Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nagaur341001

नागौर में गरबा महोत्सव: महिलाएं राजस्थानी परिधान में जलवे बिखेरें

DIDamodar Inaniya
Oct 02, 2025 08:00:41
Nagaur, Rajasthan
नागौर शहर के साथ नवरात्रि महोत्सव की धूम राजस्थान में देखने को मिल रही है। नागौर के इंद्रा कॉलोनी व प्रताप सागर स्थित गरबा महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों ने कार्यक्रम का समा बंधा रखा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा और जगदीश बिड़ियासर कार्यक्रम में पहुंचे और मिर्धा ने महिलाओं के साथ गरबा खेल कर उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी परिधान में गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियां दीं। दर्शक झूम उठे और पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मान भी किया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Oct 02, 2025 09:59:22
Paradeep, Odisha:Paradip बंदरगाह के DLAR श्रमिकों के लिए खुशी की लहर: 11 साल बाद बोनस में इजाफा, पूर्व बोनस से दोगुना तक पहुँचने की संभावना बताई जा रही है। यह संभव हुआ DLAR और Contract Workmen Association के अध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के-through। Paradip बन्दरगाह से हजारों DLAR श्रमिक काम कर रहे हैं और उनके विभिन्न दावों को लेकर लंबी बहस के बाद भी समाधान नहीं निकल पाया था। आज DLAR श्रमिक नेताओं के नेतृत्व में भरोसा जताया गया कि DLAR श्रमिक और कॉन्ट्रैक्ट वर्कमेन एसोसिएशन में एकता बनाए रखते हुए बोनस और वेतन वृद्धि के बारे में आगे चर्चा होगी; इस संदर्भ में संघ ने सहयोग और एकता बनाए रखने की अपील की।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Oct 02, 2025 09:59:12
Noida, Uttar Pradesh:नकली मिठाई खोया तेल पनीर अन्य खाद्य पदार्थों के बाद अब नकली सब्जियां और फल भी मार्केट में आ गए हैं लखनऊ में लाल कलर किया हुआ नकली आलू पकड़ा गया इसके बाद अब फलों को लेकर भी लोगों के मन में संदेह है जी मीडिया की टीम ने लखनऊ की फल मंडी में रियलिटी चेक किया। इस मंडी में तरह-तरह के देसी और विदेशी चमकदार और खूबसूरत फल देखने को मिले जिनकी सच्चाई जानने के लिए हमने एक-एक कर पानी में धुला। मंडी में मौजूद फल के बड़े विक्रेताओं ने बताया कि आमतौर पर सिर्फ सेब में ही वैक्सिंग होकर आता है वह भी विदेश के होते हैं बाकी फलों में यहां पर किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता और ना ही हम लोग यह जान पाते हैं की किस फल में केमिकल का इस्तेमाल किया गया है। फल विक्रेताओं से बात करते हुए फलों के बारे में उपभोक्ताओं ने चिंता जाहिर की और कहा कि फलों के बारे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की वीडियो आती है जिसमें नकली फल होने का दावा किया जाता है और उसे कैसे चेक करें यह भी बताया जाता है खराब सब्जी फल या फिर डेयरी प्रोडक्ट खाने से हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरा तो है ही बच्चों को लेकर अधिक चिंता रहती है हम सिर्फ भरोसेमंद दुकानदारों से ही फल खरीदने हैं घर पर जाकर अलग-अलग तकनीक का इस्तेमाल करके फल की गुणवत्ता को चेक करते हैं उसके बाद ही सेवन करते हैं। आजकल मार्केट में हर चीज में मिलावट है जिसको लेकर मन परेशान रहता है कि क्या खाएं और क्या छोड़ें।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 02, 2025 09:59:01
Puri, Odisha:ଆଜି ହେଉଛି ପବିତ୍ର ବିଜୟାଦଶମୀ ଅର୍ଥାତ ଦଶହରା ପର୍ବ। ଏହି ପବିତ୍ର ତିଥିରେ ମହାପ୍ରଭୁ ଶ୍ରୀରାମ ରାବଣକୁ ବଦ୍ଧ କରି ଧରାପୃଷ୍ଟରେ ଅସତ୍ଯ ଉପରେ ସତ୍ୟର ବିଜୟ କରିଥିଲେ। ଏଣୁ ଏହି ସ୍ମୃତିରେ ଆଜି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ସୁବର୍ଣ୍ଣ ବେଶରେ ଭକ୍ତଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ ଦେଇଛନ୍ତି ମହାପ୍ରଭୁ । ଶ୍ରୀଭୁଜ, ଶ୍ରୀପୟର, କିରିଟି, ଘାଗଡା ମାଳି ଆଦି ସ୍ୱର୍ଣ ପୁରାଣାରେ ବିଭୁଷିତ ହୋଇଛନ୍ତି ଜଗତ ଠାକୁର। ସକାଳ ଧୂପ ପରେ ଆୟୁଧ ମାନଙ୍କର ମାର୍ଜନା ପୁଜା ସରିବା ପରେ ମହାପ୍ରଭୁ ଆୟୁଧ ଧାରଣ କରିଛନ୍ତି। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କର ଏହି ସୁନାବେଶ ଦର୍ଶନ କଲେ କୋଟି ଜନ୍ମର ପୁଣ୍ୟ ମିଳିଥାଏ ବୋଲି ବିଶ୍ୱାସ ରହିଛି। ଦଶହରାରେ ହଜାର ହଜାର ଭକ୍ତଙ୍କ ସମାଗମ ହୋଇଛି। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ କରି ଆଶିର୍ବାଦ ନେଉଛନ୍ତି ଭକ୍ତ। ଆଶ୍ୱିନ ମାସ ଶୁକ୍ଳ ପକ୍ଷ ଦଶମୀ ତିଥି ହେଉଛି ପବିତ୍ର ବିଜୟା ଦଶମୀ।ଅସତ୍ୟ ଉପରେ ସତ୍ୟର ଜୟ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଅବକାଶ ନିତି ପରେ ଶ୍ରୀଜୀଉଙ୍କର ସୁନାବେଶ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଛି। ନୂଆଲୁଗା ଓ ଜାମା ଲାଗି ପରେ କିରିଟି,ଚୂଳ,ଚନ୍ଦ୍ରିକା,ଆଡକାନି,ଚନ୍ଦ୍ରସୂର୍ଯ୍ୟ,ହରିଡା ମାଳ, ତବିଜ ମାଳ ଆଦି ସ୍ୱର୍ଣ୍ଣ ଅଳଙ୍କାରରେ SH୍ରୀଜୀଉଙ୍କୁ ବିଭୂଷିତ କରାଯାଇଛି। ମହଣ ମହଣ ସ୍ୱର୍ଣ୍ଣାଳଙ୍କାରରେ ବିଭୁଷିତ হୋଇ ମହାପ୍ରଭୁ ଭକ୍ତଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ ଦେଉଛନ୍ତି। ହେଲେ ମହାପ୍ରଭୁ ଆୟୁଧ ହସ୍ତରେ ଧରି ନଥିଲେ। ସକାଳ ଧୂପ ନୀତି ଶେଷ ହେବାପରେ ଚକ୍ର ମାଜଣା ହେବା ସହ ଆୟୁଧ ପୂଜା ହୋଇଥାଏ। ତାପରେ ଭିତର ବେଢ଼ା ପରିକ୍ରମା ପରେ ମହାପ୍ରଭୁ ଆୟୁଧ ହସ୍ତରେ ଧାରଣ କରିଥାନ୍ତି। ଆଉ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କର ଏହି ଚିତ୍ତାକର୍ଷକ ସୂନାବେଶ ଦର୍ଶନ କରିବା ପାଇଁ ହଜାର ହଜାର ଭକ୍ତ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ କରି ଆଶିର୍ବାଦ ଭିକ୍ଷା କରିଛନ୍ତି। ସେପଟେ ଶ୍ରୀଜୀୟୁ ଆୟୁଧ ଧାରଣ କରିବା ପରେ ମଙ୍ଗଳାର୍ପଣ ନୀତି ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥାଏ। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଠାରୁ ଦୁର୍ଗାମାଧବ, ଶ୍ରୀମଦନମੋହନ ଓ ଶ୍ରୀରାମକୃଷ୍ଣ ଆଜ୍ନାମାଳ ପାଇ ବିମାନ ଓ ପାଲିଙ୍କିରେ ବିଜେ କରି ଜଗନ୍ନାଥବଲ୍ଲଭ ଦଶହରା ପଦାକୁ ବିଜେକରିଥାନ୍ତି। ସେଠାରେ ବନ୍ଦାପନା,ପ୍ରସାଦଲାଗି ଓ ରାଜନିତି ସମ୍ପରଣ୍ଣ ହେବା ପରେ ମହାପ୍ରଭୁ ମତ୍ସ୍ୟ ଶିକାର କରି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରକୁ ପ୍ରତ୍ୟାବର୍ତ୍ତନ କରିଥାନ୍ତି। ଦଶହରା ଦିନ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଏହି ଚିତ୍ତାକର୍ଷକ ସୁବର୍ଣ୍ଣ ବେଶକୁ ଭକ୍ତ ଦର୍ଶନ କଲେ ଅଶେଷ ପୁଣ୍ୟ ମିଳିଥାଏ ବୋଲି ବିଶ୍ୱାସ ରହିଛି। ସେପଟେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କର ଆଜି ଅନେକ ନିତି କାନ୍ତି ଥିବାରୁ ଦ୍ୱାରଫିଟା ନିତି ବିଳମ୍ବ ହୋଇଛି。
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Oct 02, 2025 09:58:46
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद संतोष उर्फ आभा के परिवार वालों ने दामाद सोनू के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं, जिससे उसकी मौत हो गई. मरने से पहले सोनू ने अपने आखिरी बयान में पत्नी के पिता, ससुराल और उसके भाई पर उसके साथ बर्बरता किये जाने की बात कही और अस्पताल में प्राण त्याग दिये. घटना के बाद पुलिस मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल में जुट गई है. जानकारी के अनुसार हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव इमटौरी में सोनू, उम्र 30 वर्ष, का विवाद बीते दिन उसकी पत्नी संतोष उर्फ आभा से हो गया था. विवाद के बाद संतोष अपने घर चली गई, लेकिन जब सोनू उसे मनाने के लिए ससुराल पहुंचा, तो यहां पत्नी के परिवार वालों ने सोनू के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. पत्नी के भाई, ससुर और पिता सहित अन्य लोगों ने उसे विषाक्त पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया, फिर हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. घटना का वीडियो हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, और आसपास के लोगों की वीडियो भी वायरल हो रही है. जिसमें पत्नी के परिवारीजन सोनू की लात-घूसों और बैल्टों से बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं. सोनू की पिटाई की जानकारी जैसे ही परिवार वालों को हुई, वे मौके पर पहुंचे और सोनू से वीडियो बनाते हुए जानकारी ली, जिसमें सोनू ने बताया कि उसे बेरहमी से पीटा गया है और विषाक्त पदार्थ खिलाया गया है. परिवार के लोग गंभीर हालत में सोनू को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की शिकायत मृतक के पिता सुखवीर ने हाफिजपुर थाने में आरोपी संतोष और उसके परिवार वालों के खिलाफ दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. बाइट- सोनू, मरने से पहले
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Oct 02, 2025 09:58:32
Farrukhabad, Uttar Pradesh:बरेली हिंसा के बाद फर्रुखाबाद में भी आई लव मोहम्मद के झंडे और दीवार पर लगाए गए पोस्टर। बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड तौफीक के फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में आने के बाद फर्रुखाबाद में भी चिंगारी आई लव मोहम्मद की दिखाई दी। आई लव मोहम्मद पर हजारों लोग हिंसा में बदले और फर्रुखाबाद के नुसरतपुर गांव में ग्राम प्रधान नूर आलम के क्षेत्र में लगाए गए झंडे और पोस्टर। मुसल्म बाहुल्य क्षेत्र में मोबाइल टावर के ऊपर लगाया गया झंडा किसी चिंगारी की ओर तो नहीं सर कर रहा क्या प्रशासन को इसकी भनक नहीं। क्या तौफीक राजा के आने के बाद समाज के अंदर कुछ चिंगारियां धड़क रही हैं। प्रशासन की खुफिया एजेंसी नाकाम जबकि प्रदेश सरकार के साफ निर्देश कहीं पर भी इस तरीके की घटना ना हो रखी जाए पैनी नजर। फर्रुखाबाद के कमालगंज में नुसरतपुर गांव में देखे गए आई लव मोहम्मद के झंडे। पुलिस की खुफिया एजेंसी फेल पुलिस के सामने टॉवर के ऊपर लगे झंडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं। फर्रुखाबाद ज़िले में communal tension जैसी आशंका को लेकर नई हलचल सामने आई है। बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड तौफीक उर्फ़ तौफीक राजा के फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में शिफ्ट होने के बाद से इलाके में माहौल पर खास नजर रखी जा रही है। कमालगंज क्षेत्र के नुसरतपुर गांव में हाल ही में “आई लव मोहम्मद” लिखे बैनर और झंडे लगाए गए। ग्रामीणों के मुताबिक, एक मोबाइल टावर पर भी झंडा फहराया गया है और गांव की दीवारों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इस तरह की गतिविधियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि कहीं यह माहौल को भड़काने की कोशिश तो नहीं। ग्राम प्रधान नूर आलम के क्षेत्र में लगाए गए ये झंडे और पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि इस तरह के प्रदर्शन से माहौल बिगड़ सकता है, खासकर जब बरेली में इसी तरह के नारों और पोस्टरों के बहाने हिंसा भड़क चुकी हो। प्रशासन और पुलिस के लिए यह घटना बड़ा इम्तिहान बन गई है। सवाल उठ रहे हैं कि जब झंडे टॉवर पर लहराए गए, तो क्या खुफिया एजेंसी या थाने की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी? जबकि प्रदेश सरकार पहले ही साफ निर्देश दे चुकी है कि ऐसी कोई घटना कहीं भी न घटित हो और प्रशासन हर संवेदनशील इलाके पर पैनी नजर रखे। विशेषज्ञों का मानना है कि तौफीक के जेल में आने के बाद कुछ तत्व माहौल को गरमाने की कोशिश कर सकते हैं। यही वजह है कि नुसरतपुर जैसी घटनाओं को हल्के में लेना प्रशासन के लिए भारी पड़ सकता है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित इलाके पर चौकसी बढ़ा दी गई है। लेकिन यह भी सच है कि खुफिया तंत्र की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Oct 02, 2025 09:58:17
Chowk, Uttar Pradesh:एंकर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर जन्मदिन पर स्वस्थ नारी और सशक्त नारी अभियान को सेवा पखवाड़ा के रूप में आगे बढ़ाते हुए आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर महाराजगंज जनपद के भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है। आपको बता दे जवान जहां एक तरफ बॉर्डर की सुरक्षा में दिन-रात पहरेदारी करते हैं और अवैध घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हैं तो इसी बीच करीब 30 से अधिक एसएसबी के जवानों ने रक्त की कमी से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। महाराजगंज जनपद के सेना नायक कैंप कार्यालय छपवा दोमुहाना घाट पर गांधी जयंती के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ जिसमें तमाम सीमा चौकियाँ के जवानों ने भाग लेते हुए ब्लड डोनेट किया; कमांडेंट जगदीश प्रसाद दवाई ने बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें 66वीं बटालियन के तमाम सीमा चौकियों के जवानों ने भागीदारी कर ब्लड डोनेट किया इसमें महिला जवान भी शामिल है खून की कमी से जूझ रहे लोगों की मदद की जाए इसको लेकर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Oct 02, 2025 09:57:42
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा-पोकरण खबर की लोकेशन-फलसूण्ड फलसूण्ड में संघ का पथ संचलन, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत, शताब्दी वर्ष कार्यक्रम श्रृंखला में आयोजन। 300 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में की उत्साहपूर्वक भागीदारी。 फलसूण्ड, जैसलमेर जैसलमेर के फलसूण्ड गांव में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला में किया गया। फलसूण्ड मण्डल के गांवों से 300 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश धारण कर संचलन में भागीदारी निभाई। संचलन के दौरान गांववासियों ने जगह-जगह रंगोलियाँ सजाकर और पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। जब संचलन प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा तो भारत माता की जय के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Oct 02, 2025 09:57:22
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम व चंडीगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फैंक इंडियन करेंसी तैयार कर उसे मार्केट में खपाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना शातिर दंपत्ति को झालरापाटन के चंद्रावती ग्रोथ सेंटर के एक मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से करीब 12 लाख रुपए की नकली इंडियन करेंसी, लैपटॉप, प्रिंटर, कागज, स्याही, कटर, स्क्रीन फ्रेम इमेजर भी बरामद कर जब्त किया है। आरोपी पति-पत्नी जितेंद्र तथा रजनी शर्मा उज्जैन निवासी हैं, जो अपनी पहचान छुपा कर काफी दिनों से चंद्रावती ग्रोथ सेंटर झालरापाटन में किराए के मकान में रह रहे थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गत दिनों चंडीगढ़ पुलिस इंडियन फैंक करेंसी को बेचने में लगे दो आरोपी गौरव तथा विक्रम को गिरफ्तार कर उनके पास से 500-500 के कुल 10 लाख 19 हजार रुपए बरामद किए थे। चंडीगढ़ पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने यह नकली इंडियन करेंसी असाइनमेंट के रूप में झालावाड़ जिले से कुरियर द्वारा प्राप्त होना बताया। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की सूचना पर जिला स्पेशल टीम ने करीब 100 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और एक संदिग्ध महिला की पहचान की। बाद में चंडीगढ़ व जिला स्पेशल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चंद्रावती ग्रोथ सेंटर झालरापाटन से आरोपी पति पत्नी जितेंद्र व रजनी शर्मा को नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। मौके से प्रिंटर, लैपटॉप, कागज, स्याही और स्कैनर को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। चंडीगढ़ पुलिस आरोपी दंपत्ति को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Oct 02, 2025 09:56:54
Jaipur, Rajasthan:जयपुर JDA ने जोन-1 में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जोन-1 में चौमू हाउस स्थित प्रभुराज अपार्टमेंट में अपार्टमेंट की छत पर बिना अनुमति अवैध पेंट हाउस का निर्माण किया गया था। इस निर्माण को लेकर JDA ने सख्त रुख अपनाया और प्रवर्तन शाखा की टीम ने मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माण को सील कर दिया। JDA प्रवर्तन शाखा ने अवैध निर्माण को लेकर संबंधित फ्लैट धारकों को नोटिस भी जारी किया था, लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया। आखिरकार बिल्डिंग बायलॉज के नियमों के उल्लंघन पर सीधी कार्रवाई की गई। DIG राहुल कोटोकी के निर्देशों के पर JDA प्रवर्तन शाखा की टीम मौके पर पहुँची और पेंटहाउस की स्थाई सीलिंग प्रक्रिया को पूरा किया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए ताकि किसी तरह का विवाद या विरोध सामने न आए।
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Oct 02, 2025 09:56:42
Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देसी घी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सेंट्रल रेंज की टीम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिव विहार, करावल नगर और मुस्तफाबाद में छापेमारी कर 1,625 किलो नकली देसी घी जब्त किया और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन अवैध फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया, जहां से केमिकल, सिलेंडर, स्टोव और बड़े पैमाने पर नकली घी बनाने का सामान बरामद हुआ। क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला था कि दशहरे और दिवाली पर बढ़ती मांग का फायदा उठाकर धड़ल्ले से नकली घी तैयार किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर वीर सिंह की अगुवाई में लगातार तीन छापेमारियां की गईं। पहली कार्रवाई शिव विहार में हुई, जहां 520 किलो नकली घी और एक आरोपी साफीक को पकड़ा गया। दूसरी रेड में यूसुफ मालिक, उसका बेटा महबूब और दो साथी गिरफ्तार हुए, जिनके पास से 440 किलो नकली घी और उपकरण मिले। तीसरी छापेमारी मुस्तफाबाद में हुई, जहां 665 किलो नकली घी और आरोपी जामालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दलडा और सस्ता रिफाइंड ऑयल खरीदकर उसे गर्म कर मिलाते थे और फिर खतरनाक केमिकल और फ्लेवर डालकर असली घी जैसा दिखाते थे। तैयार घी को नामी कंपनियों जैसी पैकिंग में भरकर दुकानों और डेयरियों में बेचा जाता था। आरोपी 1 टिन नकली घी 1,300–1,400 रुपए में तैयार कर 3,500–4,000 रुपए में बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों में से यूसुफ मालिक पहले भी खाद्य पदार्थों की मिलावट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से त्योहारों के दौरान लोगों की सेहत के साथ होने वाला बड़ा खेल रोका गया है। पुलिस ने साफ किया कि जनता की सुरक्षा के लिए ऐसे मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Oct 02, 2025 09:56:21
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने आज सुबह उनके छुटमलपुर स्थित आवास पर डिटेन कर लिया। दरअसल, सांसद ने देर रात एक्स पर पोस्ट किया था कि वह बरेली जाकर वहां की घटनाओं का जायजा लेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया था। रात से सांसद पुरकाजी से अपने छुटमलपुर स्थित आवास पर पहुंचे थे। इसके तुरंत बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और आवास पर तैनात हो गया। सुबह तक जिले के सात थानों की पुलिस छुटमलपुर पहुंच गई और हरिजन कॉलोनी स्थित उनके आवास जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड्स लगाकर निगरानी शुरू कर दी गई। सीओ मुनीष चंद्र और सीओ LIU मौजूद रहे और हालात पर नजर रखे रहे। भारी पुलिस तैनाती के बीच सांसद अपने आवास के भीतर रहते हैं और दिनभर किसी से मुलाकात नहीं कर रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रशासन की कोशिश है कि सांसद बरेली न पहुंच पाएं ताकि स्थिति तनावपूर्ण न हो। एहतियातन उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। सांसद ने बरेली जाने से रोक को लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि यह जांच जरूरी है कि दंगाई कौन है किसका दिमाग लगा है, किस पर आरोप लगे हैं या जिन्होंने आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट से जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। अब तक 2000 से अधिक मामलों में आरोपित लोग जेल जा चुके हैं; लोग मस्जिदों में नमाज अदा नहीं कर पा रहे हैं और अपने धर्म के नियमों का पालन नहीं कर पा रहे हैं, जो सरासर गलत है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Oct 02, 2025 09:56:07
Morena, Madhya Pradesh:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज विजयदशमी के मौके पर राजशाही परिधान में महाराज बाड़े स्थित सिंधिया राज परिवार के गोरखी देव में सिंधिया राजवंश के शाही अस्त्र शस्त्रों की पूजा अर्चना करने पहुंचे। यहां उन्होंने अपने देवताओं का भी आशीर्वाद दिया और पूरे देशवासियों को प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी, उनके साथ उनके पुत्र युवराज महान आर्यमन सिंधिया भी राजशाही पोशाक में दिखाई दिए ग्वालियर में सिंधिया राजपरिवार बड़े शाही अंदाज में दशहरे का त्योहार मानता है शाम के वक्त सिंधिया दशहरा मैदान मांढरे वाली माता के नीचे शमी पूजन करेंगे। इस दौरान सिंधिया राज परिवार के सरदार भी पूजन में शामिल रहे उनके कुल पुरोहित ने पूजा अर्चना कराई।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Oct 02, 2025 09:55:55
Jalore, Rajasthan:जालोर में भक्ति, उत्साह और रंगारंग गरबों के संग शारदीय नवरात्रा महोत्सव का बुधवार रात भव्य समापन हुआ। जिलेभर के मंदिरों और गली-मोहल्लों में देर रात तक युवक-युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया-गरबा खेलकर, माँ अम्बा की आराधना की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जबकि आज शाम रावण दहन के साथ उत्सव का अंतिम पड़ाव होगा。 सिरे मंदिर रोड स्थित ब्राह्मणी माता मंदिर, सुन्देलाव तालाब के चामुण्डा माता चौक, लेटा रोड स्थित खिमज माता मंदिर और लाल पोल स्थित कालका माता तलहटी मंदिर सहित कई स्थानों पर भव्य आयोजन हुए। महंत पवनपुरी महाराज के सानिध्य में युवकों ने देवी-देवताओं का रूप धरकर नृत्य प्रस्तुत किया। मां दुर्गा, कालका व हनुमानजी की झांकियां बच्चों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top