Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324001

जेठी समाज के मिट्टी के रावण दहन से निकली नवरात्रि की अनोखी परंपरा

RSRajendra sharma
Oct 02, 2025 05:15:09
Kota, Rajasthan
जेठी समाज की अनोखी परंपरा, मिट्टी के रावण का होता दहन. मिट्टी के रावण का होता दहन, जेठी समाज के लोग मिटी के रावण को पैरों तले कुचलते है, प्रदूषण रहित रावण बनाने की परंपरा बरसो से चली आ रही, शारदीय नवरात्र में अखाड़ो की मिट्टी से होता रावण का निर्माण, नवरात्रि स्थापना के साथ पूजा अर्चना से होती शुरुआत, मिट्टी के रावण पर ज्वारे उगाए जाते है, रावण दहन के पश्चात होता दंगल का आयोजन,जेठी समाज के पहलवान लेते दंगल में भाग, स्थानीय महिलाएं प्रतिदिन नवरात्रि पर गवंरी नृत्य भी करती है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NCNITIN CHAWRE
Oct 02, 2025 07:17:14
Katni, Madhya Pradesh:कटनी का कैमोर बना आकर्षण का केंद्र – 101 फीट का रावण और पहली बार मेघनाथ-कुंभकर्ण के पुतले तैयार आज होगा दहन कटनी जिले के कैमोर में पिछले 86 सालों से लगातार चल रही रावण दहन की परंपरा इस बार और भी भव्य रूप में नजर आएगी। औद्योगिक नगरी कैमोर में इस बार 101 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया है, जो पिछले साल से 11 फीट बड़ा है। खास बात यह है कि पहली बार 21-21 फीट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी बनाए जा रहे हैं, जो पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेंगे। कटनी मुख्यालय से 37 किलोमीटर दूर स्थित है कैमोर और यहां का दशहरा पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में प्रसिद्ध है। पुतले बनाने का काम सलैया कुम्हारी गाँव के वंशकार परिवार पिछले चार पीढ़ियों से करता आ रहा है। करीब 40 सदस्यीय परिवार और 60 लोगों की टीम डेढ़ महीने तक बांस, मिट्टी, रस्सी और कपड़े से इन पुतलों को तैयार करती है। खास बात यह है कि इन्हें पूरी तरह ईको-फ्रेंडली बनाया जाता है, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। देशभर से प्रसिद्ध रामलीला मंडलियां भी बुलाती है। नौ दिन तक भगवान श्रीराम की लीला मंचित की जाती है और दशहरे की रात श्रीराम द्वारा इलेक्ट्रिक बाण चलाकर 101 फीट रावण का दहन किया जाएगा। इतने बड़े आयोजन को देखते अनिल मौर्य ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों की टीम तीन स्तरीय घेरा बनाती है। इसके साथ ही पूरे कार्यक्रम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाती है। कैमोर का दशहरा हर साल लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है। मध्यप्रदेश के कई जिलों से लोग यहां पहुंचते हैं। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतले देखने का रोमांच इस बार और भी खास होगा। यह परंपरा इस बात का प्रतीक है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सच्चाई हमेशा जीत होती है
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 02, 2025 07:16:57
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ में बारिश ने किसानों के सपने चूर कर दिए, करोड़ों नुकसान का अनुमान। भोपालगढ उपखंड क्षेत्र के किसानों पर इस बार भारी आफत लगातार बारिश होने से संकट की घड़ी के रूप में सामने आ गई। 3 दिन से लगातार बारिश से खेतों में कटी व पक्की फसलें पूरी तरह खराब हो गईं। इस बेमौसम बारिश के चलते फसलों को करोड़ों रूपयों के नुकसान में बदल दिया। किसानों को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया। उपखंड क्षेत्र में करोड़ों से ज्यादा के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बुधवार दोपहर को अचानक आई तेज बारिश से खेतों के साथ ही शहर के हाल बेहाल कर दिया। पानी नहीं समाया सड़कों पर 2 से 3 फूट तक पानी बहता हुआ नजर आया। सभी खेतों में खड़ी व कटी फसलें चौपट हो गई। क्षेत्र में बाजरा, मूंग, कपास, ग्वार की फसल चौपट हो गई है, उनमें फलिया नीचे गिर गई हैं। अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ है। बारिश से फसलें काली भी हो गई हैं। किसानों की फसल को प्रारम्भिक आकलन के अनुसार भोपालगढ़ क्षेत्र में करोड़ों रूपयों के नुकसान हुआ है।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Oct 02, 2025 07:16:18
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अपर बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी लोहरदगा डीसी डॉक्टर ताराचंद और एसपी सादिक अनवर रिजवी सहित जिला प्रशासन के द्वारा माल्यार्पण करने का काम किया गया। इस मौके पर डीसी ने कहा कि आज महादशमी भी है रामनवमी के इस मौके पर हमें अपने बुराइयों को छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही मां दुर्गा के आशीर्वाद को प्राप्त कर हमें अपने उज्जवल भविष्य की कामना करनी चाहिए। साथ ही इन्होंने कहा कि आज देश के दो महान सपूतों का जन्मदिन है। जो हमें यह बताता है कि अपने कर्मों से हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं。
0
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Oct 02, 2025 07:15:55
Dumka, Jharkhand:दुमका नवरात्र के बाद मां दुर्गा की विदाई का समय आ जाता है। आंखों में आंसू लिए सब मां को विदा करते हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले खासकर महिलाएं मां को सिंदूर लगाकर मंगलकामना करती हैं। मां को भोग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। हर सुहागन यही मनोकामना करती है कि उसके सुहाग पर आने वाला हर संकट मां टाल दे। मूर्ति विसर्जन के दौरान महिलाएं खासतौर पर सिंदूर खेला का आयोजन करती हैं। हर तरफ उड़ता सिंदूर माहौल को और भक्तिमय बना देता है। वहीं महिलाओं ने सालों से चली आ रही मां की विदाई से पहले मां दुर्गा को सिंदूर लगाने की परंपरा निभाई जाती है। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मस्ती भी करती है। मान्यता है कि दुर्गा मां अपने परिवार के संग मायके आई है और ससुराल जाते समय दशमी के दिन उनकी मांग भरी जाती है। सिंदूर खेला की परंपरा सालों से चली आ रही है। हर सुहागन यही मनोकामना करती है कि उसके सुहाग पर आने वाला हर संकट मां दुर्गा टाल दें। एक तरफ मां की विदाई तो दूसरी तरफ सुहागिनें मन में उमंग और सौभाग्य की कामना लिए सिंदूर खेलती हैं। हर तरफ उड़ता लाल सिंदूर माहौल को और भक्ति और उल्लास से भर देता है。
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Oct 02, 2025 07:15:42
Pakur, Jharkhand:महात्मा गांधी जयंती मनाई गई...नगर के गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डीसी मनीष कुमार, डीडीसी महेश संथालिया, एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ डीएन आज़ाद समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने माल्यार्पण किया। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर डीसी ने उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। कहा गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का संदेश देशवासियों को दिया था और हमें उनके दिए गए संदेश को आत्मसात करने की जरूरत है। गांधी स्वच्छता का संदेश भी देते थे, दशहरा की बधाई भी दी गई; हमें स्वच्छता के प्रति गंभीर होना चाहिए और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना है। वहीं जिला मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई।
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Oct 02, 2025 07:03:18
Hamirpur, Himachal Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में सोते समय दो मासूम भाई बहनों को जहरीले सांप ने डस लिया। बच्चों की हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद दोनों बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बच्चों के पिता रामराज प्रजापति के अनुसार वह मेहनत मजदूरी करते हैं और कच्चे मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उन्हें सरकारी आवास मिलने की बार‑बार गुहार लगानी पड़ी, पर उन्हें लाभ नहीं मिला, जिससे गरीबी में रहने के कारण परिस्थितियां बिगड़ीं और बच्चों की जान चली गई।
3
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Oct 02, 2025 07:03:09
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 02, 2025 07:02:50
Jalabaria, West Bengal:সুন্দরবনের প্রত্যন্ত দ্বীপ গঙ্গাসাগরে মহিলাদের সিঁদুর খেলা শেষ বেলা মাকে সিঁদুর পরিয়ে নিজেরা সিঁদুর পড়ে আনন্দ উপভোগ করলেন দক্ষিণ ২৪ পরগনা সুন্দরবনের প্রত্যন্ত দ্বীপ গঙ্গাসাগর। সেই গঙ্গাসাগরে শ্রীধাম গঙ্গাসাগর সর্বজনীন দূর্গা উৎসব পুজো মণ্ডপে শুরু হয়েছে_s_ সিঁদুর খেলা কয়েক হাজার মহিলারা সকাল থেকে সিঁদুর খেলতে ব্যস্ত দেখা গেল মূলত এই দ্বীপের মানুষ এই পুজোকে ঘিরে এক উৎসবের মধ্যে দিয়ে আনন্দটুকু শেষ বেলায় চেটে পুচে নে_Tে_ নিতে চায় একে অপরের সিঁদুর মাখিয়ে দেওয়ার পাশাপাশি মিষ্টিমুখও হয় মায়ের শেষ বেলার বিদায় দিতে মন চায় না ওদের তবুও নিয়মের বেড়াজালে বিদায় দিতে হয় চোখের জলে মাকে। তাই শেষ বেলাটুকু আনন্দটুকু সবার সবার মধ্যে ভাগ করে নিচ্ছে_g_ঙ্গাসাগরের এই পূজা মন্ডপের মহিলা সদস্যরা
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Oct 02, 2025 07:02:39
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड थाना क्षेत्र में पुलिस की इंसानियत पर सवाल उठाने वाले हालात सामने आए। घायल फरियादी खून से लथपथ थाने पर बैठा रहा और दरोगा घायल के भाई से गाड़ी धुलवाने में लगे रहे, जबकि नियम के अनुसार पुलिस को पहले घायल को अस्पताल भेजना चाहिए था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई; आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी पैसे लेकर उनके ऊपर भी एफआईआर दर्ज कर दी। दबोह थाना में बरथरा गांव निवासी श्यामू परिहार और चाचा नारायण परिहार के बीच मकान बंटवारे के लंबे समय से चल रहे विवाद के दौरान श्यामू परिहार पर हमला हुआ, जिससे वह घायल हो गया। घायल का भाई Ramू दबोह थाने लेकर पहुंचा, जहां संवेदनहीनता का सामना हुआ; फरियादी के पहुंचने पर असल में रक्तस्राव रोकना नहीं, बल्कि कार धुलवाने को प्राथमिकता बताई गई। देर के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया, जिसे लेकर वीडियो वायरल हो गया। इसके विपरीत, पुलिस ने कहा कि वीडियो दो हिस्सों में बना था और क्रॉस टाइमिंग के कारण एक पक्ष ने एडिट कर गलत संदेश दी। इस पूरे मामले से दबोह थाने की कार्यशैली और पुलिस की संवेदनशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 02, 2025 07:02:26
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज जन्म जयंती है । भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महात्मा गांधी जी के जन्म जयंती और लालबहादुर शास्त्री जी जन्म जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांधी मूर्ति एवं शास्त्री सर्किल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, विधायक अतुल भंसाली, भाजपा शहर अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, भाजपा से जुडे जनप्रतिनिधि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सेवा पखवाडा के तहत गांधी जी ने जो स्वच्छता का संदेश दिया था उसके तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देश में स्वच्छता के लिए अभियान चलाया है। हर साल यह अभियान चलाया जाता है। इसके साथ ही कहा कि आज रावण का दहन हो रहा है बुराई पर अच्छाई का प्रतीक अपने अंदर जो बुराई है उसका रावण के दहन के साथ ही अंत कर भगवान राम के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प ले।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Oct 02, 2025 07:02:15
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में दुर्गापूजा शानदार तरीके से मनाई जा रही है. हिरणपुर डागबंग्ला परिसर में डांडिया कार्यक्रम हिरणपुर दुर्गापूजा समिति द्वारा आयोजित किया गया. सार्वजनिक दुर्गापूजा हिरणपुर कमिटी की ओर से तीन दिवसीय गरबा डांडिया खेल का समापन किया गया. पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार, खनन पदाधिकारी राजेश कुमार सहित कई पदाधिकारी पहुंचे जहाँ कमिटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया. डांडिया कार्यक्रम में कोलकाता के कलाकार के द्वारा किया गया जहाँ स्थानीय लोगों को खूब झुमाया गया. यहाँ डांडिया का खूब लुत्फ उठाया गया. डीसी सहित कई पदाधिकारियों ने गरबा और डांडिया का लुत्फ लिया. महिलाएं और बच्चे जमकर झुमते नजर आएं.
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Oct 02, 2025 07:02:04
Saharsa, Bihar:एंकर खबर सहरसा से है जहां पतरघट थाना क्षेत्र के कमलजरी पुल के पास सड़क हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई, मृतक की पहचान मधेपुरा वार्ड नंबर - 1, निवासी इंद्र भूषण कुमार के 32 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आशुतोष कुमार वर्ष 2012 से सिंघेश्वर शंकरपुर प्रखंड में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. देर रात बाइक से मधेपुरा से तमकुलहा जा रहे थे, तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया इस हादसे में उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top