Back
कोटा कोचिंग हादसे के बाद सुरक्षा जवाबदेही पर सवाल
RSRajendra sharma
Feb 25, 2026 06:15:19
Kota, Rajasthan
कोटा में कोचिंग नगरी की चकाचौंध के बीच एक और जिंदगी बर्बाद—हादसे के बाद भी सिस्टम खामोश
कोटा की चमकती कोचिंग इंडस्ट्री, ऊंची-ऊंची इमारतें और सफलता के बड़े-बड़े दावे… लेकिन 7 फरवरी की रात इंद्र विहार में तीन मंजिला रेस्टोरेंट ढहने से जो सच्चाई सामने आई, उसने इस चमक पर कई सवाल खड़े कर दिए है। पश्चिम बंगाल से आया जेईई अभ्यर्थी अनारण्य कर्माकर अपनी मां सुदिप्ता के साथ खाना खाने गया था। कोटा सपनों की नगरी बनकर बुलाता है, लेकिन उस रात यह शहर उसके लिए मौत का मंजर बन गया। मलबे में दबकर अनारण्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां 16 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं。
सवाल यह है कि कोटा में हर साल लाखों छात्र आते हैं, करोड़ों का कारोबार करने वाली कोचिंग संस्थाएं फल-फूल रही हैं, लेकिन छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? जिस रेस्टोरेंट में हादसा हुआ, उसकी बिल्डिंग की जांच किसने की? क्या नगर प्रशासन ने कभी सुरक्षा मानकों की पड़ताल की? हादसे के बाद भी अब तक किसी बड़े स्तर पर जवाबदेही तय नहीं हुई。
सुदिप्ता की हालत गंभीर है। संक्रमण के कारण उनका एक पैर काटना पड़ा। परिवार अब तक 8 लाख रुपये खर्च कर चुका है। अभिजीत कर्माकर, जो शिक्षा विभाग से रिटायर हैं, अपनी जीवनभर की बचत इलाज में झोंक चुके हैं। बेटी ने पढ़ाई छोड़ दी है और मां की सेवा में लगी है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस कोचिंग नगरी में अरबों का कारोबार होता है, वहां से अब तक परिवार को कोई ठोस आर्थिक मदद नहीं मिली। न किसी बड़े कोचिंग संस्थान ने खुलकर जिम्मेदारी ली, न प्रशासन ने राहत की ठोस घोषणा की。
कोटा में हर साल सफलता के पोस्टर लगते हैं, टॉपर्स के चेहरे चमकते हैं, लेकिन जब कोई छात्र हादसे का शिकार होता है तो सिस्टम चुप क्यों हो जाता है? क्या छात्रों को सिर्फ रिजल्ट और रैंक तक सीमित समझा जाता है? उनकी सुरक्षा, उनके परिवारों का दर्द—क्या वह किसी की प्राथमिकता नहीं?
यह हादसा सिर्फ एक बिल्डिंग के गिरने का मामला नहीं है, यह उस सिस्टम पर सवाल है जो छात्रों को सपने तो दिखाता है, लेकिन उनकी सुरक्षा और संकट की घड़ी में साथ खड़ा नहीं दिखता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBShowket Beigh
FollowFeb 25, 2026 07:22:250
Report
RBRAMESH BALI
FollowFeb 25, 2026 07:22:150
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 25, 2026 07:22:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 25, 2026 07:21:410
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 25, 2026 07:21:300
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 25, 2026 07:21:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 25, 2026 07:20:230
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 25, 2026 07:19:05Noida, Uttar Pradesh:यूपी में नवनिर्वuchos मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों की सूची जारी
यूपी भाजपा के अलग अलग मंडल के लिए जारी हुई सूची
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 25, 2026 07:18:570
Report
G1GULSHAN 1
FollowFeb 25, 2026 07:18:430
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 25, 2026 07:18:060
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 25, 2026 07:17:560
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 25, 2026 07:17:330
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 25, 2026 07:17:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 25, 2026 07:17:04Noida, Uttar Pradesh:टोक्यो, जापान: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और रिप्रेजेंटेटिव एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नोरिया कैहारा के साथ मीटिंग की।
0
Report