Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324001

कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच जारी

RSRajendra sharma
Oct 25, 2025 14:37:45
Kota, Rajasthan
कोटा के हॉस्टल में संदिग्ध हालत में एक कोचिंग स्टूडेंट का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र के न्यू राजीव गांधी नगर स्थित एक हॉस्टल का है. छात्र निजी कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को एंबुलेंस की मदद से कोटा एमबीएस अस्पताल भिजवाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया है. छात्र रोशन, 24 वर्षीय, उड़ीसा का रहने वाला था, जो 4 महीने पहले ही कोटा में आया था. फिलहाल जवाहर नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Oct 25, 2025 17:02:18
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। बाबा महाकाल की पारंपरिक सवारी कार्तिक माह में 27 अक्टूबर से प्रारम्भ होगी। सवारियाँ क्रमशः 27 अक्टूबर, 3 नवंबर, 10 नवंबर और 17 नवंबर को निकाली जाएंगी। इस संबंध में शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर में प्रशासनिक और प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की。 कलेक्टर सिंह ने बताया कि सवारी के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। नगर निगम की ओर से सड़क, साफ-सफाई, इल्यूमिनेशन और जर्जर भवनों के चिन्हांकन का कार्य पूरा किया जा रहा है। वहीं फायर ब्रिगेड, हैंड हेल्ड फायर असिस्टेंस और साइनेज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि बाबा की सवारी परंपरागत तरीके से, पूरे धूमधाम के साथ निकलेगी, ताकि शहरवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन का अवसर मिल सके। कलेक्टर ने यह भी बताया कि इस बार पहली बार महाकाल मंदिर का अपना स्वयं का बैंड सवारी में शामिल होगा, जो सवारी का विशेष आकर्षण रहेगा। वहीं एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि आने वाले कार्तिक और अगहन मास की सवारी को लेकर सभी विभागों के साथ समन्वय बैठक की गई है। गुजरात से आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि सवारी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, लाइव वीडियोग्राफी और ड्रोन निगरानी की व्यवस्था रहेगी। हरिहर मिलन के दिन, जो कि 3 नवंबर की रात 11 बजे गोपाल मंदिर में होगा, वहाँ विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान गलियों में बैरिकेडिंग, नगर निगम और पुलिस कर्मियों की नामजद ड्यूटी लगाई जाएगी। बाइट- कलेक्टर रोशन कुमार सिंह बाइट- एसपी प्रदीप शर्मा
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 25, 2025 17:01:30
Malda, West Bengal:রাজ্যের বিরোধী দলনেতা তথা বিজেপির ডাকসাইড নেতা শুভেন্দু অধিকারী শনিবার দুপুরের স্পেশাল ট্রেনে করে ওল্ড মালদা স্টেশনে নামেন ,দক্ষিণ দিনাজপুরের দলীয় কর্মসূচিতে যোগদান করার উদ্দেশ্যে তিনি এই স্টেশনে নামেন। বিজেপি নেতা শুভেন্দু অধিকারীর স্টেশনে পৌঁছানোর আগেই মালদা জেলার বিজেপি নেতৃত্ব এবং দলীয় কর্মীরা দলীয় পতাকা নিয়ে নেতাকে অভিনন্দন জানান এবং এবং ফুলের তোড়া এবং উত্তরীয় পরিয়ে নেতা কে বরণ করেন। ওল্ড মালদা স্টেশনে নেমেই বিজেপি বিরোধী দলনেতা শুভেন্দু অধিকারী জানান, যারা পূর্ববঙ্গ থেকে অর্থাৎ বাংলাদেশ থেকে এসেছেন তাদের কোন ভয়ের কারণ নেই শুধু তাদের সিএএ তে আবেদন বল করতে হবে, নাগরিকত্ব দেওয়ার দায়িত্ব আমাদের ,অন্যদিকে আগামী বিধানসভা নির্বাচনে বিজেপি মালদায় ছটি আসন দিয়ে শুরু করবে বিজেপি আসন ভবাড়তে পারে এবং তৃণমূল শূন্য হয়ে যেতে পারে এমনটাই দাবি করেন।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 25, 2025 17:01:16
Malda, West Bengal:ভাষা সন্ত্রাস অব্যহত তৃণমূল ও বিজেপির মধ্যে। মালদার গাজলে বিজয়া সম্মিলনী মঞ্চে বিরোধী দলনেতা শুভেন্দু অধিকারী হুঙ্কার — বিজেপি ক্ষমতায় আসলে দুইদিনের মধ্যে আবদুল রহিম বক্সিকে(নাম না করে) জেলে পুড়বো আমি জানি। মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় কে মালদার মানুষ পছন্দ করে না। ২০১৬ সালে তৃণমূলকে বারো-শূন্য করেছিল এই জেলা। গত লোকসভা ভোটে এখানে ছটা আসনে এগিয়ে আছে কংগ্রেস ছটা আসনে এগিয়ে আছে বিজেপি। এখানে একটা মাল আছে। বড় বড় কথা বলে। ও বেটা আগে আরএসপি করত। আমার গাড়ির দরজা খোলা ওর কাজ ছিল। ওর মালতিপুরে ৭৫ শতাংশ ভোট আছে সংখ্যালঘু। ওখানেও কংগ্রেস লিড। ওকে হারাবো। থেমে নেই তৃণমূূলের জেলা সভাপতিও মালতিপুরের বিধায়ক আব্দুল রহিম বক্সি। তিনি বলেন পাগল কুকুর শুভেন্দু। তাই আমি ভীত সন্ত্রস্ত। পশ্চিমবঙ্গে একটা পাগলা কুকুর আছে। কাকে কখন কামড়ে দিবে। আর সে মারা যাবে। তাই আতঙ্কে আছি। বিধানসভা নির্বাচনের দুই রাজনৈতিক দলের এই ভাষা সন্ত্রাসের ফলে উত্তপ্ত রাজনৈতিক মহল।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Oct 25, 2025 17:00:08
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है। बिहार चुनाव के बीच बेतिया सांसद डॉ संजय जायसवाल से अपराधियों ने 10 करोड़ की रंगदारी मांगी है। 10 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर सांसद के बेटे को मारने की धमकी दी गई है। सांसद संजय जायसवाल के पुत्र डॉक्टर शिवम जायसवाल ही उनकी इकलौता पुत्र हैं जिनकी हत्या की धमकी दी गयी है। 23 अक्टूबर को 12:40 पर दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बेतिया सांसद के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वालों ने 10 करोड़ की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर शिवम जायसवाल की हत्या की धमकी दी। बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने आज नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन का कहना है कि रंगदारी मांगने वाले अपराधी की गिरफ्तारी बहुत जल्द कर ली जाएगी; पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Oct 25, 2025 16:59:39
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Oct 25, 2025 16:58:54
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में लालच का ड्रामा बेनकाब: 17 लाख की झूठी चोरी की कहानी रचने वाला निकला खुद आरोपी , हसनपुर पुलिस ने 3 घंटे में किया खुलासा, 10 लाख नकद बरामद अमरोहा जनपद के हसनपुर के हसनपुर में जमीन के पैसे हड़पने की नीयत से युवक ने रची 17 लाख की झूठी चोरी की साज़िश, लेकिन पुलिस की तेज़ कार्रवाई से पोल खुल गई। महज़ तीन घंटे में हसनपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी समरपाल को 10 लाख रुपये नकद और मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, समरपाल ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि उसके भाई के घर से 17 लाख रुपये और जेवरात चोरी हो गए हैं। जांच में पता चला कि समरपाल के भाई और मां जेल में हैं, और पिता ने समझौते के लिए जमीन बेचकर 12.25 लाख रुपये उसे दिए थे। लालच में अंधे होकर उसने 3 लाख बहन को दिए, 7 लाख घर में छिपाए और फिर चोरी का नाटक रच दिया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Oct 25, 2025 16:58:31
Munger, Bihar:यूपी के state मंत्री का प्रियंका और सोनियां गांधी पर हमला , कहा प्रियंका गांधी की कलाई में चूड़ी और सोनियां की मांग में किसी भारतवासी ने नहीं देखी।भारतीय संस्कार और संस्कृति से इन्हें नहीं है मतलब और ऑपरेशन सिंदूर पर उठाते हैं सवाल। मुंगेर के नौवागढ़ी मैदान में देश के गृह मंत्री अमित शाह आज एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करने आने वाले थे।उसके पहले बारी बारी से सभी नेता जनता को संबोधित कर रहे थे।इसी दौरान यूपी के state मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की बारी आई।उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करने का आरोप लगाते हुए गांधी परिवार और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल उठाए। ऑपरेशन सिंदूर की खिलाफत करने वाले केंद्रीय नेतृत्व आरजेडी नहीं बल्कि कांग्रेस है और कांग्रेस के नेता मैं तो राज बरेली से आता हूं और कांग्रेस की दो महिला नेता का चेहरा आप अपने सामने रखिए और भारतीय संस्कृति और संस्कार उनमें देखिए और अंदाजा लगाइए अगर ऐसे पोषक लोगों के हाथों में बिहार की सत्ता आएगी तो भारतीय संस्कृति और संस्कार चली जाएगी और हमारे संस्कार और संस्कृति सुरक्षित नहीं रहेगी। ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले प्रियंका गांधी सोनिया गांधी राहुल गांधी तेजस्वी यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए मैं ऐसे लोगों से पूछना चाहता हूं कि जिसके कलाई में कभी चूड़ी खनकी ही नहीं वह राखी का महत्व कैसे जानेंगे। भारत वासियों ने प्रियंका गांधी की कलाई में चूड़ी अच्छी है क्या वह भारतीय संस्कृति और संस्कार को कभी नहीं जान सकती है और सोनिया गांधी के मांग में सिंदूर कभी किसी भारतवासी ने देखी है क्या तो जिस महिला के मांग में सिंदूर किसी ने नहीं देखा वह पार्टी चुटकी भर सिंदूर की कीमत का मतलब कैसे समझ सकती है। इसलिए जो संस्कार और संस्कृति के विरोधी दल हैं कांग्रेस और आरजेडी उनके लोगों को धूल चटाना है और भारतीय संस्कृति और संस्कार के लिए कमल जिस पर लक्ष्मी का वास होता है उसको जिताना है बिहार में और बिहार को आगे बढ़ाना है। इसलिए मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी ने विकास और विरासत भी दोनों को आगे बढ़ने का काम किया है। बाइट - दिनेश प्रताप सिंह राज्य मंत्री यूपी सरकार
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Oct 25, 2025 16:57:42
Patna, Bihar:बिहार में विधानसभा का चुनाव हो रहा है और इस बीच राजनीतिक पार्टियों में ज्वाइन का दौरा जारी है इसी बीच तेजस्वी यादव ने मुस्लिम समुदाय में अंसारी कार्ड खेल दिया और MY समीकरण का मिसाल पेश किया अंसारी समाज के युवा नेता वसीम अंसारी को हजारों समर्थकों के साथ RJD में ज्वाइन कराया तेजस्वी यादव ने कहा कि वसीम अंसारी और उनके तमाम साथी और उनके समर्थक अंसारी समाज के सभी लोग आज पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया है पहले आप काम हो गया रहता तो फिर शिकायत नहीं रहती इस दौर में संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है लोकतंत्र पर हमला हो रहा है लाल यादव के हाथ को बुलंद करने आप लोग पहुंचे हैं बाइट----तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा की बिहार में पूरा माहौल महागठबंधन का बना हुआ है लोग तरक्की चाहते हैं बिहार आगे बढ़ना चाहता है बिहार के लोगों को नौकरी रोजगार चाहिए बिहार के लोगों को कारखाना चाहिए बिहार के लोगों को आर्थिक न्याय चाहिए बिहार को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं बाइट----तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष अमित साह कहते हैं कि बिहार में भूमि की कमी है इसीलिए कारखाना नहीं लगा सकते हैं अमित शाह कहते हैं कि ए आई हब बनाएंगे आईटी का हब तो बना नहीं बाइट----तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हमारे साथ लंबी राजनीति पारी वसीम अंसारी के साथ खेलना है दो जगह अंसारी भाई को टिकट मिला है मंसूरी जी को हम लोगों ने मंत्री भी बनाया था और फिर से टिकट दिया है बाइट----तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष जो लोग सत्ता में काबिज है सबसे बड़ी जरूरत है उनको हटाने का काम करें और नई सरकार बनाने का काम करे नारेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री का नाम का घोषणा हुआ था तो नीतीश कुमार ने थाली छिन लिया था और आज नीतीश कुमार मोदी जी का पैर छू रहे हैं क्या स्थिति बीजेपी वाले ने नीतीश कुमार का बना दिया है बाइट----तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बिहार में अपनी सरकार आ जाएगी उसके बाद यूपी और बंगलौर दोनों जीतेंगे मेरे एक मीटिंग को खगड़िया में कैंसिल कर दिया गया क्योंकि अमित शाह वहा रैली कर रहे थे अमित शाह रैली करेंगे तो वहां दूसरा कोई नहीं करेगा गजब तानाशाही चल रहा है यहां आकर लाल जी को और हमको गाली दे रहे हैं मुद्दे की बात कीजिए
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Oct 25, 2025 16:57:24
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। अरब सागर में उठे तूफान के कारण शनिवार को उज्जैन के मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 33 सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जिससे दिनभर तेज उमस रही। हालांकि, शाम होते ही शहर में बारिश हुई, जिसने लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार, न्यूनतम तापमान 22 से 23 सेल्सियस के बीच रहा। अगले एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा और कहीं-कहीं बूंदाबांदी संभव है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड की शुरुआत होने का अनुमान है। कार्तिक माह में हुई इस पहली बारिश के चलते महाकाल लोक में घूम रहे श्रद्धालुओं ने बचाव के लिए कैनोपी का सहारा लिया। किसानों के लिए यह बारिश शुभ मानी जा रही है, क्योंकि यह सोयाबीन कटाई के बाद गेहूं और चने की बुवाई के लिए खेत तैयार करने में मदद करेगी।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top