पदार्थों का निष्त्रीकरण किया गया, हरीशंकर, जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला श्रीगंगानगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जप्त मादक पदार्थ जिनका न्यायालय से धारा 52ए (2) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत भौतिक सत्यापन करवाया जा चुका है, सुभाषचंद्र गर्ग के ईंट भट्ठा श्याम क्लिन कंपनी कालियां पुलिस थाना सदर जिला श्रीगंगानगर में जलाकर नष्ट किया गया। जिसमें जिला श्रीगंगानगर के थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 91 प्रकरणों में जप्त 569 किलो 104 ग्राम पोस्त, 16 किलो 539 ग्राम गांजा, 01 किलो 979 ग्राम हैरोइन / स्मैक व 5365 नशीली गोलियों का नष्टकरण किया गया। मादक पदार्थों का मूल्य करीब 05 करोड़ 10 लाख 89 हजार 510 रूपये है। नष्टकरण हेतु जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर की अध्यक्षता में दीपक शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर व रामप्रताप पुनि. अपराध सहायक कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर की कमेटी गठित की गई थी। नष्टकरण की कार्यवाही में हरप्रीत सिंह सैनी सहायक उप निरीक्षक प्रभारी एनडीपीएस सैल कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक व उनके स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
0
0
Report

मैनपुरी-करहल सड़क पर कब्जे से कराह रहा कस्बा,सड़कें सिकुड़ीं,सांसें अटकीं"करहल में अतिक्रमण ।

Ajay KumarAjay KumarFollow32m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल सड़क पर कब्जे से कराह रहा कस्बा, सभासद अंकित यादव ने डीएम से लगाई अतिक्रमण हटाने की गुहार,करहल नगर में बढ़ते अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वार्ड सभासद अंकित यादव ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा और नगर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। स्कूली बच्चों की जान पर आफत: सभासद अंकित यादव ने डीएम को बताया कि मुख्य बाजार में मुख्य मार्गों पर दुकानदारों ने फुटपाथ व सड़क तक सामान फैलाकर कब्जा कर लिया है,इससे स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को मजबूरन सड़क के बीच से गुजरना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण हर वक्त हादसे का डर बना रहता है। जाम ने रोकी नगर की रफ्तार: ज्ञापन में उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण कस्बे में सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूल वाहन,एंबुलेंस तक जाम में फंसी रह जाती हैं। राहगीरों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है,त्योहार व बाजार के दिन हालात और बिगड़ जाते हैं। डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग: सभासद ने जिलाधिकारी से मांग की कि नगर पंचायत व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाए।
0
0
Report

रात्रि चौपाल के जरिये प्रशासन ने जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम की मंगल तुलसी विहार कॉलोनी शनिवार शाम प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनी रही, जब प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत जिले की पहली रात्रि चौपाल आयोजित की गई। कलेक्टर के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम ने सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया। चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे वार्डवासियों ने पेयजल, सड़क, साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने एक-एक शिकायत गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं मौजूद पुलिस अधीक्षक ने भी नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विओं01- कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह पहल आमजन और प्रशासन के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि रात्रि चौपाल ऐसे समय आयोजित की जा रही है,जब आम नागरिक अपने कामकाज से मुक्त रहते हैं और खुलकर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार इस तरह की चौपाल आयोजित की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि चौपाल केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं है, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचाने का माध्यम भी है, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। बाइट(A1)- सोमेश मिश्रा ( कलेक्टर ) बाइट(A2)- साई कृष्ण थोटा ( एसपी )
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा के Kasturba आवासीय विद्यालय की 27 छात्राएं बेहोश, गर्मी से संभावित कारण

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की 27 छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं. अचानक छात्राओं के बेहोश होने से कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में अफरा तफरी मच गया. आवासीय विद्यालय के वार्डन, कर्मी और ग्रामीणों के सहयोग से सभी बीमार बच्चियों को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है. दरअसल शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड के लोदीपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय शनिवार की देर हल्का नाश्ता के बाद सभी छात्राएं संध्या प्रार्थना में शामिल हुईं. इसी दौरान अचानक सभी बेहोश होने लगीं और देखते ही देखते 27 बच्चियां बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं. जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी बच्चियों को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है. जहाँ विद्यालय की बच्चियों ने कहा कि नाश्ता के बाद प्रार्थना के बाद अचानक सभी लोग बेहोश हो गए. चिकित्सक उमस भरी गर्मी को लेकर बेहोश होने की आशंक व्यक्त कर रहे हैं. मौके पर पहुंची एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि बच्चियों के बेहोश होने की सूचना मिली है. अभी बेहोश होने का कारण का पता नहीं है, संभवतः गर्मी से बच्चियां बेहोश हुईं हैं. सभी का इलाज चल रहा है. एसडीपीओ ने कहा कि बच्चियों के बीमार होने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं है; पूरे मामले की जांच की बात कही है.
0
0
Report

बिलारी के पीएम श्री स्कूलों में डीएम-एसएसपी ने शुरू की विकास पाठशाला

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के बिलारी तहसील क्षेत्र में पीएम श्री योजना के अंतर्गत चिन्हित किए गए सरकारी स्कूल में पहुंचे डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया का दिखा अनोखा रूप। मुरादाबाद डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल ने पीएम श्री विद्यालय में लगाई पाठशाला, डीएम एसएसपी के सवालों के नन्हे छात्र छात्राओं ने दिए जमकर जवाब। पाठशाला के साथ ही डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने अलग अलग कक्षाओं में जाकर छात्र छात्राओं से बातें कर जानी समस्या। डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने पीएम श्री विद्यालयों में सभी 120 बिंदुओ पर तीव्रता के साथ विकास करने के दिए अधिकारीयों और विद्यालय स्टॉफ को निर्देश। दरअसल आज जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल बिलारी तहसील मे लगे तहसील दिवस मे पहुंचे थे। तहसील दिवस के बाद डीएम ने बिलारी के पीएम श्री विद्यालयों का निरिक्षण कर वहां शिक्षा की स्थिति और विकास का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निपुण टीम बनाकर पीएम श्री योजना में आने वाले विद्यालयों के विकास कार्य के निरिक्षण को टीम बनाई जो की पीएम मोदी के सपने के अनुसार मुरादाबाद के विद्यालयों को संवारने पर काम करेंगी। बता दें आईएएस राजेंद्र पेंसिया इससे पहले संभल के भी डीएम रहे जहाँ उन्होंने पीएम श्री के अंतर्गत संभल के स्कूलों की कायाकल्प सुधारी थी, जिलाधिकारी के निरिक्षण के दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल, सीडीओ म्रीलालनी जोशी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में बेकाबू ट्रक ने 13 वर्षीय मासूम की जान ली, सीसीटीवी फुटेज सामने

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर स्लग: गोरखपुर में सड़क पर मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, मासूम को रौंदा,दुर्घटना के बाद रौंगटे खड़ी करने वाली सीसीटीवी फुटेज आई सामने。 एंकर: गोरखपुर के गोला कस्बे से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने 13 वर्षीय मासूम बच्ची की जान ले ली। हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप उठी। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने पहले बाइक, कार और ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे साइकिल से घर जा रही बच्ची को रौंद दिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है。 वीओ-: गोला कस्बे के चंद चौराहे पर शनिवार की रात उस समय चीख-पुकार मच गई, जब सामान लेकर घर लौट रही 13 वर्षीय शीतल मोदनवाल को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश करता रहा और रास्ते में कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी。 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक बेहद तेज रफ्तार में था और चालक नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। बच्ची साइकिल से घर जा रही थी तभी बेकाबू ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शीतל की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शीतल मोदनवाल गोला थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव की रहने वाली थी और अपने मामा विशाल के घर चंद चौराहे के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह कस्बे के एक विद्यालय में छठवीं की छात्रा थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया。 हादसे के दौरान ट्रक ने एक बाइक, कार और ट्रैक्टर ट्रॉली को भी टक्कर मारी, जिसमें ट्रैक्टर चालक मनप्रीत घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई。 दिल दहला देने वाले इस हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर दौड़ रहा है और सामने आने वाले वाहनों को टक्कर मारता जा रहा है。 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले को लेकर एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि “बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गोरखपुर में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, जबकि सीसीटीवी फुटेज अब इस पूरे हादसे की सबसे बड़ी गवाह बन चुकी है।
0
0
Report

MP HC फैसले के बाद ASI ने भोजशाला में पूजा-आस्था की छूट दे दी

Noida, Uttar Pradesh:अब हिंदू समुदाय को भोजशाला में आने-जाने और पूजा की पूरी छूट, मध्यप्रदेश HC के फैसले के बाद ASI का नया आदेश मध्यप्रदेश में धार भोजशाला मामले में 15 मई को आए हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के मद्देनजर अब ASI ने नया आदेश जारी किया है। ASI ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि अब हिंदू समुदाय को भोजशाला में आने-जाने की पूरी छूट होगी। वे यहां पुरानी परंपरा के अनुसार अध्ययन और सरस्वती पूजा कर सकेंगे। माँ सरस्वती का मंदिर और संस्कृत शिक्षा का केंद्र ASI ने अपने आदेश में कहा है कि मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने भोजशाला को संस्कृत भाषा, व्याकरण और साहित्य के शोध केंद्र तथा देवी वाग्देवी का मंदिर माना है। इसके मद्देनजर अब हिंदू समुदाय को यहां आने-जाने और पूजा की पूरी अनुमति होगी。 ASI और जिला प्रशासन मिलकर तय करेंगे व्यवस्था ASI ने अपने आदेश में कहा है कि भोजशाला, AMASR Act 1958 के तहत संरक्षित स्मारक बनी रहेगी। इसलिए पर्यटकों और हिंदू श्रद्धालुओं के आने का समय अधीक्षक पुरातत्वविद् (Superintending Archaeologist) जिला प्रशासन से चर्चा कर तय करेंगे। हिंदू समुदाय अध्ययन और पूजा के लिए क्या-क्या कर सकेगा, यह भी अधीक्षण पुरातत्वविद् जिला प्रशासन से समन्वय कर तय करेंगे, ताकि स्मारक की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके。 क्या था मध्यप्रदेश हाई कोर्ट का फैसला मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने भोजशाला को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर शुक्रवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि विवादित स्थल का मूल धार्मिक स्वरूप भोजशाला है और यहां देवी सरस्वती का मंदिर था। कोर्ट ने 2003 के ASI आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें हिंदुओं को केवल मंगलवार और बसंत पंचमी के दिन पूजा की अनुमति थी। वहीं, 2003 के आदेश में मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार को नमाज की अनुमति दी गई थी。 कोर्ट ने कहा था कि भारत सरकार और ASI यह तय करेंगे कि भोजशाला का संचालन और व्यवस्था कैसे होगी। ASI पूरे परिसर की देखरेख करता रहेगा。 मुस्लिम समुदाय के लंबे समय से चले आ रहे दावे को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने कहा था कि यदि मुस्लिम समुदाय चाहे तो धार जिले में किसी अन्य स्थान पर मस्जिद के लिए जमीन मांग सकता है। सरकार कानून के अनुसार उस आवेदन पर विचार कर सकती है।
0
0
Report

NEET पेपर लीक: कोर्ट में कुलकर्णी-मनीषा साजिश का राज, सीबीआई रिमांड

Noida, Uttar Pradesh:NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को पी. वी. कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे की 10 दिनों की रिमांड हासिल हो गई है। CBI ने दोनों को आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और 14 दिनों की रिमांड की मांग की। स्पेशल CBI जज अजय गुप्ता ने अपने आदेश में CBI की ओर से दी गई दलीलों, केस डायरी और रिमांड पेपर का हवाला दिया है, जिससे NEET UG 2026 पेपर लीक की साजिश की पूरी तस्वीर बेनकाब हो रही है पेपर लीक की शुरुआत यहाँ से हुई CBI ने कोर्ट को बताया कि आरोपी पी. वी. कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे इस पूरे नेटवर्क के सबसे अहम चेहरे हैं। NEET 2026 पेपर लीक की शुरुआत इन्हीं से हुई और इन्हीं के ज़रिये पेपर सबसे पहले बाजार तक पहुंचा। CBI की ओर से पेश की गई केस डायरी के मुताबिक, प्रह्लाद कुलकर्णी NTA से जुड़े पेपर सेटिंग सिस्टम का हिस्सा था। एजेंसी के अनुसार, उसे परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री तक पहुंच थी। आरोप है कि इसी पहुंच का इस्तेमाल करते हुए उसने मनीषा वाघमारे और अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रश्नपत्र बाहर पहुंचाया। लाखों की रकम वसूली, सबूत खत्म किए CBI ने कोर्ट को बताया कि कुलकर्णी ने सिर्फ पेपर लीक ही नहीं किया, बल्कि चुनिंदा छात्रों तक सवाल और जवाब पहुंचाने के बदले मोटी रकम भी ली। जांच एजेंसी का दावा है कि यह पैसा बाद में बैंक खातों में जमा किया गया। इतना ही नहीं, एग्जाम खत्म होने के बाद कुलकर्णी ने हाथ से लिखी सामग्री नष्ट कर दी, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। 27 अप्रैल को ही बाहर आ गया था पेपर! CBI के मुताबिक, मनीषा वाघमारे इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी थी। एजेंसी का दावा है कि उसने 27 अप्रैल 2026 को ही, यानी एग्जाम से कई दिन पहले, NEET UG 2026 का प्रश्नपत्र और उसके उत्तर कुछ आरोपियों तक पहुंचा दिए थे। इनमें आरोपी धनंजय भी शामिल है। मनीषा दूसरे आरोपियों और NTA से जुड़े एक सरकारी कर्मचारी के संपर्क में थी। जांच एजेंसी के अनुसार, पेपर सबसे पहले कुलकर्णी और मनीषा के नेटवर्क से बाहर आया, जिसके बाद यह अलग-अलग लोगों तक पहुंचता चला गया। ऐसे फैला पूरा पेपर लीक नेटवर्क CBI की जांच के मुताबिक, आरोपी धनंजय लोखंडे को मनीषा वाघमारे से पेपर मिला। इसके बाद यह प्रश्नपत्र शुभम खैरनार तक पहुंचा और फिर वहां से यश यादव, मंगीलाल खटीक, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल समेत दूसरे आरोपियों तक फैलाया गया। राजस्थान SOG द्वारा की गई जांच में पता चला कि असली एग्जाम में 3 मई को आए कई सवाल पहले ही लीक होकर फैल चुके थे। आरोप है कि इन आरोपियों ने ही सवालों को लीक कर सर्कुलेट किया। एजेंसी का दावा है कि पूरा खेल पैसों के लिए किया गया। CBI का दावा — अभी और बड़े नाम सामने आएंगे कोर्ट में CBI ने कहा कि यह सिर्फ कुछ लोगों का काम नहीं, बल्कि एक संगठित सिंडिकेट है। एजेंसी के मुताबिक, कुलकर्णी और मनीषा अभी तक उन सभी लोगों के नाम नहीं बता रहे हैं, जो इस नेटवर्क में शामिल हैं। CBI ने कोर्ट को बताया कि कई डिजिटल सबूत, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और दूसरे लिंक अभी खंगाले जाने बाकी हैं। आरोपियों को देश के दूसरे हिस्सों में ले जाकर पूछताछ करनी है, इसलिए रिमांड की ज़रूरत है। कुलकर्णी और मनीषा के वकील की दलील सुनवाई के दौरान पी. वी. कुलकर्णी के वकील ने 14 दिन की रिमांड मांगे जाने का विरोध किया। वकील ने कहा कि कुलकर्णी का NTA के साथ पेपर बनाने का कॉन्ट्रैक्ट था। NTA कई लोगों से पेपर सेट करवाता है और उनसे सवाल लेता है, लेकिन किसी को नहीं पता होता कि NTA किसका पेपर या कौन से सवाल असली एग्जाम में शामिल करेगा। सवाल चुनना सिर्फ NTA का काम है। वकील ने कहा कि अभी तक NTA से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, इसलिए कुलकर्णी की गिरफ्तारी का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मनीषा के खिलाफ भी CBI के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है और वह गिरफ्तारी से पहले 24 घंटे तक पुणे पुलिस की गैरकानूनी हिरासत में रही।वकील ने कहा कि एजेंसी के पास पहले से पर्याप्त सामग्री है और ज्यादा पुलिस कस्टडी की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने क्या आदेश दिया CBI और बचाव पक्ष पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने माना कि मामला बेहद गंभीर है और जांच अभी शुरुआती लेकिन बेहद महत्वपूर्ण चरण में है। कोर्ट ने कहा कि पूरे नेटवर्क तक पहुंचने और बाकी आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए दोनों आरोपियों से पूछताछ जरूरी है। इसी के मद्देनज़र कोर्ट ने पी. वी. कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। 25 मई को इन दोनों को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top